Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ऐस्टरेसिए

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Asteracea poster.jpg ऐस्टरेसिए (उर्फ़ कम्पोज़िटी) कुल के कुछ पौधों के फूल 240px पादप सपुष्पक (Angiosperms) युडिकॉट​ (Eudicots) ऐस्टरिड​ (Asterids) ऐस्टरालेस (Asterales) ऐस्टरेसिए (Asteraceae) उपकुल Asteroideae Lindley Barnadesioideae Bremer & Jansen Carduoideae Sweet Cichorioideae Chevallier Corymbioideae| Panero & Funk Famatinanthoideae S.E. Freire, Ariza & Panero Gochnatioideae Panero & Funk Gymnarrhenoideae Panero & Funk Hecastocleidoideae Panero & Funk Mutisioideae Lindley Pertyoideae Panero & Funk Stifftioideae Panero Wunderlichioideae Panero & Funk Compositae Giseke Acarnaceae Link Ambrosiaceae Bercht. & J. Presl Anthemidaceae Bercht. & J. Presl Aposeridaceae Raf. Arctotidaceae Bercht. & J. Presl Artemisiaceae Martinov Athanasiaceae Martinov Calendulaceae Bercht. & J. Presl Carduaceae Bercht. & J. Presl Cassiniaceae Sch. Bip. Cichoriaceae Juss. Coreopsidaceae Link Cynaraceae Spenn. Echinopaceae Bercht. & J. Presl Eupatoriaceae Bercht. & J. Presl Helichrysaceae Link Inulaceae Bercht. & J. Presl Lactucaceae Drude Mutisiaceae Burnett Partheniaceae Link Perdiciaceae Link Senecionaceae Bercht. & J. Presl Vernoniaceae Burmeist. स्रोत: GRIN http://www.ars-grin.gov/cgi-bin/npgs/html/family.pl?110 Family: Asteraceae Bercht. & J. Presl, nom. cons. 12 June 2008 Germplasm Resources Information Network (GRIN) Germplasm Resources Information Network Taxonomy for Plants USDA, ARS, National Genetic Resources Program, National Germplasm Resources Laboratory, Beltsville, Maryland https://web.archive.org/web/20150923174200/http://www.ars-grin.gov/cgi-bin/npgs/html/family.pl?110 23 सितंबर 2015 live कंपोज़िटी (compositae) या ऐस्टरेसिए (Asteraceae) फूलवाले पौधों का एक कुल है। इस कुल को हिंदी में संग्रथित कुल कह सकते हैं। इस कुल में अन्य कुलों की अपेक्षा बहुत अधिक पौधे हैं और ये विश्वव्यापी भी हैं। परिचय इस कुल में १२ उपकुल, लगभग १६२० प्रजातियाँ (जेनेरा) और २३,००० स्पेसीज हैं। प्रत्येक फूल वस्तुतः कई पुष्पों का गुच्छ होता है। साधारण गेंदा नामक फूल का पौधा इसी कुल में है। इस कुल के पौधों में बड़ी भिन्नता होती है। अधिकांश पौधे शाक के समान हैं। संसार के उष्ण भागों में भी इस कुल के अनेक झाड़ियाँ और वृक्ष पाए जाते हैं। कुल पौधे आरोही होते हैं। पत्तियाँ बहुधा गुच्छों में होती हैं। जिन पौधों में तने लंबे होते हैं, उनमें पत्तियाँ साधारणतः एकांतर होती हैं। जड़ बहुधा मोटी होती है और कभी-कभी उसमें कंद होता है, जैसे डालया (Dahlia) में। कुछ पौधों के तनों में दूध के सदृश रस रहता है। जैसा पहले बताया गया है, फूल शीर्षों (कैपिट्यूला, capitula) में एकत्र रहते हैं। ये चारों ओर हरे निपत्रों (ब्रैक्ट, Bract) से घिरे रहते हैं। जब फूल कलिकावस्था में रहता है तो इन्हीं से उसकी रक्षा होती है। ये ही बाह्यदल-पुंज (कैलिक्स, calyx) का काम देते हैं। ये फूल के शीर्ष परागण के लिए अत्युत्तम रूप से व्यवस्थित होते हैं। फूलों के एक साथ एकत्र रहने के कारण किसी एक कीट के आ जाने से अनेक का परागण हो जाता है। वर्तिका (स्टाइल, style) की जड़ पर मकरंद निकालता है और दलपुंज नलिका (कौरोला ट्यूब, corolla tube) के कारण वर्षा से अथवा ओस से बहने नहीं पाता। छोटे होंठ के कीट भी इस मकरंद को प्राप्त नहीं कर सकते, क्योंकि दलपुंज नलिका लंबी होती है। फूल का जीवनेतिहास दो भागों में विभक्त किया जा सकता है। आरंभ में तो फूल नर का काम करते हैं और अंत में नारी का। इस प्रकार इन फूलों में साधारणत: परपरागण होता है, स्वयंपरागण नहीं। परंतु कुछ फूलों में एक तीसरी अवस्था भी होती है, जिसमें वर्तिकाग्र (स्टिग्मा, stigma) पीछे मुड़ जाता है और बचे खुचे परागणों को, जो नीचे की वर्तिका (स्टाइल) पर पड़े रहते हैं, छू देता है। यदि परपरागण नहीं हुआ रहता तो इस प्रकार स्वयंपरागण हो जाता है। फलों के वितरण की विधियाँ भी अनेक होती हैं। कुछ फलों में बीज में रोएँ लगे रहते हैं, जिससे वे दूर-दूर तक उड़ जाते हैं। कुछ में काँटे होते हैं, जिनसे वे पशुओं की खाल में चिपककर अन्यत्र पहुँच जाते हैं। कभी-कभी बीज अपने स्थान पर ही पड़े रहते हैं और पौधे को झटका लगने पर इधर-उधर बिखर जाते हैं। उपयोगिता इस परिवार के कुछ सदस्य आर्थिक लाभ के हैं, जैसे लैक्ट्यूका सैटाइवा (Lactuka Sativa), चिकरी (सिकोरियम, cichorium), हाथी चोक (आर्टिचोक, Artichoke)। बहुत से सदस्य अपने सुंदर फूल के कारण उद्यान में उगाए जाते हैं, जैसे ज़िन्निआ, सूरजमुखी, गेंदा, डालिया इत्यादि। कुछ औषधि के भी काम में आते हैं। आरटीमिज़िया वल्गेरिस (Artimisia vulgaris) से 'सैंटोनिन' दवा बनती है। पाईथ्रोम से कीट मारने का चूर्ण बनाया जाता है। यह पुष्प प्रसिद्ध गुलदाउदी (क्राइसैंथिमम, Chrysanthemum) की प्रजाति का है। पार्थेनियम की एक जाति से एक प्रकार का रबर होता है। इन्हें भी देखें ऐस्टरिड Daisies सन्दर्भ श्रेणी:पौधे श्रेणी:फूल * श्रेणी:ऐस्टरालेस के कुल