Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

महावतार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

महावतार अमर कौशिक दिनेश विजान निरेन भट्ट विक्की कौशल मैडॉक फिल्म्स मैडॉक फिल्म्स 2026 12 25 भारत हिन्दी '''महावतार एक आने वाली भारतीय हिन्दी भाषा की पौराणिक महाकाव्य फ़िल्म है। इसका निर्देशन अमर कौशिक ने किया है और निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया है। यह फ़िल्म भगवान विष्णु के छठे अवतार और सात चिरंजीवियों में से एक, परशुराम के जीवन पर आधारित है। कथावस्तु फ़िल्म की कहानी त्रेता युग से शुरू होती है। ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के पुत्र रामभद्र, जो बाद में परशुराम कहलाते हैं, की कहानी है। कहानी में दिखाया जाएगा कि कैसे हैहय वंश के अत्याचारी राजा कार्तवीर्य अर्जुन ने ऋषि जमदग्नि के आश्रम पर हमला करके कामधेनु गाय को छीन लिया। इस अपमान का बदला लेने के लिए रामभद्र ने भगवान शिव की कठोर तपस्या की और दिव्य अस्त्र परशु प्राप्त किया। परशु मिलने के बाद उन्होंने 21 बार धरती को अहंकारी क्षत्रियों से मुक्त किया और धर्म की स्थापना की। फ़िल्म में उनके तीन रूप दिखाए जाएंगे - एक पुत्र, एक शिष्य और एक अमर योद्धा जो कलियुग तक जीवित है। कलाकार विक्की कौशल - परशुराम / रामभद्र के रूप में बाकी कलाकारों की घोषणा अभी नहीं हुई है। निर्माण फ़िल्म की घोषणा 13 नवंबर 2024 को की गई थी। इसका फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर मैडॉक फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया पर रिलीज़ किया था। अमर कौशिक, जो अब तक स्त्री यूनिवर्स के लिए जाने जाते थे, उनका यह पहला पौराणिक प्रोजेक्ट है। फ़िल्म की शूटिंग नवंबर 2025 से शुरू हुई। फ़िल्म को बड़े स्केल पर वीएफएक्स के साथ बनाया जा रहा है। रिलीज़ फ़िल्म क्रिसमस 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। संदर्भ