Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नारीन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नारीन Naryn / Нарын 41 26 N 76 0 E नारीन प्रांत, किरगिज़स्तान ३४,८२२ २००९ किरगिज़ thumb|240px|नारीन बाज़ार नारीन(किरगिज़: Нарын, अंग्रेज़ी: Naryn) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश का एक शहर है और उस राष्ट्र के नारीन प्रांत की राजधानी भी है। यह नारीन नदी के किनारे बसा हुआ है जो प्रसिद्ध सिर दरिया की एक प्रमुख उपनदी है और शहर से गुज़रते हुए एक आकर्षक तंग घाटी बनाती है। इस शहर में दो क्षेत्रीय संग्रहालय, एक आकर्षक मस्जिद, एक 'हाकिमयत' नामक सरकारी कार्यालय और कुछ यात्रियों के ठहरने के होटल हैं लेकिन इनके अलावा यह एक छोटा सा शहर है।Central Asia: Kazakhstan, Tajikistan, Uzbekistan, Kyrgyzstan, Turkmenistan https://web.archive.org/web/20150406053055/http://books.google.com/books?id=DwX-UTmC1GwC 6 अप्रैल 2015 , Bradley Mayhew, pp. 319, Lonely Planet, 2007, ISBN 978-1-74104-614-4, ... If there's a centre it's probabaly the hakimyat (municipal administration) ... 'नारीन' शब्द मंगोल भाषा से आया है जिसमें इसका मतलब 'धूप-वाला' होता है। पुराने ज़माने में नारीन शहर पूर्व में काश्गर से पश्चिम में चुय नदी की वादी तक जाने वाली रेशम मार्ग की एक शाखा पर बसा एक छोटा सा क़स्बा हुआ करता था।The New Encyclopaedia Britannica: Micropedia, Encyclopaedia Britannica, 1991, ISBN 978-0-85229-529-8, ... Founded as a fortified point on the trade route from Kashgar in Sinkiang to the Chu Valley, it was made a city in 1927. The city has a number of small industries and a music and drama theatre ... नारीन शहर के कुछ नज़ारे इन्हें भी देखें नारीन प्रांत नारीन नदी किरगिज़स्तान सन्दर्भ 2 श्रेणी:नारीन प्रांत श्रेणी:किर्गिज़स्तान के शहर श्रेणी:मध्य एशिया के शहर श्रेणी:किर्गिज़स्तान श्रेणी:रेशम मार्ग