Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ऑपेरा मोबाइल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ऑपेरा मोबाइल स्मार्टफोन हेतु एक मोबाइल वेब ब्राउजर है। यह ऑपेरा के जावा आधारित मोबाइल वेब ब्राउजर ऑपेरा मिनी का परिवर्धित संस्करण है। यह सिम्बियन तथा विण्डोज़ मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिये उपलब्ध है। इसमें एक डैस्कटॉप ब्राउजर की तरह विभिन्न फीचर्स जैसे टैब्स, हिस्ट्री, बुकमार्क्स, सर्च बॉक्स आदि उपलब्ध हैं। ऑपेरा मोबाइल इंस्टाल करने हेतु अपने फोन के डिफॉल्ट ब्राउजर में https://web.archive.org/web/20191002004325/http://m.opera.com/ पर जायें। == हिन्दी समर्थन == ऑपेरा मोबाइल ब्राउजर हिन्दी (कॉम्पलॅक्स स्क्र्पिट् लेआउट) टैक्स्ट को रॅण्डर करने हेतु फोन के लेआउट इंजन की बजाय अपने स्वयं के इंजन का प्रयोग करता है। जिस कारण फोन में आंशिक हिन्दी समर्थन होने अर्थात फोन में केवल हिन्दी फॉण्ट होने तथा लेआउट इंजन में हिन्दी समर्थन न होने पर भी हिन्दी सही दिखता है अर्थात यदि फोन में हिन्दी टूटी-फूटी तथा बिखरी हुयी दिखायी देती है तो ऑपेरा मोबाइल में सही दिखायी देगी। केवल कुछ वर्ण ऐसे हैं जिन्हें ब्राउजर सही नहीं दिखा पाता जिनमें "उ" की मात्रा, "ज्ञ" तथा "प्र" के बाद "इ" की मात्रा आदि शामिल हैं। यद्यपि इनसे पठनीयता में विशेष अन्तर नहीं पड़ता परन्तु यदि ये कमियाँ दूर कर ली जायें तो ऑपेरा मोबाइल सर्वश्रेष्ठ हिन्दी मित्र ब्राउजर होगा। == बाहरी कड़ियाँ ==