411 REFERENCE · Wikipedia
मुन्ना भाई (फ़िल्म श्रृंखला)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
darkgreen मुन्ना भाई राजकुमार हिरानी मुन्ना भाई एमबीबीएस लगे रहो मुन्ना भाई मुन्ना भाई चले अमेरिका
मुन्ना भाई एक भारतीय हिंदी फिल्म श्रृंखला है जिसके लेखक राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी है और फिल्मों का निर्देशन और राजकुमार हिरानी ने किया। श्रृंखला की फिल्में विनोद चोपड़ा प्रोडक्शंस के बैनर के तहत विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्मित है। इसमें मुन्ना भाई एमबीबीएस २००३ में रिलीज़ हुई और २००६ में इसकी सीक्वल लगे रहो मुन्ना भाई रिलीज हुई थी। जून २०१८ में खबरों में यह बताया पुष्टि हुई की इसकी तीसरी का निर्देशन राजकुमार हिरानी करेंगे। Director Rajkumar Hirani Reveals Plan About Munnabhai 3 And The Sequel Of 3 Idiots! HT City Editorial Team Desi Martini June 21, 2018 https://www.desimartini.com/news/htcity/entertainment/rajkumar-hirani-on-3-idiots-sequel-munna-bhai-3-article88038.htm 20 अक्तूबर 2019 https://web.archive.org/web/20191020163305/https://www.desimartini.com/news/htcity/entertainment/rajkumar-hirani-on-3-idiots-sequel-munna-bhai-3-article88038.htm 20 अक्तूबर 2019 dead
फिल्में
मुन्ना भाई एमबीबीएस
मुन्ना भाई एमबीबीएस
मुरली प्रसाद शर्मा, जिसका नाम "मुन्ना भाई" है। एक अच्छे दिल वाला स्थानीय गैंगस्टर है जो आपराधिक गतिविधियों में भाग लेता है। मुन्ना भाई अपने पिता को प्रभावित करने के लिए एक डॉक्टर होने का दिखावा करता हैं, लेकिन जब पिता को सच्चाई का पता चलता है तो अपमान महसूस करता हैं। वह एक मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बनने के लिए दाखिला लेता है। फिल्म मुन्ना के बेहद अच्छे ढंग से निभाए गए संघर्ष का अनुसरण करती है क्योंकि वह चिकित्सा प्रणाली के बारे में अच्छे से समझने लगता है। मुन्ना अपने तरीके से एक मरीज का इलाज करता है और उसमें सफलता मिलती है।
लगे रहो मुन्ना भाई
लगे रहो मुन्ना भाई
श्रृंखला की दूसरी फ़िल्म में, मुन्ना भाई एक रेडियो जॉकी से मिलने के लिए इतिहास के एक प्रोफेसर के रूप में सामने आते है, जिन्हें रेडियो जॉकी से प्यार हो जाता है। वह उसे महात्मा गांधी पर एक व्याख्यान देने के लिए कहती है, और परिणामस्वरूप, वह गांधीवाद के बारे में अच्छे से बता देता है।
पुरस्कार
मुन्ना भाई एमबीबीएस
मुन्ना भाई एमबीबीएस ने कई पुरस्कार जीते। २००४ के फिल्मफेयर पुरस्कारों में, इसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड, फिल्मफेयर बेस्ट स्क्रीनप्ले अवार्ड, फिल्मफेयर बेस्ट डायलॉग अवार्ड और चार अन्य नामांकन के अलावा फिल्मफेयर बेस्ट कॉमेडियन अवार्ड मिला। इसने २००४ के ज़ी सिने अवार्ड्स में कई पुरस्कार जीते जिनमें बेस्ट डेब्यूटिंग डायरेक्टर, ज़ी सिने अवार्ड इन ए कॉमिक रोल, बेस्ट सिनेमेटोग्राफी और बेस्ट डायलॉग अवार्ड शामिल हैं।
अन्य समारोहों में २००४ के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार शामिल हैं जहां इसने सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता और २००४ के अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कारों में इसने आईआईएफ़ए का सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का पुरस्कार जीता।
लगे ओ मुन्ना भाई
लगे रहो मुन्ना भाई चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के अलावा कई अन्य पुरस्कार जीते।Taran Adarsh http://www.bollywoodhungama.com/news/1173052/Munnas-tryst-with-Oscars-begins Munna's tryst with Oscars begins बॉलीवुड हँगामा 1 November 2006 1 November 2006 https://web.archive.org/web/20140505165739/http://www.bollywoodhungama.com/news/1173052/Munnas-tryst-with-Oscars-begins 5 मई 2014 live फिल्म ने बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स), बेस्ट कॉमेडियन, बेस्ट स्टोरी और बेस्ट डायलॉग के लिए फिल्मफेयर का पुरस्कार जीता।Kashika Saxena http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2012-09-25/news-interviews/34062854_1_official-entry-film-federation-paheli India’s Oscar race: Losers weepers? The Times of India The Times of India 25 September 2012 6 December 2012 https://web.archive.org/web/20130820051225/http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2012-09-25/news-interviews/34062854_1_official-entry-film-federation-paheli 20 अगस्त 2013 live
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय फ़िल्म श्रृंखला
श्रेणी:हिन्दी फ़िल्में
श्रेणी:प्रोजेक्ट टाइगर 2019 के अन्तर्गत निर्मित लेख