411 REFERENCE · Wikipedia
जेम्स थार्नहिल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|जेम्स थार्नहिल का आत्मचित्र
जेम्स थार्नहिल (Sir James Thornhill ; १६७५-७६ -- १७३४) ग्रैंड बरोक परंपरा का एकमात्र ब्रिटिश सज्जा चित्रकार था। सेंट पाल के गिरजाघर की गुंबद में उसने सेंट पाल के जीवन से संबंधित आठ पैनेल बनाये (१७१५-१७)। ग्रीनिच अस्पताल के प्रमुख भवन में उसने ऐतिहासिक नायकों के चित्र बनाए (१७०८-१७२७); हैंप्टन कोर्ट की छत को सुसज्जित किया (१७१५)। सन् १७११ ईo में वह नीदरलैंड तथा १७१७ में फ्रांस में रहा। १७२० में उसने 'सार्जेट पेंटर' और नाइटहुड का पद प्राप्त किया। १७२२ में पार्लिमेंट का सदस्य बना। १७२३ में वह रायल सोसाइटी का फेलो (सदस्य) माना गया। थार्नहिल पहला चित्रकार है जिसने इतनी इज्जत पाई। सज्जाकारी में अन्य देशों से आये कलाकारों से मुकाबला करनेवाला पूरे इंग्लैंड में वह प्रथम कलाकार था। बाद में प्रसिद्धि प्राप्त करनेवाला चित्रकार हागर्थ उसी का दामाद था।
सन्दर्भ
श्रेणी:चित्रकार