411 REFERENCE · Wikipedia
नुन कुन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नुन कुन Nun Kun Kargil's Kun and Nun mountain.jpg दूर से नुन और कुन 7135 http://peaklist.org/WWlists/ultras/karakoram.html High Asia I: The Karakoram, Pakistan Himalaya and India Himalaya (north of Nepal) Peaklist.org 2014-05-28 https://web.archive.org/web/20150924070238/http://www.peaklist.org/WWlists/ultras/karakoram.html 24 सितंबर 2015 live 2404 चरम उच्चतम बिन्दु के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्र India Ladakh लद्दाख़ में स्थिति लद्दाख़, भारत हिमालय 33 58 48 N 76 01 18 E type:mountain_scale:100000 dms inline,title 1953 में पियेर वित्तोज़ और क्लाउड कोगन पश्चिमी ढलान से हिमानी/हिम/बर्फ़ पर चढ़ाई
नुन कुन (Nun Kun) भारत के लद्दाख़ केन्द्रशासित प्रदेश में खड़ा एक पर्वतीय पुंजक (मैसिफ) है। इस पुंजक के दो शिखर हैं - 7,135 मीटर (23,409 फुट) ऊँचा नुन पर्वत और उसके ठीक उत्तर में 7,077 मीटर (23,218 फुट) ऊँचा कुन पर्वत। दोनों शिखरों के बीच 4 किमी लम्बा एक हिम से ढका हुआ पठार है। यह पुंजक करगिल ज़िले की सुरु घाटी के समीप है और पास ही जम्मू और कश्मीर केन्द्रशासित प्रदेश की सीमा पड़ती है। नुन कुन श्रीनगर से 250 किमी पूर्व में है। नुन कुन पुंजक के उत्तर में सुरु घाटी और ज़ंस्कार पर्वतमाला है। पूर्व में सुरु घाटी और 4400 मीटर ऊँचा पेन्सी ला (दर्रा) है, जो इसे ज़ंस्कार घाटी से अलग करता है। दक्षिण में किश्तवार राष्ट्रीय अभ्यारण्य और क्रश नाई नदी है। दक्षिणपश्चिम और दक्षिण में हिमानियों (ग्लेशियर), पर्वतों और नदियों का जमघट्टा है जिनके पार कश्मीर घाटी, किश्तवार और डोडा स्थित हैं।Pierre Vittoz, Ascent of the Nun, in The Mountain World: 1954 (Marcel Kurz, ed.), George Allen & Unwin, Ltd., London, 1954.Petr Rybář, Čelenka Matky Země, Hradec Králové: 1980
नुन कुन के समीप शिखर समूह की एक तीसरी चोटी भी है, 6,930 मीटर (22,736 फुट) ऊँचा पिनेकल पर्वत।Abbey Brigadier Ashok 2018 Nun- Mountain King of the Suru Valley The Himalayan Journal 73 88-99
इन्हें भी देखें
पिनेकल पर्वत
ज़ंस्कार
सन्दर्भ
श्रेणी:लद्दाख़ के पर्वत
श्रेणी:सात हज़ारी