411 REFERENCE · Wikipedia
हरीश भिमानी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हरीश भिमानी yes 1946 2 15 मुंबई लेखक, प्रस्तोता, वोईस ओवर कलाकार.
हरीश भिमानी (जन्म : १५ फरवरी,१९४६) एक लेखक, प्रस्तोता, आवाज के कलाकार, दस्तावेजी सिनेमा व कोर्पोरेट फिल्मों के निर्माता हैं। इन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार २०१६, में वोईस ओवर/नेरेशन श्रेणी में राष्ट्रपति पदक प्रदान किया गया। इन्होनें भारतीय टीवी धारावाहिक महाभारत (बी.आर.चोपड़ा कृत) में सूत्रधार 'समय' को आवाज दी और देश में सर्वाधिक पहचाने जाने वाली आवाज बन गए। इन्हें २२००० से अधिक रेकोर्डिंग का अनुभव है। 1980 के दशक के बाद से इन्होने अग्रणी सार्वजनिक कार्यक्रमों और समारोहों की मेजबानी के अलावा कई वृत्तचित्रों, कॉर्पोरेट फिल्मों, फीचर फिल्मों, टीवी और रेडियो विज्ञापनों, खेल, संगीत एल्बमों में अपनी आवाज दी है। मीडिया ने हरीश भीमनी को 'भारत के सबसे मान्यता प्राप्त आवाज़ों में से एक' और 'ए राइटर विद ए ज़िंग' के रूप में वर्णित किया है।
व्यक्तिगत जीवन
हरीश भिमानी का पैतृक सम्बन्ध राजस्थान के जैसलमेर से है, वहां से इनके पूर्वज गुजरात के मांडवी और फिर कोलकाता को निवास बनाया. हरीश का जन्म मुंबई में हुआ. ये अपने पांच भाई-बहनों में चौथी संतान है. इन्होने भद्र न्यू हाई स्कूल, हंसराज मोरारजी पब्लिक स्कूल, एलफिन्स्टन कॉलेज, मुंबई, लक्ष्मीनारायण इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नागपुर में अध्ययन किया और प्रतिष्ठित जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, बॉम्बे विश्वविद्यालय से एमबीए किया।
हरीश अपनी 'वोईस आर्टिस्ट' पत्नी रेखा के साथ मुंबई में रह रहे है. इनके दो बेटियाँ है, अदिति भोसले तथा रूचि भिमानी जो कि फीचर फिल्म तथा वृत्तचित्र निर्माता हैं.
व्यवसायिक
हरीश भिमानी ने टीवी समाचार वाचक के रूप में बोम्बे टीवी से शुरुआत की. इन्होनें महाभारत धारावाहिक में सूत्रधार 'समय' के रूप में आवाज दी. इन्होने खानदान, सुबह, इनकार, सुकन्या, ग्रहण जैसे धारावाहिक लिखे। इसके अलावा २२००० जितने देसी-विदेशी कोमर्सियल विज्ञापन व फीचर फिल्मों में अपनी आवाज दी है।
कार्य
लता दीदी, अजीब दास्ताँ है ये (Hindi). 1995, ISBN 978-93-5000-018-2.
इन सर्च ऑफ़ लता मंगेशकर
Indus
1995
978-81-7223-170-5
सन्दर्भ
ytB7BO3RDdI Harish Bhimani commentary in music album
बाहरी कड़ियाँ
1223455
Harish Bhimani at last.fm
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:भारतीय पुरुष आवाज अभिनेताओं
श्रेणी:मुंबई के लोग
श्रेणी:1946 में जन्मे लोग
श्रेणी:भारतीय टेलीविजन सामाचार वाचक
श्रेणी:भारतीय टेलीविजन प्रस्तोता