411 REFERENCE · Wikipedia
जुनून (1992 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जुनून जुनून.jpg जुनून का पोस्टर मुकेश भट्ट महेश भट्ट नदीम श्रवण रोबिन भट्ट राहुल रॉय, अविनाश वाधवन, पूजा भट्ट 18 सितम्बर, 1992 भारत हिन्दी
जुनून 1992 में बनी हिन्दी भाषा की डरावनी फिल्म है। इसको महेश भट्ट ने निर्देशित किया और मुख्य कलाकार राहुल रॉय, अविनाश वाधवन और पूजा भट्ट हैं। फिल्म सफल रही थी।मुझे मत फॉलो करो, मैं सती-सावित्री नहीं हूं, न कभी बनूंगी: पूजा भट्ट https://navbharattimes.indiatimes.com/movie-masti/interviews/do-not-follow-me-i-am-not-sati-savitri-nor-will-i-ever-do-says-mahesh-bhatt-daughter-pooja-bhatt/articleshow/62191819.cms 6 अगस्त 2018 नवभारत टाइम्स 21 दिसम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20180806180235/https://navbharattimes.indiatimes.com/movie-masti/interviews/do-not-follow-me-i-am-not-sati-savitri-nor-will-i-ever-do-says-mahesh-bhatt-daughter-pooja-bhatt/articleshow/62191819.cms 6 अगस्त 2018 live फिल्म में डराने के लिये मॉर्फिंग का प्रयोग किया गया है।
संक्षेप
नीता (पूजा भट्ट) बॉम्बे, भारत में अपनी मां और पिता के साथ मध्यम वर्गीय परिवार में रहती है। वह एक अस्पताल में सर्जन के रूप में काम करती है। वह विवाह योग्य उम्र की है और रवि (अविनाश वधावन) के नाम के एक संघर्षरत संगीतकार / गायक से प्यार करती है। ये उसकी माँ को पसंद नहीं है, जो चाहती हैं कि वह किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करे जो अमीर हो। एक दिन एक बुरी तरह घायल पुरुष को अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। उसे मृत घोषित किया जाता है, लेकिन वो नीता की मदद से ठीक हो जाता है और उसे छुट्टी दे दी जाती है।
वह नीता के घर जाता है। वह खुद को अमीर विक्रम चौहान के रूप में परिचित करता है और उसके माता-पिता से नीता का हाथ माँगता है। वह तुरंत स्वीकार करते हैं। लेकिन नीता रवि से शादी करना चाहती है और उसके साथ भागने की योजना बना रही होती है। उस दुर्भाग्यपूर्ण दिन, रवि वहाँ आने में नाकाम रहा और टूटे दिल से नीता ने विक्रम से विवाह करने का फैसला किया। विवाह बड़े धूमधाम और समारोह के साथ होता है। जब रवि ने नीता के जीवन में फिर से प्रवेश करने का प्रयास किया, तो उसने उसे मना कर दिया। वह नहीं जानती कि रवि की योजना विक्रम ने खराब की थी और जो वास्तव में दिन के दौरान एक इंसान है और मध्यरात्रि में एक क्रूर आदमखोर बाघ में बदल जाता है - और वह उसका अगला भोजन भी हो सकती है।
मुख्य कलाकार
राहुल रॉय - विक्रम "विकी" चौहान
अविनाश वाधवन - रवि
पूजा भट्ट - नीता चौहान
टॉम एल्टर - हैरी
राकेश बेदी - हिमांशु
अवतार गिल - इंस्पेक्टर सुधीर
मुशताक ख़ान - आदिवासी भीमा
शुभा खोटे - नीता की माँ
भूषण पटेल - अरुण
अनंग देसाई - डॉक्टर
संगीत
गीत गायक नदीम-श्रवण वक्त कटे नहीं कटता है अनुराधा पौडवाल, विपिन सचदेव 4:28 समीर जो प्यार कर गए कुमार सानु 6:50 संतोष आनंद I मिलते मिलते हसीन वादियों में विपिन सचदेव, अनुराधा पौडवाल 6:34 समीर प्रेम प्रेम ओ मेरी दिलरुबा एस॰ पी॰ बालसुब्रमण्यम, अनुराधा पौडवाल 5:35 समीर जो प्यार कर गए अनुराधा पौडवाल 4:11 संतोष आनंद II जमाने की बुराई मुझ में है सनम विपिन सचदेव 5:41 समीर तू मेरा मेहरबान कविता पौडवाल 4:31 समीर दीवारों पे लिखा है अनुराधा पौडवाल 4:43 सुरेंद्र साथी दीवारों पे लिखा है विपिन सचदेव, अनुराधा पौडवाल 4:44 सुरेंद्र साथी डुएट आइना आइना तू बता दे जरा अनुराधा पौडवाल 4:08 रानी मलिक जो मेरे दिल में है अनुराधा पौडवाल 5:17 समीर
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0156658 जुनून
श्रेणी:1992 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:नदीम–श्रवण द्वारा संगीतबद्ध फिल्में