411 REFERENCE · Wikipedia
चिंगदाओ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|चिंगदाओ के नज़ारे
चिंगदाओ (चीनी: 青岛, अंग्रेज़ी: Qingdao या Tsingtao) जनवादी गणराज्य चीन के पूर्वी भाग में स्थित शानदोंग प्रांत का सबसे बड़ा नगर है। २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ८७.१५ लाख थी जिसमें से ४३.४६ लाख शहरी नागरिक और बाक़ी ग्रामीण क्षेत्रों के निवासी थे। 'चिंगदाओ' का मतलब 'हरा द्वीप' होता है। चीन की प्रशासन प्रणाली में इस शहर को "उप-प्रांतीय नगर' का दर्जा हासिल है। यह पीले सागर के छोर पर शानदोंग प्रायद्वीप पर स्थित एक महत्वपूर्ण बंदरगाह, नौसैनिक छावनी और औद्योगिक शहर है। विश्व का सबसे लम्बा समुद्री पुल, ४२.५ किमी लम्बा चिंगदाओ-हाइवान सेतु, यहीं स्थित है। इसकी तुलना में मुम्बई में स्थित बान्द्रा-वर्ली समुद्रसेतु मात्र ५.५ किमी लम्बा है। चिंगदाओ शहर से इसी 'चिंगदाओ' (Tsingtao) नाम का एक प्रसिद्ध बीयर दुनिया-भर में निर्यात होता है।The Rough Guide to China https://web.archive.org/web/20140725180545/http://books.google.com/books?id=vz48pBs5w14C 25 जुलाई 2014 , David Leffman, Martin Zatko, Penguin, 2011, ISBN 978-1-4053-8908-2, ... Qingdao made an ideal deep-water base for the German navy, and while they were here they established a brewery producing the now world-famous Tsingtao Beer ...
इन्हें भी देखें
शानदोंग प्रांत
सन्दर्भ
2
श्रेणी:शानदोंग के शहर
श्रेणी:शानदोंग
श्रेणी:चीन के शहर
श्रेणी:चीनी जनवादी गणराज्य के नगर