Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

युग्मक (यांत्रिकी)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|घूमते हुए दो युग्मित शाफ्ट right|thumb|300px|एक उन्नत नम्य युग्मक (flexible coupling) जो कि कार के पुराने टायर को काटकर बनायी गयी है। यह युग्मक एक इंजिन के शाफ्ट को एक जल-पम्प के शाफ्ट से जोड़े है। इस युग्मक की अच्छाई यह है कि दोनों शाफ्टों में अरैखीयता (misalignment) और कम्पन आदि का को यह आसानी से झेल लेगा। यांत्रिकी के सन्दर्भ में, युग्मक (coupling) वह युक्ति है जो दो शाफ्टों के सिरों को आपस में जोड़ती है ताकि एक शाफ्ट के घुमाने पर दूसरा शाफ्ट भी घूमे। युग्मक ऐसा होना चाहिए कि दोनों शाफ्टों में थोड़ा-बहुत असंरेखीयता (misalignment) हो या दोनों सिरों के बीच थोड़ा-बहुत विस्थापन हो (या दोनों हो) तो भी यह काम कर सके और किसी भाग में अनावश्यक स्ट्रेस न आये। इससे भी अधिक सामान्य सन्दर्भ में, युग्मक उन सभी युक्तियों को कहते हैं जो दो अवयवों को आपस में जोड़तीं हैं। प्रायः कार्य करते समय युग्मकों को विलगित (disconnect) नहीं किया जाता, किन्तु कुछ ऐसे युग्मक अवश्य होते हैं जो बलाघूर्ण (टॉर्क) को सीमित कर सकते हैं, अर्थात एक सीमा से अधिक बलाघूर्ण होने पर ऐसे युग्मक स्लिप कर जाते हैं या विलगित हो जाते हैं। युग्मकों का उचित चुनाव और उनका सही इन्स्टालेशन करने से रखरखाव कम हो सकता है और रिपेयर करने का समय कम किया जा सकता है। श्रेणी:हार्डवेयर (यांत्रिक) श्रेणी:मेकेनिज्म (इंजीनियरिंग)