411 REFERENCE · Wikipedia
बजाते रहो
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बजाते रहो सुशांत ए शाह कृषिका लुल्ला ज़फर खान ज़फर खान अक्षय वर्मा (संवाद) तुषार कपूरविनय पाठकरणवीर शौरीरवि किशनडॉली आहलूवालियाविशाखा सिंह जयदेव कुमार अरुण वर्मा असीमा सिन्हा इरोज इंटरनेशनल 2013 7 26 107 मिनट भारत हिन्दी
बजाते रहो सुशांत ए शाह द्वारा निर्देशित एवं कृषिका लुल्ला द्वारा निर्देशित 2013 में प्रदर्शित बॉलीवुड की हास्य फ़िल्म है। फ़िल्म में तुषार कपूर, विनय पाठक, रणवीर शौरी, रवि किशन, डॉली आहलूवालिया और विशाखा सिंह प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
पटकथा
फिल्म की कहानी मिसेज बवेजा उर्फ मम्मी जी (डॉली आहलूवालिया) से शुरु होती है जो अपने बेटे सुक्खी (तुषार कपूर) के साथ केबल का बिजनेस चलाती हैं। उन्हें कोर्ट में अपनी प्रॉपर्टी कुर्क होने से बचाने के लिए बहुत ही कम समय में 15 करोड़ रुपए जमा कराने हैं। मिसेज बवेजा के पति (योगेंद्र टिक्कू) के सभरवाल (रवि किशन) के बैंक में काम करते हैं। सभरवाल लोगों को बहुत ज़्यादा ब्याज का लालच देकर उनके पैसे अपने बैंक में जमा कर लेता है। सचिव के तौर पर बावेजा के साइन होते हैं इसलिए सभरवाल लोगों का सारा पैसा हड़पकर सारा दोष बावेजा पर डाल देता है। बावेजा को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया जाता है। ईमानदार मिस्टर बवेजा अपने चरित्र पर लगे लांछन को बर्दाश्त नहीं कर पाते और इस सदमे से मौत हो जाती है। सायरा (विदुशी मेहरा) सभरवाल की उस बैंक में जूनियर होती हैं और उन्हें भी इस धोखाधड़ी के आरोप में हिरासत में ले लिया जाता है। अब उसकी रिहाई तभी संभव है जब मिसेज बवेजा 15 करोड़ रुपए बैंक में जमा कर देंगी। मिसेज बवेजा अपने बेटे सुक्खी, उसके दोस्त बिल्लू (रणवीर शौरी) और मिंटू हसन (विनय पाठक) के साथ मिलकर धोखाधड़ी के 15 करोड़ रुपए सभरवाल से हथियाती हैं। इस प्रकार फ़िल्म की कहानी आगे बढ़ती है।
कलाकार
तुषार कपूर - सुक्खी
विनय पाठक - मिंटू हसन
रणवीर शौरी - बिल्लू
विशाखा सिंह - मनप्रीत
रवि किशन - सभरवाल
डॉली आहलूवालिया - मिसेज बवेजा उर्फ मम्मी जी
योगेंद्र टिक्कू - मिसेज बावेजा के पति
विदुशी मेहरा - सायरा
संगीत
फ़िल्म के संगीत निर्देशक जयदेव कुमार हैं।http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-REV-movie-review-bajate-raho-4330460-NOR.html मूवी रिव्यू - बाजते रहो 26 जुलाई 2013 28 जुलाई 2013 दैनिक भास्कर https://web.archive.org/web/20130729193342/http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-REV-movie-review-bajate-raho-4330460-NOR.html 29 जुलाई 2013 dead
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
2848824
582420
बीबीसी हिन्दी पर कोमल नाहटा की फ़िल्म समीक्षा।
श्रेणी:भारतीय फ़िल्में
श्रेणी:2013 में बनी हिन्दी फ़िल्म