Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कुट्रालम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कुट्रालम Courtallam.jpg कुट्रालम जलप्रपात कुट्रालम India Tamil Nadu 8.934 77.278 inline, title तमिल नाडु में स्थिति देश प्रान्त तमिल नाडु ज़िला तेन्कासी ज़िला 167.64 3026 2011 भाषा प्रचलित तमिल भामस +5:30 पिनकोड दूरभाष कोड 04633 TN-76 குற்றாலம் en Courtallam no कुट्रालम (ta குற்றாலம், en Courtallam no) भारत के तमिल नाडु राज्य के तेन्कासी ज़िले में स्थित एक नगर है। यह पश्चिमी घाट क्षेत्र में स्थित है।"Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394"Tamil Nadu, Human Development Report," Tamil Nadu Government, Berghahn Books, 2003, ISBN 9788187358145Census Info 2011 Final population totals http://www.censusindia.gov.in/2011census/censusinfodashboard/index.html Office of The Registrar General and Census Commissioner, Ministry of Home Affairs, Government of India 2013 26 January 2014 https://web.archive.org/web/20131113144743/http://www.censusindia.gov.in/2011census/censusinfodashboard/index.html 13 नवंबर 2013 live विवरण कई मौसमी और कुछ बारहमासी नदियाँ जैसे चिट्टार नदी, मणिमुतार नदी, पचैयर नदी और तामिरबरणी नदी, इत्यादि का उद्गम इसी क्षेत्र से होता है। इस क्षेत्र में कई झरने और जलप्रपात तो है ही, साथ ही यहाँ पर हर तरफ स्वास्थ्य रिसोर्ट्स भी दिखाई देते हैं। इस कारण इस क्षेत्र का नाम "दक्षिण भारत का स्पा" पड़ गया है। स्थिति कुट्रालम सेंगोत्ताई से 5 कि॰मी॰, पन्पोली से 9 कि॰मी॰, तेनकासी से 5 कि॰मी॰, कदायानल्लूर से 20 कि॰मी॰, पुलियान्गुडी से 37 कि॰मी॰ तिरुनेलवेली से 53 कि॰मी॰, कन्याकुमारी से 137 कि॰मी॰, एल्लिपी से 152 कि॰मी॰, तिरुवनन्थपुरम से 112 कि॰मी॰, राजपाल्यम से 64 कि॰मी॰, श्रीविल्लीपुत्तुर से 72 कि॰मी॰ और चेन्नई से 640 कि॰मी॰ है। कुट्रालम से निकटतम हवाई अड्डा तूतीकोरिन हवाई अड्डा (टीसीआर) है जो लगभग 86 कि॰मी॰ की दूरी पर है। कुट्रालम से निकटतम रेलवे स्टेशन तेनकासी है, जो 5 कि॰मी॰ की दूरी पर है। पर्यटन कुट्रालम हालांकि एक बहुत छोटा शहर है, परन्तु फिर भी यह साप्ताहांत पर और पर्यटन के सीजन में लोगों से लबालब भरा होता है। स्थानीय अर्थव्यवस्था लगभग पूरी तरह से पर्यटन पर आश्रित है। कुट्रालम में कई लॉज और होटल हैं, लेकिन जब मौसम गरमा जाता है और झरने सूख जाते हैं तब वे लगभग खाली हो जाते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि मानसून की पहली बौछार गिरने के बाद का यह ऑफ सीजन समय, कुट्रालम की यात्रा का सबसे बेहतरीन समय होता है। पीक सीजन जून और सितंबर के बीच तब होता है जब तमिलनाडु और केरल के आसपास से अधिकतर पर्यटक यहाँ झुंडों में आते हैं। तब यहाँ पर मौसम अक्सर बढ़िया होता है और आम तौर पर कोमल ठंडी हवा और हल्की फुल्की बूंदा बांदी चल रही होती है। पीक सीजन के दौरान झरने के पास भीड़ अनियंत्रित भी हो जाती है और पुलिस को पर्यटन उद्योग को सुरक्षित रखने के लिए कई बार हिंसक तरीके भी अपनाने पड़ते हैं। कुट्रालम में किसी भी प्रकार के विलासिता से संपन्न आवास स्थल नहीं है हालांकि वहाँ तीन सितारा क्ष्रेणी के कुछ होटल हैं।कुट्रालम का जल औषधीय गुणों से भरपूर है। कुट्रालम के पानी के औषधीय गुण उच्च रक्तचाप को घटाते हैं और मन को शांत करते हैं। ऐसा माना जाता है कि ये मनोवैज्ञानिक विकारों को ठीक करने में भी उपयोगी है। आकर्षण कुट्रालम के झरने सभी पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होते हैं। तीन मुख्य झरनों तक सड़क द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। वे झरने है - मुख्य झरना, पांच झरने, और पुराना कुट्रालम झरना . अन्य झरने जैसे शेनबाग़ देवी झरना और शहद झरने तक केवल पहाड़ों पर ट्रेकिंग कर के ही पहुंचा जा सकता है। पुराने कुट्रालम झरने के पास एक छोटा झरना भी है जिसे टाइगर फॉल्स के नाम से इसलिए जाना जाता है क्योंकि पानी की तलाश में यहाँ अक्सर बाघ आया करते थे। पांच झरनों के ऊपर, सरकार बागवानी उद्यान में भी एक और छोटा सा झरना है, परन्तु यह जनता के लिए बंद है। अन्य आकर्षणों में शामिल है पांच झरनों के निकट बना हुआ नाव घर और पुराने कुट्रालम झरने, साँप पार्क, एक सार्वजनिक जल जीवशाला (एक्वैरियम), छोटे बच्चों के लिए उद्यान और खेलने के क्षेत्र. मुख्य झरनों के पास एक प्राचीन शिव मंदिर है जिसका नाम कोर्ताल्लेस्वरण मंदिर है। पलारुवी झरना राज्य सीमा के पार केरला में पड़ता है। http://www.world-of-waterfalls.com/asia-palaruvi-falls.html Palaruvi Falls World of Waterfalls 2010-06-26 https://www.webcitation.org/6ACj2am2G?url=http://www.world-of-waterfalls.com/asia-palaruvi-falls.html 26 अगस्त 2012 dead thumb|250px| कोर्ताल्लेस्वरण मंदिर. thumb|250px|नाव घर. जनसांख्यिकी 2001 भारत की जनगणना के अनुसार,India कुट्रालम की जनसंख्या 2368 थी। पुरुषों की जनसंख्या 41% और महिलाओं की जनसंख्या 59% है। कुट्रालम की औसत साक्षरता दर 75% है, जो कि 59.5% के राष्ट्रीय औसत से अधिक है: पुरुष साक्षरता दर 78% और महिला साक्षरता दर 74% है। 7% जनसंख्या की आयु 6 वर्ष से कम है। यद्यपि यह केरल सीमा के बहुत निकट है, परन्तु कुट्रालम की सारी जनसंख्या तमिल है। इन्हें भी देखें कुट्रालम जलप्रपात तेन्कासी ज़िला बाहरी कड़ियाँ कुट्रालम के चित्र कुट्रालम की अधिक तस्वीरें सन्दर्भ श्रेणी:तेन्कासी ज़िला श्रेणी:तमिल नाडु के शहर श्रेणी:तेन्कासी ज़िले के नगर