411 REFERENCE · Wikipedia
तेलेत्स्कोये झील
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|झील का दक्षिणी छोर
तेलेत्स्कोये झील (रूसी: Теле́цкое о́зеро, ओज़ेरो तेलेत्स्कोए; अल्ताई: Алтын Кӧл, अलत्यिन कोल, अर्थ: सुनहरी झील; अंग्रेज़ी: Lake Teletskoye) रूस के अल्ताई गणतंत्र विभाग में अल्ताई पर्वतों के दरम्यान स्थित एक झील है। समुद्र तल से ४३४ मीटर ऊपर स्थित यह झील ७८ किमी लम्बी, ५ किमी चौड़ी और ३२५ मीटर गहरी है। यह अल्ताई पहाड़ों में सयल्यूगेम पर्वत शृंखला और पश्चिमी सायन पर्वत शृंखला के मिलन स्थल पर स्थित है।
विवरण
तेलेत्स्कोये झील का सतही क्षेत्रफल २३३ वर्ग किमी है और यह अपने साफ़ पानी के लिए मशहूर है जिसमें ६ से १४ मीटर तक देखा जा सकता है। इस झील में लगभग ७० नदियाँ और १५० मौसमी झरने अपना पानी ले जाते हैं, जिनमें से चुल्यिश्मन नदी (Чулышман, Chulyshman) सबसे बड़ी है। झील से एक मुख्य नदी पानी बहार ले जाती है। यह बिया नदी है, जो आगे जाकर कतुन नदी के साथ संगम करके साइबेरिया की प्रसिद्ध ओब नदी कहलाती है।
अल्ताई मान्यता
स्थानीय अल्ताई लोगों की झील के बारे में एक लोक-मान्यता है जिसके आधार पर इस झील का अल्ताई भाषा में नाम 'अल्त्यिन कोल' पड़ा, जिसका अर्थ 'सोने (धातु) वाली नदी' है। कहा जाता है कि प्राचीनकाल में एक अमीर आदमी के पास एक सोने की ईट थी जिस से वह खाना ख़रीदना चाहता था। वह पूरे अल्ताई क्षेत्र में घूमा लेकिन उसे ऐसा कोई न मिला जो उसे खाना बेचे। आख़िरकार झुंझला के उसने झील में अपनी ईट फेंक दी, जिस से इस झील का नाम पड़ा।Altai Republic : official portal https://web.archive.org/web/20110606231809/http://eng.altai-republic.ru/modules.php?op=modload&name=Sections&file=index&req=viewarticle&artid=23&page=1 6 जून 2011 , Department of Government communication and information of the Altai Republic, Accessed 2010-01-14
तेलेत्स्कोये झील से सम्बंधित कुछ नज़ारे
center|210px|thumb|अल्ताई पहाड़ (अगस्त २००९)
center|210px|thumb|तट पर कंकड़ (२०१० की गर्मियाँ)
center|210px|thumb|झील का पथरीला किनारा (जुलाई २०१०)
center|210px|thumb|झरना (अगस्त २०१०)
center|210px|thumb|शाम के समय (जुलाई २०१०)
center|150px|thumb|ताइगा (अगस्त २०१०)
center|150px|thumb|झील-किनारे बना स्नानघर (अगस्त २००९)
center|260px|thumb|झील पर करती नौका (जुलाई २००८)
इन्हें भी देखें
अल्ताई गणतंत्र
अल्ताई पर्वत
बिया नदी
सन्दर्भ
2
श्रेणी:अल्ताई गणतंत्र
श्रेणी:रूस की झीलें
श्रेणी:साइबेरिया की झीलें