Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

टोकि पोना

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फ़रवरी 2025 सोनिया लैंग #114057 टोकि पोना toki pona Toki pona.svg टोकि पोना सीतेलेन पोना में ['toki'pona] (सुनिए) ७,००० ( २०२४ ) निर्मित भाषा लैटिन लिपि सितेलेन पोना ( लोगोग्रफिक ) पोस्टेरियरी भाषा जिसमे अंग्रेजी, फिन्निश, सर्बी-क्रोएशिआई, चीनी, एस्पेरांतो, टोक पिसिन, डच एवं जॉर्जिआइ tok टोकि पोना या टोकी पोना एक निर्मित भाषा है। टोरंटो की सोनिया लैंग ने इस भाषा का निर्माण किया है। यह भाषा कुछ साधारण से विचारों और प्रतीकों पर आधारित है जो सभी संस्कृतियों को ज्ञात है या लगभग एक समान हैं। टोकि पोना एक न्यून्य भाषा है। इसमें लगभग १३० शब्द हैं। यह संजाल पर प्रथम बार २००१ की गर्मियों में प्रकाशित की गई थी। दाई ओर दिखाए गए चित्र का अर्थ टोकि पोना है, यानी की 'अच्छी भाषा' या 'सरल भाषा'। यह शब्दों के स्थान पर हावभावों को ध्यान में रखकर निर्मित की गई है, अर्थात इसका स्वरूप जितना हो सके कम जटिल करके बनाया गया है। इस भाषा में मात्र १४ भाषा ध्वनियां हैं। इसे अंतर्राष्ट्रीय सहायक भाषा के रूप में नहीं बनाया गया, बल्कि यह ताओ दर्शन से प्रेरित है। इस भाषा को सीखने वाले शीघ्र ही सरल शब्दों से हावभावों को प्रकट करने की कला सीख जाते हैं । शब्द साधन भाषा के नाम के दो भाग हैं - टोकी ('भाषा'), टोक पिसिन टोक से लिया गया है, जो स्वयं अंग्रेजी टॉक से आया है; और पोना ('अच्छा/सरल'), एस्पेरांतो बोना से, लैटिन बोनस से। इसलिए टोकी पोना नाम का अर्थ 'अच्छी भाषा' और 'सरल भाषा' दोनों है, इस बात पर जोर देते हुए कि भाषा बोलने वालों को सादगी में आनंद खोजने के लिए प्रोत्साहित करती है। बाहरी कड़ियाँ टोकि पोना आधिकारिक जालस्थल श्रेणी:निर्मित भाषाएँ श्रेणी:विश्व की भाषाएँ