411 REFERENCE · Wikipedia
डिसेंडेंट्स ऑफ़ द सन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डिसेंडेंट्स ऑफ़ द सन 태양 의 후예 (सूर्य के वंशज) 250px| प्रेमकथानाटकएक्शन किम यून-सूक किम वोन-सिओक ली युंग-बोक बाइक सांग-हून सांग जूंग-कीसोंग हाय-क्योजिम गू किम जी-वोन गाएमी गाएमी दक्षिण कोरिया कोरियाई 1 16 + 3 विशेष प्रकरण बाए क्युंग-सू हैम यंग-हून यू जोंग सिओन पार्क वू-राम चोई जुंग-वोन किम यंग-जू दक्षिण कोरियायूनान किम सी-ह्येओंग उम जुन-सिओंग नेक्सट एंटरटेनमेंट वर्ल्ड केबीएस केबीएस2 1080i (HDTV) 2016 2 24 2016 4 22 डेस्टाइंड टू बी योर्सDestined to be Yours http://www.kbs.co.kr/drama/sun/
डिसेंडेंट्स ऑफ़ द सन (अंग्रेजी: Descendants of the Sun; हिन्दी अनुवाद: सूर्य के वंशज, कोरियाई: 태양 의 후예), 2016 में प्रसारित, सांग जूंग-की, सोंग हाय-क्यो,जिम गू और किम जी-वन अभिनीत एक दक्षिण कोरियाई टेलीविजन शृंखला है। 16 प्रकरणों (एपिसोड) वाली इस शृंखला का प्रसारण प्रत्येक बुधवार और गुरुवार को रात 10:00 बजे, 24 फरवरी 2016 से लेकर 14 अप्रैल 2016 के बीच केबीएस2 पर किया गया था।
दक्षिण कोरिया में यह शृंखला एक बहुत बड़ी हिट साबित हुई साथ ही एशिया भर में इसे अपार लोकप्रियता प्राप्त हुई। केबीएस ने 20 अप्रैल से 22 अप्रैल को इसके 3 अतिरिक्त विशेष प्रकरण प्रसारित किये जिनमे इसकी मुख्य झलकियां, सबसे अच्छे दृश्य, शृंखला की निर्माण प्रक्रिया, परदे के पीछे के फुटेज, कलाकारों की टिप्पणियां और उपसंहार शामिल थे। http://sports.chosun.com/news/news.htm?id=201604120100090090006281&ServiceDate=20160411 '태양의후예' 스페셜 20~23일 연속방송…'나를 돌아봐' 결방 Sports Chosun April 11, 2016 June 5, 2016 ko https://web.archive.org/web/20161006015208/http://sports.chosun.com/news/news.htm?id=201604120100090090006281&ServiceDate=20160411 6 अक्तूबर 2016 live http://news.joins.com/article/19804719 KBS 측 "‘태양의 후예’ 스페셜 방송 3일 연속 편성"(공식입장) JoongAng Ilbo March 29, 2016 June 5, 2016 ko https://web.archive.org/web/20170826030012/http://news.joins.com/article/19804719 26 अगस्त 2017 live http://stoo.asiae.co.kr/news/view.htm?idxno=2016041507440406371 태양의후예 후속 '국수의신' 방송 27일부터, 20일부터 3일간 '태양의후예' 특별방송 Sports Today April 15, 2016 June 5, 2016 ko https://web.archive.org/web/20161006014015/http://stoo.asiae.co.kr/news/view.htm?idxno=2016041507440406371 6 अक्तूबर 2016 live
कथानक
यू सी-जिन (सोंग जूंग-की), दक्षिण कोरियाई विशेष बल इकाई में एक कप्तान है। वो सार्जेंट मेजर सिओ दाय-यंग के साथ एक मोटरसाइकिल चोर, किम गी-बिओम (किम मिन-सिओक) को पकड़ता है। पकड़े जाने के दौरान चोर घायल हो जाता है और उसे अस्पताल भेज दिया जाता है। दाइ-यंग को पता चलता है कि पकड़े जाने के दौरान चोर ने उसका सेलफोन चुरा लिया था तो वो सी-जिन के साथ अपना सेलफोन लेने के अस्पताल जाता है।
