Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अंग्गुन सिप्ता सस्मी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जनवरी 2015 अंग्गुन सिप्ता सस्मी Anggun_2011.jpg अंग्गुन सिप्ता सस्मी 1974 4 29जकार्ता, इंडोनेशिया मौखिक, पियानो पॉप, रॉक गायक, गीतकार, रिकार्ड निर्माता 1986–अब तक anggun.com अंग्गुन सिप्ता सस्मी (Anggun Cipta Sasmi) (जन्म: अप्रैल 29, 1974) इंडोनेशिया में जन्मी एक गायिका व गीतकार हैं, जो अब फ्रांस की देशीयकृत नागरिक हैं। वह एक इंडोनेशियाई लेखक दार्तो सिंगो और गृहिणी डिएन हर्दिना की दूसरी संतान हैं। वह सात साल की उम्र से गायन का प्रशिक्षण लेने व मंच पर गाने लगीं, और दो ​​साल बाद उन्होंने बच्चों के लिए अपना पहला एलबम रिकॉर्ड किया। सन् 1986 में प्रसिद्ध इंडोनेशियाई संगीतकार इयन अन्टोनो के मार्गदर्शन में अंग्गुन ने अपना पहला स्टूडियो एलबम रिकॉर्ड किया, जिसका शीर्षक दुनिया अकु पुनया (अर्थात् दुनिया मेरी है) था। सन् 1989 में अपने नए गीत मिम्पि (अर्थात् सपने) के विमोचन के बाद उनकी लोकप्रियता तेज़ी से बढ़ने लगी। तीन और स्टूडियो एलबम व विभिन्न एकाकी गीतों के विमोचन के बाद उनकी गिनती 1990 के दशक के विशिष्ट इंडोनेशियाई रॉक कलाकारों में होने लगी। 1991 में विमोचित अपने एलबम अनक पुतिह अबु अबु (शाब्दिक अर्थ उच्चतर विद्यालय के बच्चे) के लिए उन्हें सर्वाधिक लोकप्रिय इंडोनेशियाई कलाकार 1990-1991 का पुरस्कार मिला। श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:गायिका श्रेणी:1974 में जन्मे लोग