Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तबाशीर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|तबाशीर बाँस से आता है thumb|230px|सन् १९१५ में छपी एक पुस्तक में तबाशीर के कुछ टुकड़ों का चित्र तबाशीर, वंशलोचन या बंसलोचन बांस की कुछ नस्लों के जोड़ों से मिलने वाला एक पारभासी (ट्रांसलूसॅन्ट) सफ़ेद पदार्थ होता है। यह मुख्य रूप से सिलिका और पानी और कम मात्रा में खार (पोटैश) और चूने का बना होता है।The National druggist, Volume 37 H. R. Strong, 1907 http://books.google.com/books?id=wmvnAAAAMAAJ ... 'Tabasheer' or 'banslochan' is sold in all Indian bazars ... originated among the aboriginal tribes ... article of commerce with early Arab traders ... silica, with traces of lime and potash ... भारतीय उपमहाद्वीप की आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा प्रणालियों की दवा-सूचियों में इसका अहम स्थान है।Bamboo: The Wonderful Grass G.K. Ghosh APH Publishing, 2008 9788131303696 http://books.google.com/books?id=FH4Bb7dD4qYC ... 'Tabasheer' or 'Bangsa Lochan' used in Unani and Ayurvedic medicines ... पारम्परिक चीनी चिकित्सा के कई नुस्ख़ों में भी इसका प्रयोग होता है।Tabasheer Heather Newman Virtual Herbarium 2010-09-19 http://www.virtualherbarium.org/grass/bamboo/tabasheer.htm ... Called “tian zhu huang” in Mandarin, which translates to “heavenly bamboo yellow,” tabasheer is a versatile, highly demanded substance described to be cold in nature and sweet in taste ... https://web.archive.org/web/20100715171615/http://www.virtualherbarium.org/grass/bamboo/tabasheer.htm 15 जुलाई 2010 dead तथाकथित स्वास्थ्य-लाभ पारंपरिक चिकित्सा विधियों में तबाशीर के कई फ़ायदे बताए जाते हैं, जैसे कि बुख़ार उतारना, स्पैज़्म (अकड़न की लहरें) से राहत दिलाना, लकवे में सहायता करना और कामोत्तेजक (यानि कामेच्छा को उत्तेजित करने वाला)।A dictionary of the economic products of India Sir George Watt, Edgar Thurston Department of Revenue and Agriculture, Government of India, 1885 http://books.google.com/books?id=x07iKb5rVk4C ... the σάκχαρον of the Greeks was tabasjeer 'beyond all controversy' ... The Sanscrit name for tabascher is tvakkschira, bark milk ... called Bansolochan (or tabashir) is supposed to be efficacious in paralytic complications, flatulency, and poisoning cases ... a stimulant and aphrodisiac ... a febrifuge ... गर्भवती महिलाओं को जी मिचलाने की अवस्था में बंसलोचन का एक टुकड़ा मुँह में रखकर चूसने से लाभ मिलता है।अप्रैल 2013 तबाशीर के प्रकार हलकी नीलिमा वाले तबाशीर (जिसे आम तौर पर "नील" या "नीलकंठ" बुलाया जाता है) साधारण पीले या सफ़ेद तबाशीर से उत्तम माना जाता है।Encyclopaedia Metropolitana Edited by Edward Smedley, Hugh James Rose, and Henry John Rose B. Fellowes, 1845 http://books.google.com/books?id=x2pBAAAAcAAJ ... On shaking the Bamboo a rattling noise is perceived, as if small stones were contained in the cavity ... that reckoned the best if of a bluish-white color ... तबाशीर ढूंढना हर बांस की डंडी में तबाशीर नहीं होता। तबाशीर ढूँढने के लिए डंडियों को हिलाया जाता है। अगर अंदर तबाशीर बना हुआ हो तो अक्सर उसके डले खड़कने की आवाज़ पैदा करते हैं। इन बांसों को चीरकर तबाशीर निकला जाता है।Nature: international journal of science, Volume 35 Sir Norman Lockyer Macmillan Journals Ltd., 1887 http://books.google.com/books?id=wI4DbxBSp7AC ... splitting open those bamboo stems which give a rattling sound when shaken ... इतिहास यद्यपि तबाशीर प्राचीन आयुर्वेद चिकित्सा प्रणाली का हिस्सा है, कुछ इतिहासकारों का मानना है कि इसका पहला प्रयोग भारत की आदिवासी समुदायों में शुरू हुआ। हज़ारों साल तक भारत से तबाशीर निर्यात होता था और मध्य काल में यह अक्सर अरब सौदागरों के द्वारा किया जाता था। बारहवीं शताब्दी ईसवी में भारत के पश्चिमी तट के निकट स्थित ठाणे शहर में निर्यात होने वाले तबाशीर की मंडी लगा करती थी।The National druggist, Volume 30 H. R. Strong, 1900 http://books.google.com/books?id=PWrnAAAAMAAJ ... Bamboo manna derives its name from the Sanskrit words - Tvak-kshira, 'bark milk'; Vansa-sarkara, 'bamboo sugar'; and Vansa-karpura, 'bamboo camphor' ... known to the early Arab travelers in the East, and the port of Thana, on the western coast of India, was famous for this product in the twelfth century ... 14 सितंबर 2011 https://web.archive.org/web/20190122231947/https://books.google.com/books?id=PWrnAAAAMAAJ 22 जनवरी 2019 live रोम में नीरो के ज़माने में रहने वाले पेदानियोस दिओस्कोरीदिस (Πεδάνιος Διοσκουρίδης) नामक यूनानी चिकित्सक ने अपनी लेखों में तबाशीर को साख़ारोन (σάκχαρον) का नाम दिया। नामोत्पत्ति और अन्य नाम "तबाशीर" शब्द संस्कृत के "त्वक्षीर" शब्द से आया है, जिसका अर्थ "त्वचा का क्षीर" यानि "(पेड़ की) छाल का दूध" है।Jadeed Hindi-Urdu Shabdkosh: Pa-Ha Nasir Ahmad Khan Qaumi Council Bara-e-Farogh-e-Urdu Zabān, New Delhi, India, 2005 9788175871144 http://books.google.com/books?id=6l9jAAAAMAAJ ... तबाशीर और ... इस के लिए कुछ अन्य संस्कृत नाम भी प्रयोग होते हैं, जैसे कि "वंस शर्कर" (यानि "बांस की शक्कर") और वंस कर्पूर ("बांस का कपूर")। मैंडारिन चीनी भाषा में इसे "तिआन झु हुआंग" कहा जाता है, जिसका मतलब "दिव्य बांस पीला" (यानि बांस का दिव्य पीला पदार्थ) है। सन्दर्भ 2 श्रेणी:बाँस श्रेणी:आयुर्वेद श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना