Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मारिया कैरी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मारिया कैरी Mariah Carey 2 by David Shankbone.jpg कैरी २००८ में solo_singer 1969 03 27https://nyshistoricnewspapers.org/lccn/sn83031119/1969-04-10/ed-1/seq-15/ Recent Births Are Announced The Long-Islander Huntington, New York April 10, 1969 2-3 February 16, 2021 Recent births at Huntington Hospital have been announced as follows... March 27 Mariah, Mr. and Mrs. Alfred Carey, Huntington NYS Historic Newspapers 3 मार्च 2021 https://web.archive.org/web/20210303103838/https://nyshistoricnewspapers.org/lccn/sn83031119/1969-04-10/ed-1/seq-15/ dead हंटिंगटन, न्यू यॉर्क, अमेरिका आरएंडबी, पॉप, हिप हॉप, सोल, नृत्य 1988–अबतक गायक-गीतकार, रेकॉर्ड निर्माता, अभिनेत्री टॉमी मोटोला 1993 1998 निक केनॉन 2008 कोलंबिया रेकॉर्ड्स (1990—2000)वर्जिन (2001)आइलैंड (2002—अबतक) mariahcarey.com मारिया कैरीhttp://mariahcarey.com/news/32701 News Mariah Carey 2012-01-02 https://web.archive.org/web/20120306123855/http://mariahcarey.com/news/32701 6 मार्च 2012 dead (Mariah Carey, जन्म २७ मार्च १९७०) एक अमरीकी गायिका, गीतकार, रेकॉर्ड निर्माता व अभिनेत्री है। उन्होंने अपना रिकॉर्डिंग करियर १९९० में कोलंबिया रेकॉर्ड्स के मुख्य टॉमी मोटोला के तहत शुरू किया और स्वयं शीर्षित अल्बम मारिया कैरी रिलीज़ किया। यह अल्बम मल्टी-प्लैटिनम बन गया और इसमें लगातार अमरीकी बिलबोर्ड हॉट १०० के शीर्ष रहे चार गीत शामिल थे। १९९३ में मोटोला से विवाह के बाद उन्होंने कई हीट रेकॉर्डों ने उनका स्थान कोलंबिया की सर्वाधिक कमाई वाली कला के रूप में स्थापित किया जिनमे इमोशंस (१९९१), म्युज़िक बॉक्स (१९९३) और मेरी क्रिसमस (१९९४) शामिल थे। उनके अल्बम डेड्रीम (१९९५) ने संगीत का इतिहास रचा जब उनका दूसरा गीत "वन स्वीट डे" जो बॉयज़ II मेन के साथ गया था, बिलबोर्ड हॉट १०० के शीर्ष स्थान पर सोलह हफ्तों तक बना रहा और आज तक अमरीकी चार्ट इतिहास का सबसे अधिक वक्त तक प्रथम क्रमांक पर रहने वाला गीत है। इस अल्बम की रिकॉर्डिंग के दौरान कैरी अपने पॉप मूल से हट कर धीरे-धीरे आरएंडबी और हिप हॉप पर आ गई। मोटोला से तलाक होने के बाद उनका यह बदलाव बटरफ्लाई (१९९७) में उभर कर सामने आया। कैरी ने २००० में कोलंबिया छोड दिया और वर्जिन रेकॉर्ड्स के साथ रेकॉर्ड तोड़ने वाला $१०० मिलियन का करार किया। २००१ में कैरी ग्लिटर (२००१) फ़िल्म में नज़र आई। फ़िल्म की रिलीज़ से पहले उन्हें शारीरिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पद और तनाव व थकान के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। फ़िल्म की असफलता के बाद उन्हें $५० मिलियन देकर समझोता तोड़ दिया गया जिसके चलते उनके करियर में झुकाव आ गया। उन्होंने २००२ में आइलैंड रेकॉर्ड्स के साथ एक महंगे समझौते पर हस्ताक्षर किए और अपने असफल कार्यकाल के बाद द एमैन्सिपेशन ऑफ़ मिमी (२००५) के द्वारा पुनः शीर्ष संगीत चार्टों पर अपना स्थान अर्जित किया। इसका दूसरा एकल गीत "वि बिलोंग टुगेदर" उनके संगीत करियर का सर्वाधिक सफल गीत बन गया और इसे बाद में बिलबोर्ड द्वारा "दशक का गीत" नामित किया गया। कैरी पुनः प्रिशियस (२००९) फ़िल्म में दिखी। उनकी भूमिका को काफ़ी सराहा गया और उन्हें पाम स्प्रिंग्स अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में "बढ़िया अभिनय का पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। अपने दो दशक के करियर में कैरी ने २०० मिलियन से अधिक रेकॉर्ड विश्वभर में बेचे है जो उन्हें सर्वाधिक बिकाऊ संगीत कलाकारों में से एक बनाता है। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ http://www.mariahcarey.com 0001014 श्रेणी:गायिका श्रेणी:अभिनेत्री श्रेणी:1969 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग