411 REFERENCE · Wikipedia
द वंडर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
द वंडर 2022 की ऐतिहासिक नाट्य फ़िल्म है जिसका निर्देशन सेबेस्टियन लेलियो ने किया है। यह इसी नाम के 2016 के उपन्यास पर आधारित फ़िल्म है। फ़िल्म के कथानक में, आयरलैंड में आये अकाल के तुरंत बाद एक अंग्रेज नर्स को ग्रामीण आयरिश गांव में भेजा जाता है। वहां उसे एक युवा 'उपवास करने वाली लड़की' की निगरानी के लिए कहा जाता है। कहा जाता है कि वह लड़की बिना कुछ खाए भी चमत्कारिक ढंग से जीवित रहने में सक्षम है। इसमें फ्लोरेंस प्यू मुख्य कलाकार है।The Wonder Movie Review: Florence Pugh stamps her mark in tense Netflix drama https://www.indiatvnews.com/entertainment/movie-review/the-wonder-movie-review-florence-pugh-stamps-her-mark-in-tense-netflix-drama-watch-online-hd-download-692 26 जून 2023 www.indiatvnews.com en
द वंडर का प्रीमियर 2 सितंबर 2022 को टेलुराइड फिल्म फेस्टिवल में हुआ। इसे 2 नवंबर 2022 को सीमित सिनेमाघरों में जारी किया गया। 16 नवंबर 2022 को ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर जारी हुई।The Wonder: Mesmerising Florence Pugh performance leads Netflix's brilliant period drama-Entertainment News , Firstpost https://www.firstpost.com/entertainment/the-wonder-mesmerising-florence-pugh-performance-leads-netflixs-brilliant-period-drama-11642451.html 26 जून 2023 फर्स्टपोस्ट 17 नवम्बर 2022 en इसे आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिली है जिन्होंने इसके प्रोडक्शन डिजाइन और कलाकारों के प्रदर्शन की प्रशंसा की है।The Wonder movie review: Florence Pugh’s divine new Netflix film removes the lingering stench of Don’t Worry Darling https://indianexpress.com/article/entertainment/movie-review/the-wonder-movie-review-florence-pugh-netflix-film-8273414/ 26 जून 2023 द इंडियन एक्सप्रेस 17 नवम्बर 2022 en
कहानी
1862 में अंग्रेज नर्स, एलिजाबेथ "लिब" राइट को आयरलैंड के एक ग्रामीण गांव में भेजा जाता है। वह क्रीमियन युद्ध में अपनी सेवा दे चुकी है। आयरलैंड में उसे एक उपवास करने वाली लड़की एना ओ'डॉनेल को करीब से देखने का काम सौंपा गया है। उसके परिवार के अनुसार, उसने चार महीने से कुछ नहीं खाया है।
1845 से 1852 तक आये अकाल के कारण समुदाय पर अभी भी डर मंडरा रहा है। कई स्थानीय लोग इस अंग्रेजी नर्स से सावधान हैं। लिब की मुलाक़ात एना के गहरे धार्मिक परिवार से होती है: उसकी माँ रोज़लीन, उसके पिता मैलाची और उसकी बड़ी बहन किटी। रात के खाने में, लिब को पता चलता है कि एना के बड़े भाई की अज्ञात बीमारी से मृत्यु हो चुकी है। लेकिन एना स्वयं अच्छे स्वास्थ्य में दिखाई देती है। वह कहती है कि उसे स्वर्ग से खाना प्राप्त हो रहा है।
अपने आवास पर, लिब का सामना विलियम बर्न से होता है। वह उसी इलाके में पला-बढ़ा है और जिसका परिवार भी अकाल में ख़त्म हो चुका है। वह अब डेली टेलीग्राफ के लिए इस कहानी पर रिपोर्ट बना रहा है। उसका मानना है कि यह सब एक छल है। लिब और विलियम रिश्ते में आ जाते हैं।
लिब को शुरू में कोई धोखे का कोई सबूत नहीं मिलता है। एना दिन में कई बार प्रार्थना करती है और भाग्य के बारे में बात करती है। यह देखते हुए कि उसकी माँ एना को रोज़ मुँह पर शुभरात्रि का चुंबन करती है। लिब निष्कर्ष निकालती है कि कुछ चबाया हुआ भोजन गुप्त रूप से एना को दिया जा रहा है। एना इस बात से इनकार नहीं करती है और कहती है कि यही स्वर्ग से आया हुआ खाना है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
9288822
श्रेणी:नेटफ्लिक्स के कार्यक्रम
श्रेणी:2022 की फ़िल्में