Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हेनरी नोवाक की हत्या

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Murder of Henry Nowak हेनरी नोवाक की हत्या pa ਹੈਨਰੀ ਨੋਵਾਕ ਦਾ ਕਤਲ en Murder of Henry Nowak बेलमोण्ट मार्ग, पोर्ट्सवुड, साउथेम्प्टन, हैम्पशायर, इंग्लैंड ३ दिसम्बर २०२५ ईस्वी Henry Nowak.png नोवाक अपनी हत्या से तीन घण्टे पूर्व अपने आवास से प्रस्थान करते हुए छुरा घोंपना रात्रि ११:३० बजे कटार, कृपाण हेनरी नोवाक हत्या विक्रम सिंह दिगवा विक्रम सिंह दिगवा – हत्या किरण कौर – अपराधी की सहायता करना yes आजीवन कारावास (न्यूनतम २१ वर्ष की अवधि के साथ)३ दिसम्बर २०२५ ईस्वी को, साउथेम्प्टन, इंग्लैंड में, १८ वर्षीय बरितानवी विश्वविद्यालय छात्र, हेनरी नोवाक (en Henry Nowak) की २३ वर्षीय ब्रिटिश सिख, विक्रम सिंह दिगवा (pa ਵਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਦਿਗਵਾ) द्वारा हत्या कर दी गई थी। दिगवा ने अपने सिख पन्थ के भाग के रूप में धारण की हुई २१ सेण्टीमीटर (८.३ इंच) की कृपाण से नोवाक पर पाँच बार प्रहार किया, जिसमें वक्ष पर लगा एक प्राणघातक घाव भी सम्मिलित था। जब दिगवा के भ्राता गुरप्रीत द्वारा आपातकालीन सेवा संख्या ९९९ पर की गई कॉल के पश्चात् हैम्पशायर और आइल ऑफ़ वाइट आरक्षी बल के अधिकारी पहुँचे, तो दिगवा ने नोवाक पर आक्रमण और नस्लवाद का मिथ्या अभियोग लगाया। नोवाक, जो भूमि पर प्राणघातक रूप से आहत पड़े थे, ने अधिकारियों से बार-बार कहा कि उन्हें छुरा घोंपा गया है, जिससे दिगवा ने अस्वीकार किया, और वे श्वास नहीं ले पा रहे हैं। उन्हें हथकड़ी लगाई गई, बन्दी बनाया गया और उनके अधिकार पढ़कर सुनाए गए। बन्दी बनाए जाने के समय, वे अचेत हो गए और कुछ ही समय पश्चात् घटनास्थल पर ही उनके प्राण पखेरू उड़ गए। आरक्षी बल ने इस मृत्यु की समीक्षा हेतु स्वयं को आरक्षी आचरण के स्वतन्त्र कार्यालय को प्रेषित कर दिया। काउण्टी के आरक्षी एवं अपराध आयुक्त के अनुरोध पर महामहिम आरक्षी एवं अग्निशमन व बचाव सेवा निरीक्षक दल भी एक जाँच संचालित कर रहा है। दिगवा दो छुरिकाएँ धारण किए हुए थे- एक लघु वक्र कृपाण, खालसा सिखों द्वारा धारण की जाने वाली अनुष्ठानिक छुरिका, और एक ख़ंजर, जो एक द्वितीय दृश्यमान छुरिका या कृपाण धारण करने की निहंग परम्परा के अनुरूप थी, जिसका उपयोग नोवाक पर प्रहार करने के लिए किया गया था। क्राउन अभियोजन सेवा द्वारा दोनों छुरिकाओं को कृपाण के रूप में सन्दर्भित किया गया, एक ऐसा नामकरण जिसका सिख संगठनों ने विरोध किया। प्रहार से ठीक पूर्व, नोवाक ने एक मौखिक विवाद के समय दिगवा को स्वयं से दूर जाते हुए चित्रित किया था। न्यायालयानुसार, दिगवा ने पश्चात् में चित्रिकरण को रोकने के लिए नोवाक का दूरभाष छीन लिया, जिससे एक शारीरिक संघर्ष हुआ; प्रहार के समय का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था। न्यायाधीश-पीठ (जूरी) ने २८ मई २०२६ को दिगवा को हत्या का दोषी सिद्ध किया। दिगवा की माता, किरण कौर, को हत्या के शस्त्र को छिपाकर अपराधी की सहायता करने का दोषी पाया गया। न्यायाधीश ने दिगवा के उन अभियोगों को अस्वीकार कर दिया कि नोवाक ने उनके साथ शारीरिक या जातीय दुर्व्यवहार किया था। दिगवा को न्यूनतम २१ वर्ष की अवधि के साथ आजीवन कारावास का दण्ड दिया गया। न्यायाधीश ने उल्लेख किया कि दिगवा ने सिखों के निहंग सम्प्रदाय के सदस्य के रूप में वह कटार धारण की थी, जबकि कुछ सिख विद्वानों का मत था कि यह पन्थ द्वारा अनिवार्य नहीं था। इस हत्या ने सार्वजनिक स्थानों पर अनुष्ठानिक छुरिकाएँ धारण करने पर एक वाद-विवाद को जन्म दिया, जिसमें नोवाक के पिता और अन्यों ने बरितानवी छुरिका नियमों की समीक्षा की माँग की और शासन से विधिक रूप से अनुमत छुरिकाओं की