411 REFERENCE · Wikipedia
लियाम हेम्सवर्थ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लियाम हेम्सवर्थ Liam Hemsworth June 2016.jpg लियाम 2016 के चित्र में 1990 01 13 yes मेलबर्न, विक्टोरिया, ऑस्ट्रेलिया अभिनेता माईली सायरस 2018 2020 divorcedमाइली साइरस से तलाक के बाद लियाम हेम्सवर्थ ने गैब्रिएला ब्रूक्स के साथ की रिलेशनशिप कन्फर्म https://navbharattimes.indiatimes.com/entertainment/hollywood-news/liam-hemsworth-makes-his-relationship-official-with-gabriella-brooks/articleshow/83459088.cms 2 जुलाई 2024 नवभारत टाइम्स hi ल्यूक हेम्सवर्थ (भाई) क्रिस हेम्सवर्थ (भाई) 2006–वर्तमान
लियाम हेम्सवर्थ (Liam Hemsworth, जन्म: 13 जनवरी 1990) ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता हैं। उन्होंने सोप ओपेरा नेबर्स में जोश टेलर और बच्चों की टेलीविज़न शृंखला द एलीफ़ेंट प्रिंसेस में मार्कस की भूमिकाएँ निभाईं। अमेरिकी फ़िल्मों में, हेम्सवर्थ ने द लास्ट सॉन्ग (2010) में विल ब्लेकली, द हंगर गेम्स फ़िल्म शृंखला (2012-2015) में गेल हॉथोर्न और इंडिपेंडेंस डे: रिसर्जेंस (2016) में जेक मॉरिसन की भूमिका निभाई।Priyanka Chopra के साथ रोमांस कर चुके हैं लियाम हेम्सवर्थ, 'द विचर सीजन 4' में हेनरी कैविल को किया रिप्लेस https://www.jagran.com/entertainment/web-series-review-the-witcher-season-4-priyanka-chopra-isnt-it-romantic-co-actor-liam-hemsworth-replaces-henry-cavill-in-netflix-series-23172998.html 2 जुलाई 2024 जागरण hi
आरंभिक जीवन
लियाम का जन्म ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुआ था। उनके पिता क्रेग हेम्सवर्थ एक सामाजिक सेवा परामर्शदाता और माता लियोनी एक अंग्रेजी शिक्षिका थीं। उनके दो बड़े भाई हैं, क्रिस हेम्सवर्थ और ल्यूक हेम्सवर्थ। वह दोनों भी अभिनेता हैं। उनके नाना डच आप्रवासी थे और उनके अन्य वंशज अंग्रेजी, आयरिश, स्कॉटिश और जर्मन हैं।
निजी जीवन
जून 2009 में द लास्ट सॉन्ग के फिल्मांकन के दौरान, लियाम ने अपनी सह-कलाकार माईली सायरस के साथ रिश्ता शुरू किया।माइली साइरस और लियाम हेम्सवर्थ का हो गया तलाक, शादी के आठ महीने बाद से रह रहे थे अलग https://www.amarujala.com/entertainment/hollywood/singer-miley-cyrus-and-actor-liam-hemsworth-are-officially-divorced 2 जुलाई 2024 अमर उजाला 27 जनवरी 2020 hi तीन साल के रिश्ते के बाद, इस जोड़े ने जून 2012 में अपनी सगाई की घोषणा की। वे लॉस एंजिल्स में एक साथ रहते थे। लेकिन सितंबर 2013 में उनकी सगाई टूट गई। जनवरी 2016 में अफ़वाहें फिर शुरू हुईं और अक्टूबर 2016 में एक साक्षात्कार में माईली ने पुष्टि की कि वे एक बार फिर से सगाई कर रहे हैं।
लियाम हेम्सवर्थ और माईली ने 23 दिसंबर 2018 को नैशविले, टेनेसी में अपने घर पर शादी की। फिर 10 अगस्त 2019 को, माईली ने अपने अलगाव की घोषणा की। 28 जनवरी 2020 को, यह घोषणा की गई कि उनका तलाक अंतिम रूप में हो गया है।
सन्दर्भ
श्रेणी:1990 में जन्मे लोग
श्रेणी:ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता
श्रेणी:जीवित लोग