411 REFERENCE · Wikipedia
कुलपहाड़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कुलपहाड़ Kulpahar नगर Kulpahar Bird's Eye view.jpg कुलपहाड़ का दृश्य कुलपहाड़ India Uttar Pradesh 25.319 79.641 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति देश प्रान्त उत्तर प्रदेश ज़िला महोबा ज़िला 20096 2011 भाषा प्रचलित भाषाएँ हिन्दी
कुलपहाड़ भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के महोबा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह बुन्देलखण्ड मे स्थित है। यह कुलपहाड़ रियासत की राजधानी थी। इस शहर मे चन्देलो ने अनेक मन्दिरो एवं जलाशयों का निर्माण करवाया था। कुलपहाड़ भी एक प्राचीन ऐतिहासिक स्थल है तथा यहाँ भी एक प्राचीन किला है, जिसे कुलपहाड़ का किला के नाम से जाना जाता है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017 ," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
विवरण
कुलपहाड़ बुन्देलखण्ड क्षेत्र का एक एतिहासिक नगर है। ११ फरवरी १९९५ से पूर्व यह जनपद हमीरपुर का हिस्सा था। कुलपहाड़ उत्तर प्रदेश का विशालतम उपजनपद है। कुलपहाड़ खजुराहो एवम अन्य एतिहासिक नगरों चरखारी, महोबा, झांसी, कालिंजर, ओरछा, अजयगढ़ से अपनी नजदीकी के कारण जाना जाता है। इस शहर में चंदेल कालीन मानव निर्मित कई मंदिर, भवन एवं जलाशय हैं।
नामोत्पत्ति
शहर के नामकरण के विषय में इतिहासकारों की विभिन्न धारणाएँ हैं। इम्पीरिअल गेज़ेटीयर ऑफ़ प्रोविंस आगरा एंड अवध १९०९ के अनुसार कुल्हुआ और पहाड़िया नाम के दो ग्राम हुआ करते थे जो कालांतर में जुड़कर कुलपहाड़ नगर बन गए।
इन्हें भी देखें
महोबा ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:महोबा ज़िला
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर
श्रेणी:महोबा ज़िले के नगर