411 REFERENCE · Wikipedia
छिन्दविन नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
छिन्दविन ချင်းတွင်းမြစ် 300 Irrawaddyrivermap.jpg 250 इरावदी और छिन्दविन नदियाँ Burma बर्मा 1,207 km mi on 1,134 m (3,721 ft) इरावदी नदी 55 m ft on 21 28 26 N 95 16 53 E
छिंदविन (बर्मी भाषा : ချင်းတွင်းမြစ်) उत्तरी वर्मा के सांगइंग मंडल (Division) में बहने वाली नदी है, जो इरावदी की मुख्य सहायक है। यह लगभग 885 किलोमीटर लंबी है। छिंदविन नदी तनाई (Tanai), ताबान (Tawan) और तारून (Taron) नदियों के मिलने से बनी है। किंतु इनमें से कौन मुख्य धारा है, यह संदेहास्पद है।http://encyclopedia.jrank.org/CHA_CHR/CHINDWIN.html CHINDWIN Online Encyclopaedia 2008-10-07 https://web.archive.org/web/20080907194722/http://encyclopedia.jrank.org/CHA_CHR/CHINDWIN.html 7 सितंबर 2008 dead
इन नदियों के स्रोत हूकांग (Hukawug) घाटी के पार्श्ववर्ती पहाड़ों में हैं। मिंजिन नगर के निकट छिंदविन पूर्ववाहिनी हो जाती है, परंतु कुछ ही दूर बाद पुन: दक्षिण-पूर्व की ओर बहने लगती हैं और गानी, अलोन तथा मोनिवा नामक नगरों से होती हुई इरावदी में मिल जाती है। मुहाने से लगभग 322 किलोमीटर दूर किंडार नगर के पास तक नदी वर्ष भर नौपरिवहनीय रहती है ओर बाढ़ की अवस्था में नौकाएँ 209 किलोमीटर ऊपर होमालिन नगर तक चलती हैं।
इन्हें भी देखें
छिंदविन (म्यांमार का जिला)
सन्दर्भ
श्रेणी:म्यान्मार
श्रेणी:बर्मा की नदियाँ
श्रेणी:नदी