411 REFERENCE · Wikipedia
कैनिडियाई डॉलर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कैनिडियाई डॉलर (चिह्न: $; कूट: CAD; फ़्रांसीसी: dollar canadien) कनाडा की मुद्रा है। इसे सामान्यतः डॉलर चिह्न $ से अथवा कभी-कभी अन्य डॉलर मुद्राओं से विलग दिखाने के लिये Can$ या C$ से भी प्रदर्शित किया जाता है। यह १०० सेण्ट में विभाजित है।
एक डॉलर के सिक्के पर लून (जल पक्षी) का चित्र होने के कारण इसे कभी-कभी विदेशी मुद्रा व्यापारियों तथा समीक्षकों द्वारा लूनी भी कहा जाता है। कनाडा के लोग सामान्यतः इसे हुआर्ड कहते हैं।
वैश्विक भण्डार में लगभग २% हिस्सेदारी के साथ कैनिडियाई डॉलर अमेरिकी डॉलर, यूरो, येन तथा पाउण्ड स्टर्लिंग के बाद विश्व की पाँचवी सबसे अधिक भण्डारित मुद्रा है। कैनिडियाई डॉलर केन्द्रीय बैंकों में लोकप्रिय है।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
यू ट्यूब पर नया कैनिडियाई $100 का नोट (2011) देखें।
कनाडा के ऐतिहासिक और वर्तमान बैंकनोट्स (अंग्रेज़ी में) (जर्मन में) (फ़्रांसीसी में)
मैपल लीफ वेब: कैनेडियाई डॉलर: कैनेडियाई विनिमय दर की प्रकृति तथा प्रभाव (अंग्रेज़ी में)
CAD TO INR Archived 2020-05-19 at the वेबैक मशीन
=== बैंक ऑफ़ कनाडा ===
विनिमय दर देखें (अंग्रेज़ी में) (फ़्रांसीसी में)
बैंक ऑफ़ कनाडा — नोट (अंग्रेज़ी में) (फ़्रांसीसी में)