Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गोवा इंक्विज़िशन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गोवा में पुर्तगाली इंक्विज़िशन का पवित्र कार्यालय pt Inquisição de Goa गोवा इंक्विज़िशन Banner of the Inquisition in Goa.jpg 220px गोवा में पुर्तगाली इंक्विज़िशन की मुहर पुर्तगाली इंक्विज़िशन का भाग 1560 1820 पुर्तगाली भारत गोवा इंक्विज़िशन (Inquisição de Goa, अंग्रेज़ी: Goa Inquisition) औपनिवेशिक काल के पुर्तगाली भारत में पुर्तगाली इंक्विज़िशन का ही विस्तार थी। यह पुर्तगाली साम्राज्य के भारतीय क्षेत्रों में रोमन कैथोलिक धर्म में जबरन धर्मपरिवर्तन कराने और कैथोलिक रूढ़िवाद को बनाए रखने के लिए स्थापित की गई थी। The Goan Inquisition by the Portuguese: A forgotten holocaust of Hindus and Jewshttps://books.google.com/books?id=hld-AwAAQBAJ&pg=PA12 Portugal and its Empire, 1250-1800 (Collected Essays in Memory of Glenn J. Ames).: Portuguese Studies Review, Vol. 17, No. 1 Glenn Ames Trent University Press 2012 Ivana Elbl 12–15 with footnotes, context: 11–32 15 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20190401105434/https://books.google.com/books?id=hld-AwAAQBAJ&pg=PA12 1 अप्रैल 2019 live इस संस्था के तहत औपनिवेशिक युग की पुर्तगाली सरकार और पुर्तगाली भारत में जेसुइट पादरियों ने हिंदुओं, मुस्लिमों, बेने इजरायल, परिवर्तित ईसाइयों और नसरानियों को सताया और उनका दमन किया। इसे 1560 में स्थापित किया गया था, 1774-78 अवधि में इसपर कुछ हद तक अंकुश लगाया गया और अंत में 1820 में समाप्त कर दिया गया।http://www.rediff.com/news/2005/sep/14inter1.htm Goa Inquisition was most merciless and cruel 14 September 2005 Rediff 14 April 2009 https://web.archive.org/web/20181211165603/https://www.rediff.com/news/2005/sep/14inter1.htm 11 दिसंबर 2018 livehttps://books.google.com/books?id=rZtjR9JnwYwC&pg=PA121 Law and Colonial Cultures: Legal Regimes in World History, 1400-1900 Lauren Benton Cambridge University Press 2002 978-0-521-00926-3 114–126 15 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20200107171350/https://books.google.com/books?id=rZtjR9JnwYwC&pg=PA121 7 जनवरी 2020 live इंक्विज़िशन ने उन लोगों को प्रताड़ित किया जो कैथोलिक धर्म में नए-नए परिवर्तित तो हो गए थे, किंतु जेसुइट पादरियों को उनपर संदेह था कि कहीं ये धर्मांतरण के बाद भी चोरी-छिपे अपने पुराने धर्म का पालन तो नहीं कर रहे। मुख्य रूप से, सताए गए लोगों पर छद्म-हिंदू धर्म (छिपकर हिंदू धर्म का पालन करना) का आरोप लगाया गया था। ANTÓNIO JOSÉ SARAIVA (1985), Salomon, H. P. and Sassoon, I. S. D. (Translators, 2001), The Marrano Factory. The Portuguese Inquisition and Its New Christians, 1536–1765 (Brill Academic, 2001), pp. 345–353.https://books.google.com/books?id=XRY6rgYan00C&pg=PA215 Group Identity in the Renaissance World Hannah Chapelle Wojciehowski Cambridge University Press 2011 978-1-107-00360-6 215–216 with footnotes 98–100 15 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20200107171339/https://books.google.com/books?id=XRY6rgYan00C&pg=PA215 7 जनवरी 2020 livehttps://books.google.com/books?id=_AXXAAAAMAAJ Inquisition and Interdisciplinary History Gustav Henningsen Marisa Rey-Henningsen Dansk folkemindesamling 1979 125 15 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20191227195206/https://books.google.com/books?id=_AXXAAAAMAAJ 27 दिसंबर 2019 live कुछ दर्जन आरोपित मूल निवासियों को कई वर्षों तक कैद में रखा गया, सार्वजनिक रूप से कोड़े मारे गए, या, आपराधिक आरोप पर आश्रित मौत की सजा सुना दी गई, जो कि अक्सर अपराधी को काठ पर बाँधकर जलाकर दी जाती थी। https://books.google.com/books?id=BMdU2Kj9RHcC&pg=PT148 Goa Maria Aurora Couto