411 REFERENCE · Wikipedia
खोपड़ियों वाला अकाल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दाएँ|अंगूठाकार|362x362पिक्सेल| भारत का मानचित्र (1795) उत्तरी सरकार, हैदराबाद (निज़ाम), दक्षिणी मराठा साम्राज्य, गुजरात और मारवाड़ (दक्षिणी राजपुताना ) को दर्शाता है, जो सभी दोजी बारा अकाल से प्रभावित हैं।
खोपड़ियों वाला अकाल (तेलुगु- दोजी बर, अंग्रेज़ी- Skull famine, स्कल फ़ैमिन ) भारतीय उपमहाद्वीप में 1791-92 में आया था। इसकी एक प्रमुख वजह 1789 CE से 1795 CE तक चलने वाली एक प्रमुख एल नीनो घटना और उसके कारण पड़ने वाला दीर्घ-कालिक सूखा बताई जाती है।Grove 2007
इसे विलियम रॉक्सबर्ग (ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के एक सर्जन) द्वारा दर्ज किया गया था। उनकी अग्रणी मौसम संबंधी टिप्पणियों के अनुसार, एल नीनो घटना 1789 में शुरू हुई और लगातार चार वर्षों तक दक्षिण एशियाई मानसून की विफलता का कारण बनी।Grove 2007 1877 के भीषण अकाल के दौरान काम करते हुए कॉर्नेलियस वालफोर्ड ने अनुमान लगाया था कि लगभग एक करोड़ लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। उन्होंने गणना की कि ब्रिटिश शासन के 120 वर्षों में भारत में कुल 34 अकाल पड़े थे, जबकि उससे पहले के पूरे दो हज़ार सालों में केवल 17 अकाल। इस विचलन को स्पष्ट करने वाले कारकों में से एक यह था कि कंपनी ने मुग़लों की सार्वजनिक विनियमन और निवेश (public regulation and investment) प्रणाली का परित्याग कर दिया था। अंग्रेज़ों के उलट मुगल शासक कर-राजस्व का उपयोग जल संरक्षण के लिए धन देने के लिए करते थे, जिससे खाद्य उत्पादन को बढ़ावा मिलता था। जब कभी अकाल पड़ता भी था तो वे खाद्य निर्यात पर प्रतिबंध, जमाख़ोरी-विरोधी मूल्य विनियमन, कर राहत और मुफ्त भोजन के वितरण जैसे क़दम उठाते थे। The Corporation that Changed the World: How the East India Company Shaped the Modern Multinational https://archive.org/details/corporationthatc00robi Robins Nick 2006 Pluto Press 0 7453 2524 6 London 104-5
अकाल हैदराबाद, दक्षिणी मराठा साम्राज्य, दक्कन, गुजरात, और मारवाड़ में व्यापक मृत्यु दर का कारण बना (तब ये सभी भारतीय शासकों के अधीन थे, हालांकि, ये मुग़लों के अधीन नहीं थे, और इनमें से कुछ पर ईस्ट इंडिया कंपनी का प्रभाव भी था)। Imperial Gazetteer of India vol. III 1907 502 मद्रास प्रेसीडेंसी (ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा शासित) जैसे क्षेत्रों में, जहाँ रिकॉर्ड रखे गए थे, उत्तरी सरकार जैसे कुछ जिलों की आधी आबादी मारी गई।Grove 2007 82 बीजापुर जैसे अन्य क्षेत्रों में, हालांकि कोई रिकॉर्ड नहीं रखा गया था, किंतु यह अकाल इतना भीषण था कि इसने वहाँ की लोक-संस्कृति पर भी अपनी छाप छोड़ी। 1791 वर्ष और उससे सम्बंधित अकाल-दोनों को लोक-कथन में दोजी बर ( या दोई बर ) के नाम से जाना जाता है। इसका अर्थ होता है "खोपड़ी अकाल", या खोपड़ियों वाला अकाल। कहा जाता है कि पीड़ितों की संख्या इतनी अधिक थी कि सबको दफ़नाया या जलाया भी नहीं जा सका। उनकी "हड्डियाँ सड़कों और खेतों पर पड़ी रहीं, जिस कारण वे सफ़ेद नज़र आने लागे।" Elliot 1863 288 जैसा कि इससे एक दशक पहले के चालीसा अकाल में हुआ था, कई क्षेत्रों में इतनी ज़्यादा मौतें हुईं कि वे वीरान हो गए। एक अध्ययन के अनुसार, भुखमरी के साथ-साथ महामारी फैलने के कारण 1789–92 के दौरान कुल 1.1 करोड़ जानें गईं। Grove 2007 83
