Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जेम्स प्रथम (स्कॉटलैंड)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|220px|जेम्स प्रथम James I (late July 1394 – 21 February 1437), King of Scotland from 1406, was the son of King Robert III and Annabella Drummond। जेम्स प्रथम (१३९४ - १४३७) स्काट्लैंड का राजा और राबर्ट तृतीय का एकमात्र पुत्र था। जब वह विद्याध्ययन के लिये फ्रांस जा रहा था तो मार्ग में इंगलिश सामुद्रिक छापामारों ने उसे २२ मार्च १४०६ ईo में बंदी बना लिया, तथा हेनरी चतुर्थ के शासन में वह इंग्लैंड के कारागार में १८ वर्ष तक रहा। इसी वर्ष अपने पिता की मृत्यु पर वह स्काट्लैंड का नाममात्र का शासक बना। उसके बंदीकाल में स्काटलैंड का शासन उसके चाचा ड्यूक और अल्बनी के हाथ में था। १४२४ ईo में अच्छी धनराशि के बदले स्काटलैंड निवासियों द्वारा मुक्त कराया गया। सोमरसेट के ड्यूक की कन्या ज़ेनब्यूफर्ट जेम्स का विवाह १४२४ ईo में और उसी वर्ष उसका राज्याभिषेक भी हुआ। जेम्स ने राजनीतिक एवं वैधानिक सुधारों का उपयोग कर एक वैधानिक राजतंत्र का सूत्रपात किया। विद्रोही सामंतों के प्रति कठोर कदम उठाए तथा अल्बनी के नए ड्यूक को अपदस्थ किया। शक्तिशाली शासक होने के कारण उसके शत्रु अधिक हो गए। सर राबर्ट ग्रैहम ने २१ फरवरी १४३३ ईo को उसका वध कर डाला क्योंकि जेम्स ने उसे निष्कासन का दंड दिया था। जेम्स की ख्याति उसकी काव्यरचना पर भी अंशत: निर्भर करती है। 'द् किंग्स क्वैर' उसकी प्रसिद्ध रचना है। श्रेणी:स्कॉटलैंड का इतिहास