411 REFERENCE · Wikipedia
बोहाई सागर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|पीले सागर और उसकी अंदरूनी बोहाई सागर नामक खाड़ी का नक़्शा
thumb|230px|चीन की विशाल दीवार का पूर्वी छोर बोहाई सागर पर जाकर रुकता है
बोहाई सागर या बोहाई खाड़ी (चीनी भाषा: 渤海, अंग्रेज़ी: Bohai Sea) उत्तरी और उत्तरपूर्वी चीन से लगा हुआ एक सागर है जो पीले सागर की सबसे अंदरूनी खाड़ी है। पीले सागर के साथ-साथ बोहाई सागर भी प्रशांत महासागर का एक हिस्सा है। बोहाई सागर का कुल क्षेत्रफल क़रीब ७८,००० वर्ग किमी है। चीन की राजधानी बीजिंग के बहुत पास होने की वजह से यह समुद्री यातायात के नज़रिए से दुनिया के सब से व्यस्त समुद्री क्षेत्रों में से एक है।Coastal Altimetry, Stefano Vignudelli, Springer, 2010, ISBN 978-3-642-12795-3, ... The Bohai Sea is a semi-enclosed coastal ocean on the northeastern China Sea with 78000 km2 in area ...
ऐतिहासिक नाम
बीसवी सदी से पहले बोहाई सागर को अक्सर 'चिहली की खाड़ी' (直隸海灣, Gulf of Chihli) या 'पेचिहली की खाड़ी' (北直隸海灣, Gulf of Pechihli) कहा जाता था।
सुरंग बनाने की योजना
फ़रवरी २०११ में चीन की सरकार ने ऐलान किया की लियाओदोंग प्रायद्वीप और शानदोंग प्रायद्वीप को जोड़ने के लिए वे समुद्र के फ़र्श के नीचे से एक १०६ किलोमीटर लम्बी सुरंग निकालेंगे जो इतनी चौड़ी होगी की उसमें रेल और सड़क दोनों प्रकार के यातायात चलेंगे।China to build undersea tunnel crossing Bohai Strait, Daisuke Nishimura, Asahi Shimbun, 18 Feb 2011, ... The Chinese government has approved a plan to bore a 106-kilometer undersea rail and road tunnel across the Bohai Strait between the Liaodong and Shandong peninsulas ...
इन्हें भी देखें
पीला सागर
प्रशांत महासागर
शानदोंग प्रायद्वीप
सन्दर्भ
2
श्रेणी:सागर
श्रेणी:प्रशान्त महासागर