411 REFERENCE · Wikipedia
स्वपोषी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|300px|स्वपोषितों (autotrophs) तथा परपोषितों (heterotrophs) के बीच खाद्य-चक्र
thumb|200px|right|क्लोरोफिल युक्त स्वपोषी हरे पौधे की पत्तियाँ
स्वपोषी या स्वपोषित (autotrophs) वे सजीव हैं जो साधारण अकार्बनिक अणुओं से जटिल कार्बनिक यौगिको का निर्माण कर सकते हैं। इस कार्य के लिए आवश्यक उर्जा के लिए वे प्रकाश या रासायनिक उर्जा का उपयोग करते हैं। स्वपोषी सजीवों को खाद्य श्रृंखला में उत्पादक कहा जाता है। हरे पेड़-पौधें प्रकाश की उपस्थिति में प्रकाश संश्लेषण के द्वारा अपना भोजन स्वंय बनाते हैं तथा स्वपोषी कहलाते हैं। कुछ जीवाणु भी यह कार्य कर सकते हैं, इसके लिए वे प्रकाशीय उर्जा के स्थान पर रासायनिक उर्जा का उपयोग करते हैं।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
प्रकाश संश्लेषण
परपोषित (heterotrophs)
श्रेणी:वनस्पति विज्ञान