411 REFERENCE · Wikipedia
नासा/आईपैक ग़ैर-गैलेक्सीय कोष
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नासा/आईपैक ग़ैर-गैलेक्सीय कोष (NASA/IPAC Extragalactic Database) इंटरनेट पर उपलब्ध एक खगोलशास्त्रीय कोष है जिसमें हमारी गैलेक्सी आकाशगंगा से बाहर स्थित खगोलीय वस्तुओं की जानकारी संचय की गई है। इन वस्तुओं में गैलेक्सियाँ, क्वेज़ार, एक्स-किरणों और अवरक्त-किरणों (इन्फ़्रारेड) के स्रोत, इत्यादि शामिल हैं। इसे १९८० के दशक में कैलिफ़ोर्निया के दो खगोलशास्त्रियों - जॉर्ज हेलू और बैरी मैडोर - ने स्थापित किया था और इसे चलाने का ख़र्च अमेरिकी अन्तरिक्ष अनुसन्धान प्राधिकरण नासा से आता है।
जून २०१२ तक इस कोष में १७ करोड़ खगोलीय वस्तुओं पर जानकारी एकत्रित की गई जा चुकी थी, जिसमें भिन्न स्रोतों और प्रणालियों से मिली जानकारी और माप में तालमेल किया गया था। इसमें कई तरंगदैर्घ्य (वेवलेंथ) के प्रयोग से १८.२ करोड़ कड़ियाँ जोड़ी जा चुकी थीं।NASA/IPAC Extragalactic Database https://web.archive.org/web/20180212062750/http://ned.ipac.caltech.edu/ 12 फ़रवरी 2018 , Jet Propulsion Laboratory, California Institute of Technology, Accessed: 14 दिसम्बर 2012
इन्हें भी देखें
सिम्बाद
सन्दर्भ
2
श्रेणी:खगोलशास्त्रीय कोष