411 REFERENCE · Wikipedia
डेरा ग़ाज़ी ख़ान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डेरा ग़ाज़ी ख़ान नगर सिंध नदी से 11 किमी0 पूर्व दिशा में तथा मुल्तान नगर से 77.5 किमी0 पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। नगर की स्थापना एक बलूची सरदार के पुत्र गाजी खाँ ने 15 वीं शताब्दी के अंतिम काल में की थी। नगर का अधिकांश सन् 1908-09 में सिंध नदी की बाढ़ से वह गया था और उसी के समीप वर्तमान नगर स्थापित हुआ। यह इस क्षेत्र की कृषिगत उपज का व्यापारिक केंद्र है। यहाँ रुई साफ करने तथा खाद्य सामग्री तैयार करने के कार्य और घरेलू उद्योग महत्वपूर्ण हैं। यहाँ एक कला विद्यालय है। नागरिकों में अधिकांश बलूची मुसलमान हैं।
स्थिति
हाँलांकि यह पाकिस्तानी पंजाब का हिस्सा है लेकिन भौगोलिक रूप से पाकिस्तान का केन्द्रीय जिला है। यहाँ से ख़ैबर पख़्तूनख़्वा, सिंध और बलूचिस्तान सटे हुए हैं।
डेरा ग़ाज़ी ख़ान (Punjab) डेरा इस्माइल ख़ान (ख़ैबर पख़्तूनख़्वा) लय्या ज़िला (Punjab) मुज़फ़्फ़रगढ़ ज़िला (Punjab) राजनपुर ज़िला (Punjab) कश्मोर ज़िला (सिंध) डेरा बुगटी (बलोचिस्तान) बरखान ज़िला (बलोचिस्तान) मुसाखेल ज़िला ( बलोचिस्तान) (बलोचिस्तान), उत्तरी वजीरिस्तान (FATA)
श्रेणी:पाकिस्तान के शहर