411 REFERENCE · Wikipedia
कोलाहोइ हिमानी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कोलाहोइ हिमानी Kolahoi Glacier Kolahoi Glacier andMt.Kolahoi(5425m) North view -the highest mountain in Kashmir valley.JPG कोलाहोइ हिमानी पर्वतीय हिमानी हिमालय, कश्मीर घाटी, जम्मू व कश्मीर 34 9 49 N 75 19 49 E type:glacier inline,title 1974 में 5 km mi 0
कोलाहोइ हिमानी (Kolahoi Glacier) भारत के जम्मू और कश्मीर प्रदेश में पहलगाम से २६ किमी उत्तर में और सोनमर्ग से १६ किमी दक्षिण में स्थित हिमालय की एक हिमानी (ग्लेशियर) है। यह कोलाहोइ पर्वत की ढलानों से उतरती है और लिद्दर नदी का स्रोत है।http://www.koausa.org/Geography/ch1.5.html Geography of Kashmir kousa.org 2012-04-24 30 अक्तूबर 2012 https://web.archive.org/web/20121030215230/http://www.koausa.org/Geography/ch1.5.html dead
विवरण
कोलाहोइ हिमानी की औसत ऊँचाई ४,७०० मीटर है और यहाँ का सबसे ऊँचा शिखर (जिसका नाम भी कोलाहोइ शिखर है) ५,४२५ मीटर की ऊँचाई रखता है। यही हिमानी लिद्दर नदी का स्रोत है जिसके किनारे पहलगाम बसा हुआ है और जो आगे चलकर सिन्द नदी (सिन्धु नदी से भिन्न) में जा मिलती है। ९१७४ में इसकी लम्बाई ५ किमी मापी गई थी। भूमंडलीय ऊष्मीकरण (ग्लोबल वॉर्मिंग) के कारण अन्य हिमानियों की तरह यह भी सिकुड़ रही है। ९१६३ में यह १३.५७ किमी२ के क्षेत्रफल पर विस्तृत था लेकिन २००५ तक यह सिकुड़कर १०.६९ किमी२ रह गया था।http://recent-science.com/index.php/rrst/article/viewFile/8645/4404 Kanth, T.A., Aijaz Ahmad Shah and Zahoor ul Hassan; Geomorphologic Character & Receding Trend of Kolahoi Glacier in Kashmir Himalaya, Recent Research in Science and Technology 2011, 3(9): 68-73, ISSN: 2076-5061 9 फ़रवरी 2013 https://web.archive.org/web/20131211204551/http://recent-science.com/index.php/rrst/article/viewFile/8645/4404 11 दिसंबर 2013 dead
इन्हें भी देखें
कोलाहोइ पर्वत
लिद्दर नदी
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत की हिमानियाँ
श्रेणी:जम्मू और कश्मीर की हिमानियाँ