411 REFERENCE · Wikipedia
24 घंटे की घड़ी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|एक सार्वजनिक 24 घंटे की घड़ी ब्राज़ील में जिसमें घंटे की सूई बाहर और मिनट की सूई अंदर दिखाई देती है।
आधुनिक 24 घंटे की घड़ी, जिसे अमेरिकी संयुक्त राज्य में सैन्य समय के नाम से भी जाना जाता है, समय दिखाने की एक परंपरा है जिसमें दिन एक आधी रात से अगले आधी रात तक चलता है और उसे 24 घंटों में बांटा जाता है। ये आधी रात 0(:00) से 23(:59) तक बीत चुके घंटों (और मिनटों) से दिखाया जाता है। ये परंपरा, 12-घंटे की घड़ी के उल्टे, आज दुनिया में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल कि जाने वाली समय संकेत है, और अंतरराष्ट्रीय मानक आईएसओ 8601 द्वारा इस्तेमाल कि जाती है।United States Government Publishing Office Style Manual 978-0-16-093601-2 2016 275 12. Numerals https://www.govinfo.gov/content/pkg/GPO-STYLEMANUAL-2016/pdf/GPO-STYLEMANUAL-2016.pdf 2023-02-26ISO 8601:2004 – Data elements and interchange formats – Information interchange – Representation of dates and times 40874 3rd 2004
कई देश, विशेष रूप से अंग्रेजी बोलने वाले, 12 घंटे की घड़ी, या 24 और 12 घंटे की समय परंपरा साथ में, इस्तेमाल करते हैं। जिन देशों में 12 घंटे की घड़ी का बोलबाला है, कुछ पेशे 24 घंटे की घड़ी का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। उदाहरण के लिए, चिकित्सा करते वक्त, 24 घंटे की घड़ी का इस्तेमाल आमतौर पर देखभाल के दस्तावेज़ीकरण में किया जाता है क्योंकि ये मरीज़ के चिकित्सा इतिहास के घटनाएं रिकॉर्ड करने में किसी भी अस्पष्टता को रोकता है।Dosage calculations https://archive.org/details/dosagecalculatio0000unse_o4j3 Pickar Gloria D. Graham Hope Swart Beth Swedish Margaret 2011 Nelson Education 9780176502591 2nd Canadian Toronto 60
सन्दर्भ
श्रेणी:समय मापन प्रणालियाँ