Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मौली दवे

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मौली दवे (जन्म-३ जून, १९८७), एक भारतीय गायक, अभिनेत्री, नृतक, और टेलीविज़न मेजबान हैं। वह ज़ी टीवी के शो "सा रे गा मा पा चैलेंज २००७" में फाइनलिस्ट थी। उन्हें २००७ में "मिस टीन इंडिया टेक्सास" के ताज से नवाजा गया था। १९ वर्ष की आयु में मौली गायकी और अभिनय में करियर बनाने के लिए मुंबई चली गयी। २००८ में उन्होंने ज़ी टीवी पर एक पारिवारिक शो "रॉक एन रोल फॅमिली" की मेजबानी की, व ज़ूम टीवी की एक टेली मूवी "एक अनहोनी" में भी काम किया। उन्होंने "फियर फैक्टर" में भी हिस्सा लिया और वह खतरों के खिलाड़ी सेअसोन४ में अन्तिम २ में शामिल हुई। == सा रे गा मा पा चैलेंज २००७ == जब भारत के लोकप्रिय संगीत रियलिटी शो "सा रे गा मा पा" ने अम्रीका, कनाडा, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, और पाकिस्तान में ऑडिशन लेने की घोषणा की तो मौली ने यूएसऐ का प्रतिनिधितव करने की सोची। उन्होंने यूएस में ५-६ राउंड्स में ऑडिशन दिए उसके बाद कुछ ऑडिशन उन्होंने मुंबई में भी दिए। उनके गाने "म्या म्या" के बाद उन्हें चुना गया और वह "बप्पी लाहिरी" की टीम का हिस्सा रही। वह शीर्ष १० की सूची में शामिल थी। == पुरस्कार == " २००७ मिस टीन इंडिया टेक्सास (ताज से नवाजा गया)" " २०१० गुजराती गर्व वती पुरस्कार (आगामी गायक के लिए)" == सन्दर्भ ==