Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

डोम्सडे पुस्तक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जनवरी 2017 डोम्सडे पुस्तक, इंग्लैड का भूसर्वेक्षण संबंधी विवरण देनेवाली पुस्तक। यह सर्वेक्षण सन् 1086 में विजेता विलियम के आदेश से उसके अफ्सरों द्वारा कराया गया था। इसका उद्देश्य भूमिकर तथा अन्य कर लगाने के इरादे से आवश्यक जानकारी एवं तथ्य एकत्र करना था। राजसत्ता के अधीन जमीन जायदाद का मूल्यांकन भी इसका लक्ष्य था। इसकी सहायता से विलियम को अपने सामंतों की धनसंपत्ति का तथा उनकी शक्ति का भी पता लग सकता था। यह दो खंडों में तैयार की गई थी। पहले खंड में अधिकांश इंग्लैंड की भूमियों, संपत्तियों, कृषकों, आदि का विवरण दिया गया है और दूसरे में केवल इसेक्स, सफोक तथा नारफोक नामक काउंटियों का ब्योरा है। कंबरलैंड, नार्दबर लैड तथा लंदन संबंधी विवरण छोड़ दिए गए हैं। उत्तर आंग्ल सैक्सन काल तथा नार्मन विजय के प्रारंभिक काल की भूमि संबंधी तथ्य प्राप्त करने के लिये यह विवरिणी सर्वाधिक महत्वपूर्ण साधन है। बाहरी कड़ियाँ Search and read more about Domesday book on The National Archives (UK). website- home of the Domesday book. Focus on Domesday, from Learning Curve. Annotated sample page. Secrets of the Norman Invasion Domesday analysis of wasted manors. Domesday Book place-name forms All the original spellings of English place-names in the Domesday Book (link to pdf file). श्रेणी:ऐतिहासिक दस्तावेज श्रेणी:११वीं शताब्दी की पाण्डुलिपियाँ