Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रिद्धिमा पंडित

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

रिद्धिमा पंडित एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री और मॉडल हैं। इन्हें लाइफ ओके के धारावाहिक बहू हमारी रजनी कांत में रजनी नाम की इंसानों की तरह दिखने वाली रोबोट के किरदार के लिए काफी जाना जाता है। ये अब तक 120 से ज्यादा विज्ञापन में काम कर चुकी हैं। == करियर == रिद्धिमा ने अपना करियर एक मॉडल के रूप में शुरू किया था और कई सारे प्रोजेक्ट पूरे किए थे, जिसमें सनसिल्क, फेयर एंड लवली, डव, हारपिक, केंटर फ्रेश, वीट, लुमिनस, सेट वेट आदि शामिल है। ये काफी स्टेज अभिनेत्री के रूप में काफी अच्छी तरह ट्रेंड है। और नादिरा बब्बर के थियेटर ग्रुप का भाग भी रह चुकी हैं। इन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत लाइफ ओके में आने वाले शो बहू हमारी रजनी कांत से शुरू की, जिसका निर्माण सोनाली जफर ने किया था। इस शो में ये रजनी नाम की एक मानव की तरह दिखने वाली रोबोट का किरदार निभा रही थीं। इसके बाद 2017 में ये सोनी पर आने वाले शो द ड्रामा कंपनी में प्रतिभागी बनी। इसके बाद वूट पर आने वाले वेब सीरीज़ यो के हुआ ब्रो में रागिनी का किरदार निभाया और उसके बाद डांस चैम्पियन्स नाम के एक डांस शो को भी प्रस्तुत कर रही थी। 2018 में ये बिग मैजिक पर आने वाले शो दीवाने अंजाने में विशेष उपस्थिति दर्ज की थी। इसके बाद ये अल्ट बालाजी नाम के प्लैटफ़ार्म के वेब सीरीज़ हम - आई एम बिकौज ऑफ अस में देवीना कपूर का किरदार निभा रही थीं। 2019 में ये कलर्स के स्टंट दिखाने वाले शो खतरों के खिलाड़ी के 9वें सीज़न में भी भाग लिया और तीसरे स्थान के रूप में वहाँ उनका सफर खत्म हुआ। पिछले शो की सफलता के कारण ये खतरा खतरा खतरा नाम के एक और शो में भारती सिंह, हर्ष लिम्बछिया और विकास गुप्ता के साथ काम किया। == धारावाहिक == == पुरस्कार == 2016 — ज़ी गोल्ड अवार्ड्स — सर्वश्रेष्ठ शुरुआत — बहू हमारी रजनी कान्त (जीत) == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ ==