Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

उत्तराखण्ड में लोकसभा क्षेत्र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

उत्तराखण्ड में लोकसभा के पाँच निर्वाचन क्षेत्र हैं, अर्थात् इस राज्य से पाँच सांसद चुनकर भारतीय संसद में जाते हैं। आवलोकन आकार की दृष्टि से उत्तराखण्ड भारत का उन्नीसवां सबसे बड़ा राज्य है जिसका क्षेत्रफल ५३,५६६ वर्ग किमी है। यह आकार की दृष्टि से देश की राजधानी दिल्ली से लगभग सैंतीस गुणा बड़ा है लेकिन यहाँ की जनसंख्या कुल ८५ लाख (२००१) है जो दिल्ली की जनसंख्या का लगभग ६०% है। इसलिए यहाँ जनसंख्या घनत्व को देखते हुए पाँच लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं, जो इस प्रकार हैं: अल्मोड़ा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र गढ़वाल लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र टिहरी गढ़वाल लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र हरिद्वार लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र श्रेणी:उत्तराखण्ड की राजनीति श्रेणी:लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र