Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बिरमी पट्टा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बिरमी पट्टा Birmi Patta गाँव India Rajasthan yes right राजस्थान, भारत में स्थिति 28 32 N 75 15 E inline,title देश भारत राज्य राजस्थान ज़िला चूरू तहसील सिद्धमुख पंचायती राज ग्राम पंचायत बिरमी खालसा सरपंच पूजा लोटासरा 751 2011 auto IST +5:30 पिन कोड 331701 टेलीफोन कोड 01559 RJ-10 बिरमी पट्टा भारतीय राज्य राजस्थान के चूरू ज़िले की सिद्धमुख तहसील में स्थित एक गाँव है। यह गाँव तहसील मुख्यालय से लगभग 17 किलोमीटर और चूरू ज़िला मुख्यालय से लगभग 97 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। भौगोलिक स्थिति बिरमी पट्टा गाँव का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग 1243.75 हेक्टेयर है। इस गाँव का जनगणना कोड (Village Code) 070063 है, जो भारत सरकार के जनगणना रिकॉर्ड में दर्ज है। जनसंख्या सन् 2011 की भारत सरकार की जनगणना के अनुसार, बिरमी पट्टा की कुल जनसंख्या 751 है, जिसमें 397 पुरुष और 354 महिलाएँ शामिल हैं। गाँव में कुल 134 घर हैं। 0–6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों की संख्या 105 है और गाँव का औसत लिंगानुपात 892 महिलाएँ प्रति 1000 पुरुष है। साक्षरता जनगणना 2011 के अनुसार, गाँव की कुल साक्षरता दर 65.79% है, जिसमें पुरुष साक्षरता 77.08% और महिला साक्षरता 53.55% है। सामाजिक संरचना बिरमी पट्टा की कुल आबादी में अनुसूचित जाति (SC) के लोग लगभग 15.31% हैं, जबकि अनुसूचित जनजाति (ST) की जनसंख्या गाँव में दर्ज नहीं है। परिवहन गाँव के पास सार्वजनिक और निजी बस सेवाएँ उपलब्ध हैं, बिरमी पट्टा का निकटतम रेलवे स्टेशन सिद्धमुख रेलवे स्टेशन है। जो लगभग 17 किलोमीटर की दूरी पर है।Sidhmukh Railway Station http://geolysis.com/p/in/rj/churu/sidhmukh/birmi-patta Geolysis अर्थव्यवस्था बिरमी पट्टा की अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि और उससे जुड़े कार्यों पर आधारित है। अधिकांश ग्रामीण कृषिकर्म और पशुपालन के माध्यम से अपनी आजीविका चलाते हैं। धार्मिक स्थल बिरमी पट्टा गाँव के क्षेत्र के लोक देवता गोगाजी महाराज हैं, जिनका जन्म पास के गाँव ददरेवा में हुआ था। ददरेवा में गोगाजी महाराज का जन्मस्थान स्थित है और वह राजस्थान के लोक देवताओं में प्रसिद्ध हैं।ददरेवा — Gogaji Maharaj जन्मस्थान https://hi.wikipedia.org/wiki/ददरेवा हिन्दी विकिपीडिया 2026-02-02 जलवायु एवं पर्यावरण बिरमी पट्टा राजस्थान की शुष्क और अर्ध-शुष्क जलवायु क्षेत्र में स्थित है, जहाँ गर्मियाँ बहुत अधिक तापमान वाली होती हैं और सर्दियाँ ठंडी होती हैं। गाँव में वर्षा सामान्यतः मानसून के दौरान होती है। ग्रीष्म ऋतु में अधिकतम तापमान लगभग 45°C तक पहुँच जाता है, जबकि शीत ऋतु में न्यूनतम तापमान लगभग 3°C तक गिर सकता है।Churu Climate Data https://en.wikipedia.org/wiki/Churu,_Rajasthan Wikipedia भाषा गाँव में प्रमुख रूप से हिन्दी बोली और समझी जाती है। आसपास के गाँव बिरमी पट्टा के आस-पास कई अन्य गाँव जैसे मालकस, भाडी , पालड़ी, बिरमी खालसा, बांय आदि हैं, जो क्षेत्र की ग्रामीण समृद्धि में योगदान देते हैं। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ बिरमी पट्टा का नक्शा और Coordinates श्रेणी:चूरू जिले के गाँव