लम्बाई का परीक्षण करने का आग्रह किया। २ जून २०२६ को, आरक्षी दल ने नोवाक के बन्दीकरण का शरीर-कैमरा का चलचित्र प्रसारित किया। इस हत्या ने राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिक्रियाओं को आकर्षित किया। रिफ़ोर्म यूके और कंज़र्वेटिव दल के कुछ राजनीतिज्ञों ने आरोप लगाया कि संयुक्त राजशाही में एक "द्वि-स्तरीय आरक्षी व्यवस्था" है जो श्वेत लोगों के विरुद्ध पक्षपात करती है, जबकि लेबर शासन ने इन दावों को अस्वीकार कर दिया। संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश विभाग और संयुक्त राज्य अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेन्स ने भी चिन्ता व्यक्त की, और इस हत्या के लिए "वैचारिक" राजनीति तथा व्यापक प्रवासन को उत्तरदायी ठहराया। २ जून २०२६ को साउथेम्प्टन में एक विरोध प्रदर्शन हिंसा में परिवर्तित हो गया; आरक्षी दल ने कहा कि एकादश अधिकारी आहत हुए थे और कई प्रदर्शनकारियों पर पश्चात् में अभियोग चलाए गए। पृष्ठभूमि अंगूठाकार|बेवॉयस वैली में हॉबिट मदिरालय में नोवाक के प्रवेश करने एवं वहाँ से निकलने का सीसीटीवी चलचित्र हेनरी नोवाक साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय में लेखांकन और वित्त का अध्ययन करने वाले प्रथम वर्ष के १८ वर्षीय छात्र थे। नोवाक के पिता पोलिश मूल के थे, और नोवाक स्वयं संयुक्त राजशाही और पोलैंड के दोहरी नागरिकता धारक थे।https://www.theguardian.com/world/2026/jun/04/polish-far-right-nowak-britain-descent-depths-earth Europe's far right exploit Henry Nowak murder in UK with populist rhetoric on race Syal Rajeev 4 June 2026 The Guardian 5 June 2026 Willsher Kim वे चार सहोदरों में से एक थे।https://www.gov.pl/web/wielkabrytania/oswiadczenie-w-sprawie-henryego-nowaka Oświadczenie Ambasady RP w Londynie w sprawie Henry'ego Nowaka Polska w Wielkiej Brytanii pl-PL Statement of the Polish Embassy in London regarding Henry Nowak 2026-06-06https://www.bbc.com/polska/articles/cd7pqwr513eo Zamordowany polsko-brytyjski student Henry Nowak 'nie zmarł godnie' — twierdzi rodzina Mitchell Nikki 2 June 2026 BBC News Polska 2 June 2026 https://web.archive.org/web/20260602123803/https://www.bbc.com/polska/articles/cd7pqwr513eo 2 June 2026 BBC pl Murdered Polish-British student Henry Nowak 'did not die with dignity', family says live नोवाक का जन्म वेस्टमिन्स्टर में हुआ था और वे ग्रेज़, एसेक्स के एक भाग, चाफ़ोर्ड हण्ड्रेड में पले-बढ़े थे। साउथेम्प्टन में, वे दो विश्वविद्यालय फ़ुटबॉल दलों के सदस्य थे।https://news.sky.com/story/harry-nowaks-murder-has-ignited-a-national-row-but-who-was-the-caring-teen-13550330 Henry Nowak's murder has ignited a national row - but who was the 'ambitious' teen? 4 June 2026 Sky Newshttps://www.telegraph.co.uk/news/2026/06/02/henry-nowak-student-murder-vickrum-digwa/ Henry Nowak: The student who could not have been further from a racist thug 2 June 2026 The Daily Telegraph subscriptionhttps://www.bbc.co.uk/news/articles/cpvpv2xylgeo Henry Nowak case: What happened and why it sparked national outrage 5 June 2026 BBC News सन्दर्भ बाह्य कड़ियाँ दण्ड सम्बन्धी टिप्पणियाँ बुधवार ३ जून २०२६ को हन्सर्ड, खण्ड ८५६ में "हेनरी नोवाक की हत्या" पर विवाद चर्चा। श्रेणी:२०२५ में निधन श्रेणी:संयुक्त राजशाही श्रेणी:यूनाइटेड किंगडम श्रेणी:हत्या किए गए लोग श्रेणी:हत्या श्रेणी:हत्या करने वाले पुरुष श्रेणी:सिख श्रेणी:सिख धर्म श्रेणी:सिख आतंकवादियों के शिकार श्रेणी:कृपाण श्रेणी:चाकू