411 REFERENCE · Wikipedia
सारा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
James Jacques Joseph Tissot - Abram's Counsel to Sarai - Google Art Project (cropped).jpg सारै को अब्राम की सलाह (1896–1902), जेम्स टिसो द्वारा चित्र इब्राहीम सारा שָׂרָה hbo कसदियों का ऊर इसहाक़ हेब्रोन, कनान
सारा (hbo שָׂרָה, grc Σάρα, ar سَارَة), मूल नाम सारै, इब्राहीमी धर्मों में एक प्रमुख व्यक्ति है, जो इब्राहीम की पत्नी और इसहाक़ की माता है। वह एक पवित्र महिला है जो अपने आतिथ्य और सुंदरता के लिए जानी जाती है। सारा का त्यौहार कैथोलिक गिरजाघर में 1 सितंबर को, कॉप्टिक रूढ़ीवादी गिरजाघर में 19 अगस्त, LCMS में 20 जनवरी, और पूर्वी रूढ़ीवादी गिरजाघर में 12 और 20 दिसंबर को मनाया जाता है।http://www.zeno.org/Heiligenlexikon-1858/A/Sara+(5) Lexikoneintrag zu »Sara (5)«. Vollständiges Heiligen-Lexikon, Band 5. Augsburg 1882, ... Zeno www.zeno.org de 2021-10-24https://deon.pl/imiona-swietych/sara,8279 Sara DEON.pl pl 2022-01-01https://calendar.zoznam.sk/church_nameday-polut.php Lutheran - Religious calendar 2021 - Calendar.sk calendar.zoznam.sk 2021-10-24https://azbyka.ru/days/sv-sarra Праведная Са́рра, жена ветхозаветного патриарха Авраа́ма azbyka.ru ru 2021-12-16
इब्रानी बाइबिल में
सारा का मूल नाम सारै है। उत्पत्ति 17 में परमेश्वर ने अब्राम का नाम इब्राहीम और सारै का नाम सारै रखा।
ऊर से प्रस्थान
तेरह, अब्राम, सारै और लूत के साथ ऊर से कनान जाने को चला, लेकिन हारान में पहुँचकर बसा।https://www.bible.com/bible/1683/GEN.11.31.HINOVBSI उत्पत्ति 11:31 YouVersion परमेश्वर ने अब्राम को अपने देश और परिवार को छोड़कर उस देश जाने को कहा जो वह उसे दिखाएंगे, और वादा किया कि वह उससे एक महान जाति बनाएंगे, उसे आशीष देंगे, उसके आशीष देनेवालों को अशीष एवं कोसनेवालों को शाप देंगे।https://www.bible.com/bible/1683/GEN.12.1-3.HINOVBSI उत्पत्ति 12:1-3 YouVersion अब्राम उसकी पत्नी सारै, उसके भतीजे लूत और उसके धन को लेकर शकेम चला गया।https://www.bible.com/bible/1683/GEN.12.4.HINOVBSI उत्पत्ति 12:4 YouVersion
फ़िरौन
दाएँ|अंगूठाकार|सारै को फ़िरौन के घर में ले जाया जाता, जेम्स टिसो द्वारा कित्रचला।
कनान में अकाल पड़ा, इसलिए अब्राम मिस्र चला गया। मिस्र की यात्रा में उसने सारै को कहा:
“सुन, मुझे मालूम है कि तू एक सुन्दर स्त्री है; और जब मिस्री तुझे देखेंगे तब कहेंगे, ‘यह उसकी पत्नी है,’ इसलिये वे मुझ को तो मार डालेंगे, पर तुझ को जीती रख लेंगे। अत: यह कहना, ‘मैं उसकी बहिन हूँ’, जिससे तेरे कारण मेरा कल्याण हो, और मेरा प्राण तेरे कारण बचे।”https://www.bible.com/bible/1683/GEN.12.11-13.HINOVBSI उत्पत्ति 12:11-13 YouVersion
फ़िरौन के हाकिमों ने सारै को देखकर उनके राजा के सामने उसकी प्रशंसा की, और सारै को फ़िरौन के घर पहुँचाई गई थी। फ़िरौन ने उसके कारण अब्राम को कई उपहार दिया। पर परमेश्वर ने फ़िरौन के घराने पर बड़ी-बड़ी विपत्तियाँ डालीं।https://www.bible.com/bible/1683/GEN.12.14-17.HINOVBSI उत्पत्ति 12:14-17 YouVersion तब फ़िरौन को पता चला कि सारै अब्राम की पत्नी थी और उन्हें मिस्र से निकलने को कहा।https://www.bible.com/bible/1683/GEN.12.18-20.HINOVBSI उत्पत्ति 12:18-20 YouVersion
उत्पत्ति 16:1 में लिखा है की सारै की एक मिस्री दासी हाजिरा थी,https://www.bible.com/bible/1683/GEN.16.1.HINOVBSI उत्पत्ति 16:1 YouVersion जो वह शायद उस समय ख़रीदी होगी।
हाजिरा और इश्माएल
अंगूठाकार|हाजिरा का निर्वासन, पेरिस से 18वीं शताब्दी का चित्र।
कनान में 10 साल रहने के बाद, सारै, जो बाँझ थी, अब्राम को पुत्र के लिए अपनी मिस्री दासी हाजिरा दी। हाजिरा की गर्भवती से दोनों स्त्रियों के बीच दुश्मनी शुरू हुई, और सारै ने अब्राम से उसका उलाहना किया की उसकी दासी उसे अपने आँखों में बुरी समझने लगी।https://www.bible.com/bible/1683/GEN.16.1-6.HINOVBSI उत्पत्ति 16:1-6 YouVersion हाजिरा अपनी स्वामिनी से भाग गई, पर परमेश्वर के स्वर्गदूत के कहने पर लौट आई। बाद में वह इश्माएल को जन्म दी, जब अब्राम 86 वर्ष का था।https://www.bible.com/bible/1683/GEN.16.7-16.HINOVBSI उत्पत्ति 16:7-16 YouVersion
श्रेणी:अरबी भाषा पाठ वाले लेख
श्रेणी:इब्राहीम का परिवार
श्रेणी:इब्रानी बाइबिल में स्त्रियाँ
श्रेणी:इस्लाम और स्त्रियाँ
श्रेणी:बाइबिली कुलमाताएँ
श्रेणी:इब्रानी बाइबिल में नबी
श्रेणी:कसदियों का उर