Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मिकेल अर्तेता

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मिकेल अर्तेता मिकेल अर्तेता अमाट्रिएन (जन्म 26 मार्च 1982) एक स्पेनी पेशेवर फुटबॉल प्रबंधक और पूर्व खिलाड़ी हैं। वे प्रीमियर लीग क्लब आर्सेनल के वर्तमान प्रबंधक हैं। एक प्रबंधक के रूप में वे अपने चातुर्यपूर्ण नवीनता और अपने व्यापक फुटबॉल दर्शन के लिए जाने जाते हैं। == क्लब और अर्तेता == अर्तेता का जन्म सैन सेबेस्टियन में हुआ था। अर्तेता ने क्लब से जुड़े अपने जीवन की शुरुआत 1999 में बार्सिलोना से की थी। फ्रांस में अपने दूसरे सीज़न के दौरान यूईएफए इंटरटोटो कप जीतने के बाद उन्होंने £6 मिलियन शुल्क पर स्कॉटिश क्लब रेंजर्स के साथ अनुबंध किया। अपने पहले सीज़न के दौरान आर्तेता ने स्कॉटिश प्रीमियर लीग और स्कॉटिश लीग कप डबल जीता। वहाँ उन्होंने विशेष रूप से डनफर्मलाइन एथलेटिक के खिलाफ 93वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया। उस गोल अंतर के आधार पर प्रतिद्वंद्वी सेल्टिक को हराकर अर्तेता ने लीग का ख़िताब अपने नाम पर सुरक्षित कर लिया। == आरंभिक जीवन == अर्तेता का जन्म सैन सेबेस्टियन, बॉस्क में हुआ था। उन्होंने एंटीगुओको में अपने फुटबॉल खेलने की शुरुआत की। अपने साथी मिडफील्डर ज़ाबी अलोंसो से उनकी दोस्ती हुई क्योंकि वे अधिकतर साथ ही खेलते थे। दोनों अक्सर सैन सेबेस्टियन के समुद्र तटों और गटरों के किनारे खेलते थे और रियल सोसिदाद में एक साथ खेलने का सपना देखते थे। आर्टेटा ने एंटीगुओको टीम के साथी जॉन अल्वारेज़ और मिकेल यांगुआस के साथ बार्सिलोना की युवा अकादमी ला मासिया के साथ परीक्षण के लिए जुलाई 1997 में 15 साल की उम्र में सैन सेबेस्टियन छोड़ दिया। तीनों ने तीन ट्रायल खेल खेले जिसके बाद तीनों ने क्लब से व्यावसायिक अनुबंध पाया। == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == अर्सेनल एफ़.सी. प्रोफ़ाइल खिलाड़ी प्रोफ़ाइल Archived 2023-04-04 at the वेबैक मशीन प्रीमियर लीग वेबसाइट पर प्रबंधक प्रोफ़ाइल प्रीमियर लीग वेबसाइट पर fitbastats.com पर रेंजर्स प्रोफ़ाइल इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर मिकेल अर्तेता