Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पराशर (बहुविकल्पी)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पराशर - ज्‍योतिषियों का एक गोत्र। पराशर ऋषि - वैदिक ऋषि, महर्षि वसिष्ठ के पौत्र, वैदिक सूक्तों एवं अनेक ग्रंथों के रचनाकार। पराशर मुनि जो 'कृषिसंग्रह', 'कृषि पराशर' एवं 'पराशर तंत्र' आदि ग्रंथों के रचनाकार माने जाते हैं। == अन्य पराशर == 2. वेदव्यास की ऋग्वेद-शिष्य-परंपरा में बाष्कल का शिष्य। इसकी चलाई हुई शाखा पराशरी नाम से प्रसिद्ध है। यह श्रुतर्षि, ऋषिक और ब्रह्मचारी था (वायु. 1, 60; ब्रह्मांड 2, 34) 3. वेदव्यास की सामवेद-शिष्य-परंपरा में हिरण्य नाम का शिष्य (वायु., 1, 61; ब्रह्मांड 2, 35) ब्रह्मांडपुराण में पाराशर्य पाठभेद है। 4. वेदव्यास की सामवेद-शिष्य-परंपरा में कुथुमि का शिष्य (ब्रह्मांड 2, 35 ; वायु. 1, 61)। 5. वेदव्यास की यजु: शिष्य-परंपरा में स्थित याज्ञवल्क्य के वाजसनेय शाखा का शिष्य (ब्रह्मांड 3, 65)। 6. ऋषभ नामक शिव के अवतार का शिष्य (शिव. शत. 4-5; वायु. 1, 23)। 7. जनमेजय के सर्पसत्र में मारे गए सर्पों में धृतराष्ट्र नामक कुल का एक सर्प (महाभारत, आदि., 57, 19 कुंभकोणप्रति)। 8. मत्स्यपुराण में सौदास कल्माषपाद के पुत्र का रक्षण करनेवाले पराशर का वर्णन मिलता है।