411 REFERENCE · Wikipedia
बुख़ारा प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|उज़बेकिस्तान के नक़्शे में बुख़ारा प्रान्त (लाल रंग में)
बुख़ारा प्रान्त (उज़बेक: Бухоро вилояти, बुख़ोरो विलोयती) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायत (प्रान्त) है जो उस देश के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। इस प्रान्त का एक बड़ा अंश किज़िल कुम रेगिस्तान में आता है। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल ४०,३०० वर्ग किमी है और २००५ में इसकी अनुमानित आबादी १५,२५,९०० थी। मध्य एशिया का प्रसिद्ध बुख़ारा शहर इसी प्रान्त में स्थित है और इसकी राजधानी भी है।The Republic of Uzbekistan: encyclopedic reference, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007
नाम का उच्चारण
'बुख़ारा' में 'ख़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ख' से ज़रा भिन्न है।
इन्हें भी देखें
उज़बेकिस्तान
उज़बेक लोग
उज़बेक भाषा
सन्दर्भ
2
श्रेणी:उज़्बेकिस्तान के प्रान्त
श्रेणी:उज़्बेकिस्तान