411 REFERENCE · Wikipedia
बहिर्ग्रह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|फ़ुमलहौत तारे के इर्द-गिर्द के आदिग्रह चक्र के धूल के बादल में फ़ुमलहौत बी ग्रह परिक्रमा करता हुआ पाया गया (हबल अंतरिक्ष दूरदर्शी द्वारा ली गई तस्वीर)
बहिर्ग्रह या ग़ैर-सौरीय ग्रह ऐसे ग्रह को कहा जाता है जो हमारे सौर मण्डल से बाहर स्थित हो।
सन् 1992 तक खगोलशास्त्रियों को एक भी ग़ैर-सौरीय ग्रह के अस्तित्व का ज्ञान नहीं था, लेकिन उसके बाद बहुत से ऐसे ग्रह मिल चुके हैं। 1 सितम्बर 2018 तक 3823 बहिर्ग्रह ज्ञात हो चुके थे। यह 2860 ग्रहीय मण्डल में थे और इनमें से 632 मण्डलों में एक से अधिक ग्रह थे।J. Schneider 2010 Interactive Extra-solar Planets Catalog http://exoplanet.eu/catalog.php The Extrasolar Planets Encyclopedia 2011-03-02 https://www.webcitation.org/65IpZZPDT?url=http://exoplanet.eu/catalog.php 8 फ़रवरी 2012 live क्योंकि इनमें से अधिकतर को सीधा देखने के लिए तकनीकें अभी विकसित नहीं हुई हैं, इसलिए सौ प्रतिशत भरोसे से नहीं कहा जा सकता के वास्तव में यह सारे ग्रह मौजूद हैं, लेकिन इनके तारों पर पड़ रहे गुरुत्वाकर्षक प्रभाव और अन्य लक्षणों से वैज्ञानिक इनके अस्तित्व के बारे में विश्वस्त हैं।
अनुमान लगाया जाता है के सूरज की श्रेणी के लगभग 10% तारों के इर्द-गिर्द ग्रह परिक्रमा कर रहे हैं, हालांकि यह संख्या उस से भी अधिक हो सकती है।G. Marcy et al. 2005 Observed Properties of Exoplanets: Masses, Orbits and Metallicities http://ptp.ipap.jp/link?PTPS/158/24 Progress of Theoretical Physics Supplement 158 24–42 10.1143/PTPS.158.24 astro-ph/0505003 2005PThPS.158...24M 15 जून 2020 https://web.archive.org/web/20081002085400/http://ptp.ipap.jp/link?PTPS%2F158%2F24 2 अक्तूबर 2008 dead कॅप्लर अंतरिक्ष क्षोध यान द्वारा एकत्रित जानकारी के बूते पर कुछ वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है के आकाशगंगा (हमारी गैलेक्सी) में कम-से-कम 50 अरब ग्रहों के होने की सम्भावना है।Cosmic census finds crowd of planets in our galaxy, Yahoo News, Feb 19, 2011 कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने जनवरी 2013 में अनुमान लगाया कि आकाशगंगा में इस अनुमान से भी दुगने, यानि 100 अरब, ग्रह हो सकते हैं।100 billion planets in Milky Way Galaxy, says Caltech scientists https://web.archive.org/web/20131019125248/http://www.examiner.com/article/100-billion-planets-milky-way-galaxy-says-caltech-scientists 19 अक्तूबर 2013 , Nannette Richford, 03 जनवरी 2013, Examiner.com, ... According to the scientists at Caltech, there are over 100 billion planets in the Milky Way Galaxy alone, says a Caltech news release dated Jan. 2 ...
इन्हें भी देखें
बहिर्ग्रह खोज की विधियाँ
बहिर्ग्रहशास्त्र
सौर मण्डल
ग्रहीय मण्डल
बाहरी कड़ियाँ
ग़ैर-सौरीय ग्रहों का ज्ञानकोश (अंग्रेज़ी में)
नासा (अमेरिकी अंतरिक्ष संसथान) का तारों और ग़ैरसौरीय ग्रहों का कोष
सन्दर्भ
2
श्रेणी:खगोलशास्त्र
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
*
श्रेणी:परग्रही चेतना की खोज
*