आपातकालीन कक्ष में, सी-जिन पहली बार डॉ कांग मो-यॉन (सोंग हाय-क्यो) से मिलता है, और तुरन्त उसकी ओर आकर्षित हो जाता है। मो-यॉन, सी-जिन के उपनाम "बिग बॉस" जो कि वास्तव में वो उसका कॉल-साइन है, की वजह से उसे चोरों के गिरोह का सदस्य मान लेती है। सी-जिन सर्जन यून मियोंग-जू (किम जी-वन) की मदद से यह साबित करता है कि वो एक सैनिक है।
सी-जिन और मो-यॉन की मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो जाता है, लेकिन उनकी नौकरी के कारण उनकी मुलाकातों में अक्सर रुकावटें पड़ती हैं। सी-जिन को उर्क नाम के एक काल्पनिक देश में एक शांति मिशन पर अपने सैनिकों का नेतृत्व करने का आदेश मिलता है। इस बीच मो-यॉन अपने एक सहयोगी की रसूखदार पृष्ठभूमि के चलते एक प्रोफेसर बन पाने में विफल रहती है, जिससे वो परेशान होती है। सी-जिन और मो यॉन फिर से मिलते हैं, और वे जीवन पर उनके विचारों के बारे में बात करते हैं और महसूस करते हैं कि दोनों एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। सी-जिन, एक सैनिक के रूप में लोगों की जान लेता है, जबकि मो-यॉन, एक चिकित्सक के रूप में, हिप्पोक्रेटिक शपथ का सम्मान करते हुए लोगों की जान बचाने की कोशिश करती है। जीवन पर अपने दृष्टिकोण के इस अंतर के कारण, वो एक दूसरे से जुदा होने का फैसला लेते हैं। दूसरी तरफ दाइ-यंग, मियोंग-जू के साथ अपने रिश्ते को लेकर पसोपेश में है कि वो उसे आगे बढ़ाये या फिर मियोंग-जू के पिता के हाथों ने सेना से निकाले जाने का जोखिम उठाये।
आठ महीने बाद, मो-यॉन अस्पताल के निदेशक के यौन प्रस्तावों का विरोध करती है परिणामस्वरूप उसे एक चिकित्सा दल का प्रमुख बना कर उर्क भेज दिया जाता है। उर्क में सी-जिन और मो-यॉन एक बार फिर से मिलते हैं। उर्क में एक भूकंप और फिर आई महामारी के दौरान उनकी मुलाकातें बढ़ती हैं और एक दूसरे के लिए उनका प्यार मजबूत होता है। उर्क में रहते हुए, मो-यॉन गलती से उसकी भावनाओं को का इज़हार करती है और दोनों की मुलाकातों का दौर एक बार फिर से शुरु होता है।
कोरिया वापस आने पर भी उनकी मुलाकातें बदस्तूर जारी रहती है। सी-जिन और दाइ-यंग को एक ऑपरेशन पर भेजा जाता है जिसमें वे गायब हो जाते हैं और उन्हें मृत मान लिया जाता है। महीने गुजर जाते है पर मो-यॉन, सी-जिन की मौत को भुला नहीं पाती और अपने को इस दुःख से उबारने के लिए एक स्वयंसेवक के रूप में अल्बानिया चली जाती है। यहां उसे सी-जिन ढूँढ निकालता है और पता चलता है कि उसे और दाइ-यंग को कैद से उनके एक उत्तर-कोरिया के मित्र ने बचाया था जिसकी जान पहले कभी सी-जिन ने बचाई थी। अंतत: सी-जिन का मो-यॉन और मियोंग-जू का दाइ-यंग से मिलन होता है।
कलाकार
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:दक्षिण कोरियाई टेलिविज़न धारावाहिक