Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हिंदू मंदिरः उनका क्या हुआ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हिंदू मंदिरः उनका क्या हुआ (मूल अंग्रेजी शीर्षक : Hindu Temples: What Happened to Them)सीता राम गोयल, अरुण शौरी, हर्ष नारायण, जय दुबाशी और राम स्वरूप द्वारा दो खंडों में रचित एक पुस्तक है।https://books.google.com/books?id=gi7w-vTfELsC&pg=PA127 India Briefing: Takeoff at Last? Alyssa Ayres Philip Oldenburg M.E. Sharpe 2005 978-0-7656-1593-0 127– 29 December 2020Pirbhai M. Reza April 2008 DEMONS IN HINDUTVA: WRITING A THEOLOGY FOR HINDU NATIONALISM Modern Intellectual History en 5 1 27–53 10.1017/S1479244307001527 1479-2443 इसका पहला खंड 1990 के वसंत में प्रकाशित हुआ था। विषय-वस्तु इस ग्रन्थ के पहले खंड में 2,000 मस्जिदों की सूची शामिल है, जिनके बारे में लेखकों का दावा है कि वे हिंदू मंदिरों के स्थान पर बनाई गई थीं। यह सूची मुख्य रूप से उस काल के मुस्लिम इतिहासकारों की पुस्तकों या उन मस्जिदों की शिलाओं पर लिखी सामग्री पर आधारित है। इसके दूसरे खंड में मध्यकालीन इतिहासों और अभिलेखों के अंश तथा हिंदू, जैन और बौद्ध मंदिरों के विनाश से संबंधित जानकारी दी गई है। लेखकों का दावा है कि पुस्तक में प्रस्तुत सामग्री "हिमशैल का एक छोटा सा हिस्सा" मात्र है, अर्थात गहन छानबीन करने पर इससे बहुत अधिक मसजिदों या भवनों का मूलतः मन्दिर होना सिद्ध होगा। इस पुस्तक में अयोध्या विवाद के बारे में कुछ अध्याय हैं। पहले खंड के परिशिष्ट में मंदिर-विनाश और अत्याचारों की एक सूची है, जिसके बारे में लेखकों का दावा है कि यह 1989 में बांग्लादेश में हुआ था। पुस्तक में "मार्क्सवादी इतिहासकारों" की भी आलोचना की गई है, और दूसरे खंड के परिशिष्टों में से एक में "मार्क्सवादी प्रोफेसरों" के लिए एक प्रश्नावली शामिल है, जिनमें से एक रोमिला थापर भी हैं। इन्हें भी देखें भारतीय उपमहाद्वीप में मुस्लिम विजय गैर-इस्लामी पूजा स्थलों को मस्जिदों में परिवर्तन श्रेणी:भारत में हिन्दू धर्म श्रेणी:भारत में पूजास्थल श्रेणी:अयोध्या विवाद श्रेणी:हिन्दू धर्म और इस्लाम श्रेणी:हिंदू धर्म से संबंधित विवाद