411 REFERENCE · Wikipedia
हवाई पत्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हवाई पत्र या ऐरोग्राम पतले कागज से बने उस कागज के टुकड़े को कहते है जिसका प्रयोग पत्र लिखने और फिर उसे हवाई डाक द्वारा भेजने में किया जाता है। इसके किनारों पर गोंद लगा रहता है ताकि पत्र लिखने के बाद इसे निश्चित मोड़ों से मोड़ कर चिपकाया जा सके। यह एक पत्र और लिफाफे का संगम है और इसके लिए किसी अतिरिक्त लिफाफे की आवश्यकता नहीं होती। इन पत्रों पर डाक टिकट अंकित होती हैं और अलग से टिकट चिपकाने की आवश्यकता नहीं होती। अधिकतर डाक सेवायें इन हल्के भार के पत्रों में किसी भी प्रकार की अन्य सामग्री रख कर भेजने की अनुमति नहीं देतीं, क्योंकि इन्हें अक्सर विदेश में एक विशेष दर पर भेजा जाता है।
सन्दर्भ
Aerogrammes
श्रेणी:डाक प्रणाली