411 REFERENCE · Wikipedia
योरुंगकाश नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
योरुंगकाश नदी Yurungkash River File:Collecting jade in the White Jade River near Khotan.jpg सन् 2011 में ख़ोतान के पास योरुंगकाश नदी के किनारे हरिताश्म (जेड) ढूंढते हुए लोग क्षेत्र शिंजियांग कुनलुन पर्वत 35.6 N 81.4 E ख़ोतान नदी 38.090 N 80.935417 E it 14575 km2 mi2 on 72.3 m3/s cuft/s
योरुंगकाश नदी चीन के शिंजियांग प्रांत की कुनलुन पहाड़ी क्षेत्र से उत्पन्न होने वाली एक नदी का नाम है। यह २०० किमी तक पूर्व की ओर बहती है और फिर २०० किमी उत्तर की तरफ, जिसके बाद यह प्रसिद्ध ख़ोतान नगर से उत्तर में निकलती है। इसके बाद यह टकलामकान रेगिस्तान में काराकाश नदी के साथ मिलकर फिर रेगिस्तानी रेतों में सूख जाती है, हालाँकि किसी-किसी मौसम में इसको पार करके इसका कुछ पानी तारिम नदी में जाकर विलय हो जाता है। इसके पूरे जलसम्भर का क्षेत्रफल लगभग १४,५७५ वर्ग किमी है। योरुंगकाश और काराकाश नदियाँ ख़ोतान शहर के लिए मुख्य पानी का स्रोत हैं।Ancient Khotan: detailed report of archaeological explorations in Chinese Turkestan, Volume 1, Sir Aurel Stein, Archaeological Survey of India, Clarendon Press, 1907, ... an unbroken length of forty miles along the foot of the outer hills of the Kun-lun range, and is at all times assured ample irrigation from the Yurung-kash and Kara-kash rivers which debouch into ... इस नदी की रेत में कभी-कभी सफ़ेद हरिताश्म (जेड) मिलता है, जिस से इस नदी का नाम पड़ा है।
अन्य भाषाओं में
उइग़ुर भाषा में 'योरुंगकाश नदी' को 'योरुंगकाश दारियासी' (ur يورۇڭقاش دەرياسى) लिखा जाता है। उइग़ुर भाषा में 'योरुंग' का अर्थ 'सफ़ेद' और 'काश' का अर्थ हरिताश्म (जेड) के मूल्यवान पत्थर होता है।
चीनी भाषा में इस नदी को 'बाइयु हे' (白玉河) कहा जाता है, जिसका अर्थ भी 'सफ़ेद हरिताश्म' है।
अंग्रेज़ी में इस नदी का नाम 'Yorungkash' या 'Yorungkax' लिखा जाता है लेकिन दोनों रूपों का उच्चारण 'योरुंगकाश' ही है। इसे कभी-कभी 'व्हाईट जेड रिवर' (White Jade River) भी कहा जाता है।
इन्हें भी देखें
काराकाश नदी
हिन्दूताश दर्रा
कुनलुन पर्वत
शिंजियांग
सन्दर्भ
2
श्रेणी:चीन की नदियाँ
श्रेणी:मध्य एशिया की नदियाँ
श्रेणी:शिंजियांग की नदियाँ
श्रेणी:शिंजियांग