यह सभी देखें
ब्रिटिश शासन के दौरान भारत में प्रमुख अकालों की समय-सीमा (1765 से 1947)
ब्रिटिश राज में परिवार, महामारी और सार्वजनिक स्वास्थ्य
भारत में कंपनी का शासन
भारत में अकाल
भारत में सूखा
टिप्पणियाँ
30em
संदर्भ
Bilgrami Hosain Historical and descriptive sketch of His Highness the Nizam's dominions, Volume 2 https://books.google.com/?id=-8qCAAAAIAAJ 1884 Bombay: The Times of India Steam Press Willmott C.
Dalyell R. A. Memorandum on the Madras famine of 1866 https://books.google.com/?id=BdHC9m_LCXoC 1867 Madras Central Famine Relief Committee
Elliot Walter On the Farinaceous Grains and Various Kinds of Pulse used in Southern India https://books.google.com/books?id=JX8FAAAAQAAJ&dq Transactions of the Botanical Society 7 1–4 276–299 1863 10.1080/03746606309467837 10 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20140707071617/http://books.google.com/books?id=JX8FAAAAQAAJ&dq 7 जुलाई 2014 live
Gazetteer of the Bombay Presidency: Belgaum Volume 21 https://books.google.com/?id=NRMIAQAAIAAJ 1884 Bombay: Government Central Press
Gazetteer of the Bombay Presidency: Bijapur Volume 23 https://books.google.com/?id=87PQDQ4E0KkC 1884 Bombay: Government Central Press
Gazetteer of the Bombay Presidency: Dharwar Volume 22 https://books.google.com/books?id=fL4MAAAAIAAJ&dq 1884 Bombay: Government Central Press 10 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20140707070133/http://books.google.com/books?id=fL4MAAAAIAAJ&dq 7 जुलाई 2014 live
Gazetteer of the Bombay Presidency: Poona Volume 28, Part 2 https://books.google.com/?id=ALYBAAAAYAAJ 1885 Bombay: Government Central Press
Grove Richard H. The Great El Nino of 1789–93 and its Global Consequences: Reconstructing an Extreme Climate Event in World Environmental History The Medieval History Journal 10 1&2 75–98 2007 10.1177/097194580701000203
Imperial Gazetteer of India vol. III The Indian Empire, Economic (Chapter X: Famine, pp. 475–502 1907 Published under the authority of His Majesty's Secretary of State for India in Council, Oxford at the Clarendon Press. Pp. xxx, 1 map, 552.
आगे की पढ़ाई
Arnold David Famine: Social Crisis and Historical Change (New Perspectives on the Past) 1991 Wiley-Blackwell. Pp. 164 978-0-631-15119-7 Moore R. I.
Mellor John W. Famine: Causes, Prevention, and Relief http://cdm15738.contentdm.oclc.org/cdm/ref/collection/p15738coll5/id/2274 Science 235 4788 539–545 1987 New Series 10.1126/science.235.4788.539 1698676 17758244 Gavian Sarah
श्रेणी:महाराष्ट्र का इतिहास
श्रेणी:भारत में अकाल
श्रेणी:ब्रिटिश भारत में अकाल