411 REFERENCE · Wikipedia
ग्वालियर ज़िला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ग्वालियर ज़िलाGwalior district MP Gwalior district map.svg ग्वालियर 4,560 20,32,036 2011 450 ब्लॉक 6 हिन्दी
thumb|270px|ग्वालियर जिला
thumb|270px|ग्वालियर जिले में नीलगाय
ग्वालियर ज़िला भारत के मध्य प्रदेश राज्य का एक ज़िला है। ज़िले का मुख्यालय ग्वालियर है।"Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293
इतिहास व प्रशासन
यह जिले का नाम इस जिले पर अवस्थित एक प्रसिद्ध किला के नाम के अपभ्रंश होकर नामाकरण हुए स्थान के नाम पे रखा गया था। इस प्रसिद्ध किला का नाम किला अवस्थित पहाडी के नाम से लिया गया था। इस समतल शिखरयुक्त पहाड को गोपाचल, गोपगिरि, गोप पर्वत या गोपाद्रि कहा जाता था। यह नाम अपभ्रंश होकर ग्वालियर शब्द का निर्माण हुआ है।
यह जिला ग्वालियर के राजस्व संभाग के अन्तर्गत है।http://gwalior.nic.in/about_hindi.html ग्वालियर जिला का एनआइसि का जालस्थल 5 मई 2010 https://web.archive.org/web/20090619093418/http://gwalior.nic.in/about_hindi.html 19 जून 2009 live यह जिला ग्वालियर राज्य के उत्तरी भाग में २५ ० ३४’ उ० और २६० २१’ उ० अक्षांश तथा ७७० ४०’ पू० और ७८० ५४’ पू० देशांश के बीच स्थित है। यह जिला २००२ वर्गमील क्षेत्र में फैला हुआ है, जो मध्य प्रदेश राज्य के कुल क्षेत्रफल का करिब १.१ प्रतिशत है। ग्वालियर सन १९४८ से १९५६ तक मध्य भारत की राजधानी रहा लेकिन जब मध्य भारत मध्य प्रदेश में जुड़ा तब इसे जिले का स्वरुप दिया गय
भूगोल
यह जिल्ला उत्तर में मुरैना जिले से पश्चिचम में शिवपुरी, पूर्व में भिंड तथा दक्षिण में दतिया जिले से धिरा हुआ हैं। ग्वालियर जिले में तीन तहसील हैं-ग्वालियर (गिर्द), डबरा तथा भितरवार। इस जिले में चार विकास-खण्ड हैं भितरवार, घाटीगाँव (बरई), मुरार तथा डबरा । इस जिला में तीन नगर पंचायत है बिलौआ, पिछोर एवं आंतरी। इस जिला में दो नगरपालिका डबरा व भितरवार एंव ग्वालियर नगरनिगम अवस्थित है। इस जिले में कुल 300 ग्राम पंचायत, 660 ग्राम है जिनमें से 598 आबाद ग्राम है व 62 वीरान है।
इस जिल के क्षेत्रफल इस प्रकार है
जिला /तहसील विकासखंडभौगोलिक क्षेत्रफल वर्ग कि.मी.आबाद ग्रामग्राम पंचायतजनपद पंचायतमण्डल पंचायतग्वालियर 45655662980401गिर्द (तहसील) 26902621380201घाटीगाँव (विकासखंड) 1678114600100मुरार (विकासखंड) 857148780100पिछोर (तहसील) 975150790100डबरा (विकास खंड) 960150790100भितरवार (तहसील) 900154810100भितरवार (विकासखंड) 853154810100
अर्थतन्त्र
स्थानीय कच्चा पदार्थ
ग्वालियर क्षेत्र में विशेषतः बलुआ, पत्थर, मिट्टी, गेरू, कांच बनाने की बालु, कपड़ा, चमड़ा आदि ऊपलब्ध है।
जनसंख्या
सन 2001 की जनगणना के अनुसार ग्वालियर जिले की जनसंख्या 1629881 है।
मंदिर
ग्वालियर जिले के मंदिरों में गोलेश्वर महादेव, धूमेश्वर महादेव, मंशापूर्ण हनुमान, खेडापति माता का मंदिर प्रसिद्ध हैं। गान्धीनगर कोलोनी के पास खेडापति हनुमान का बहुत प्राचीन मन्दिर भी है।
मंशापूर्ण हनुमान
ग्वालियर के सैंकड़ों प्राचीन मंदिरों में से, मंशा पूरण हनुमान जी का मंदिर भी एक है। यह मंदिर लगभग ४०० साल पुराना है। यह मंदिर दियादाह धर्मशाला पुराने थाने के पास भितरवार में स्थित है।
गोलेश्वर महादेव
गोलेश्वर महादेव का प्राचीन मंदिर भितरवार तहसील में है यह नए बस स्थानक के पास है यहाँ की मान्यता है कि यदि भितरवार में पानी बरसता है तो सभी भितरवार वासियों द्वारा पार्वती नदी (जो की मंदिर के पास ही कुछ दूरी पर प्रवाहित होती है) से पानी लाकर मंदिर के शिवलिंग को पूर्ण रूप से पानी में डुबोया जाता है मंदिर के गर्भगृह को चारों और से मिट्टी से बंद कर दिया जाता है जिससे पानी बाहर न निकल पाए सभी लोग अपने सिर पर , कन्धों पर घड़ों में पानी भरकर लाते हैं और मंदिर को भरते हैं जब पूरा शिवलिंग पानी में डूब जाता है तो अपने आप जल वृष्टि होने लगती है।
धूमेश्वर
यह मन्दिर सिंध नदी के तट पर स्थित है। यह ग्राम रायचौरा पंचायत पवाया में स्तिथ है। इस मंदिर पर कई यज्ञ हो चुके है।
खेडापति माता
खेड़ापति माता का मंदिर भितरवार का प्रसिद्ध मंदिर है।
श्रेणी:ग्वालियर ज़िला
इन्हें भी देखें
टीन का पुरा
ग्वालियर
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के जिले
बाहरी कड़ियाँ
एन आइ सि जालस्थल
मंशा पूरण हनुमान मंदिर
तूमैंन
सन्दर्भ
श्रेणी:मध्य प्रदेश के जिले
*