411 REFERENCE · Wikipedia
लोकलुभावनवाद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|"द 99%" (लोगों) की "1%" (अभिजात वर्ग) के खिलाफ बयानबाजी के साथ, अंतर्राष्ट्रीय कब्जे का आंदोलन एक लोकलुभावन सामाजिक आंदोलन का एक उदाहरण था।
thumb|जैसा कि नोलन चार्ट द्वारा परिभाषित किया गया है, लोकलुभावनवाद (और अधिनायकवाद) निचले बाएं हिस्से में स्थित है।
thumb|1896 का एक कार्टून जिसमें लोकलुभावनवाद के कट्टर समर्थक विलियम जेनिंग्स ब्रायन अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रतीक को निगल रहे हैं।
लोकलुभावनवाद (populism) वह राजनीतिक दर्शन है जिसमें नेता या राजनीतिक दल साधारण लोगों को किसी वास्तविक या काल्पनिक संभ्रांत वर्ग के विरुद्ध संघर्ष करवा कर उन्हें अधिकार, धन या सम्मान दिलवाने का दावा करता है।Cas Mudde, "The populist zeitgeist." Government and opposition 39.4 (2004): 542–563 at p. 560. लोकलुभावनवादी राजनेताओं का सम्बन्ध वामपन्थी राजनीति या दक्षिणपन्थी राजनीति दोनों से हो सकता है।https://www.britannica.com/topic/populism Populism Munro André 15 March 2013 Encyclopædia Britannica live 6 June 2017 https://web.archive.org/web/20170613092813/https://www.britannica.com/topic/populism 13 June 2017 dmy-all
इस विचारधारा के समर्थक इसके प्रयोग द्वारा किसी समाज में गहरे रूप से स्थापित अन्याय को तेज़ी से तोड़ने के लिये इसकी सराहना करते हैं। इसके आलोचक इसमें अक्सर होने वाली हानियों का उल्लेख करते हैं - नेताओं द्वारा स्वयं को अत्यंत शक्तिशाली और अमीर बना लेना, समाज में वर्गों को आपस में लड़वाने के कारण द्वेश का फैल जाना और अर्थव्यवस्था का लड़खड़ा जाना।Barak Orbach Antitrust Populism https://ssrn.com/abstract=2994281 NYU Journal of Law & Business 15 2017 राजनीतिक दल समय-समय पर अपने विरोधी दलों पर लोकलुभावनवादी होने का आरोप लगाते हैं, और दावा करते हैं कि वास्तव में वे केवल जनोत्तेजक (demagogue) हैं जो ऊपर से तो साधारण नागरिकों के लिये अत्यधिक सहानुभूति दिखाते हैं लेकिन उनका ध्येय किसी की मदद करना नहीं बल्कि समाज को आपस में लड़ने वाले खण्डों में बांटकर स्वयं के लिये कुछ खण्डों का स्थायी समर्थन प्राप्त कर लेना है।https://www.cnbc.com/2016/09/14/europe-faces-galloping-populism-juncker-warns-in-state-of-the-union-address.html Europe faces 'galloping populism': EU chief warns lawmakers Holly Ellyatt 14 September 2016 14 अप्रैल 2018 https://web.archive.org/web/20180310072558/https://www.cnbc.com/2016/09/14/europe-faces-galloping-populism-juncker-warns-in-state-of-the-union-address.html 10 मार्च 2018 live ऐसे जनोत्तेजक नेता वास्तव में यह नहीं चाहते कि उनके समर्थक सामाजिक अंशों की कठिनाईयाँ समाप्त हों क्योंकि उनका समर्थन वंचित स्थिति में रखे जाने तथा उस नेता पर निर्भर रहने से ही बना रहता है।The Irish Times. O'Halloran, Marie. http://www.irishtimes.com/news/ff-education-bill-a-populist-stunt-says-government-1.963336 Archived copy 2 July 2013 live https://web.archive.org/web/20140222033455/http://www.irishtimes.com/news/ff-education-bill-a-populist-stunt-says-government-1.963336 22 February 2014 dmy-all 21 January 2013.
इन्हें भी देखें
गुफ़ा की कथा
एकतन्त्र
वामपन्थी राजनीति
दक्षिणपन्थी राजनीति
जनोत्तेजन
संभ्रांत वर्ग
अवसरवाद
कल्याणकारी राज्य
लोकप्रियता कुतर्क
व्यावहारिकतावाद
संभ्रांतवाद
व्यक्तित्व के पंथ
सन्दर्भ
*
श्रेणी:राजनीतिक सिद्धान्त
श्रेणी:राजनैतिक विचारधाराएँ