Penguin Books 2005 978-93-5118-095-1 109–121, 128–131 15 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20191217033031/https://books.google.com/books?id=BMdU2Kj9RHcC&pg=PT148 17 दिसंबर 2019 livehttps://books.google.com/books?id=NweQBAAAQBAJ&pg=PA165 The Future of Christian Mission in India: Toward a New Paradigm for the Third Millennium Augustine Kanjamala Wipf and Stock 2014 978-1-62032-315-1 165–166 15 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20200107171346/https://books.google.com/books?id=NweQBAAAQBAJ&pg=PA165 7 जनवरी 2020 live कैथोलिक ईसाई मिशनरियों को गोवा में जो भी किताब संस्कृत, अरबी, मराठी, या कोंकणी में लिखी गई मिलती, उसे वे जला दिया करते थे। साथ ही उन्होंने प्रोटेस्टेंट ईसाई पुस्तकों पर भी डच या अंग्रेजी व्यापारी जहाजों से गोवा में प्रवेश करने पर रोक लगा दी थी।https://books.google.com/books?id=UkAXPuObVBUC&pg=PA28 Burning Books Haig A. Bosmajian McFarland 2006 978-0-7864-2208-1 28 15 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20190401053346/https://books.google.com/books?id=UkAXPuObVBUC&pg=PA28 1 अप्रैल 2019 live गोवा में इंक्विज़िशन की स्थापना का अनुरोध जेसुइट मिशनरी फ्रांसिस जेवियर ने अपने मुख्यालय मलक्का से 16 मई 1546 को पुर्तगाल के राजा जॉन तृतीय को लिखे एक पत्र में किया था । Portuguese Rule in Goa:1510-1961 P43 https://archive.org/details/portugueserulein0000unse Rao R.P Asia Publishing House 1963 R.P Raohttp://www.newindianexpress.com/education/student/Goa-Inquisition/2015/09/03/article2979630.ece Goa Inquisition The New Indian Express 2016-05-17 https://web.archive.org/web/20160924045521/http://www.newindianexpress.com/education/student/Goa-Inquisition/2015/09/03/article2979630.ece 24 सितंबर 2016 live 1561 में इंक्विज़िशन की शुरुआत और 1774 में इसके अस्थायी उन्मूलन के बीच, कम से कम 16,202 व्यक्तियों को इसके द्वारा ट्रायल के लिए लाया गया था। 1820 में जब इंक्विज़िशन को समाप्त किया गया, तो गोवा इंक्विज़िशन के लगभग सभी रिकॉर्ड पुर्तगालियों द्वारा जला दिए गए। इस कारण ट्रायल पर रखे गए लोगों की सटीक संख्या और उनके द्वारा निर्धारित दंडों को जानना असंभव है। जो कुछ रिकॉर्ड बचे हैं, वे बताते हैं कि कम से कम 57 को उनके धार्मिक अपराध के लिए मार दिया गया था, और अन्य 64 को काठ पर बाँधकर इसलिए जलाया गया था क्योंकि सजा सुनाए जाने से पहले ही जेल में उनकी मृत्यु हो गई थी। ANTÓNIO JOSÉ SARAIVA (1985), Salomon, H. P. and Sassoon, I. S. D. (Translators, 2001), The Marrano Factory. The Portuguese Inquisition and Its New Christians, 1536–1765 (Brill Academic), pp. 107, 345-351https://books.google.com/books?id=dVxEDgAAQBAJ&pg=PA292 Judging Faith, Punishing Sin Charles H. Parker Gretchen Starr-LeBeau Cambridge University Press 2017 978-1-107-14024-0 292–293 15 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20200107123704/https://books.google.com/books?id=dVxEDgAAQBAJ&pg=PA292 7 जनवरी 2020 live फ्रांसीसी चिकित्सक चार्ल्स डेलन, जो स्वयं इंक्विज़िशन के शिकार थे, कई रिकॉर्ड छोड़कर गए। उनके अलावा भी अन्य लोग बताते हैं कि छिपकर हिंदू धर्म का पालन करने के दोषी पाए गए लोगों में से लगभग 70% को मौत की सजा दी गई। कई कैदियों भूखा मार डाला गया, और आम तौर पर इंक्विज़िशन के दौरान भारतीय लोगों के ख़िलाफ़ नस्लीय भेदभाव प्रचलित था।Early modern Goa: Indian trade, transcultural medicine, and the Inquisition B. Malieckal Scripta Instituti Donneriani Aboensis, Finland 2015 978-952-12-3192-6 Ruth IllmanL and Bjorn Dahla 149–151, context: 135–157 अंगूठाकार| गोवा इंक्विज़िशन का मुख्यालय। पुर्तगाली आगमन और गोवा पर अधिकार गोवा की स्थापना और निर्माण प्राचीन हिंदू राज्यों द्वारा किया गया था और यह कदंब वंश की राजधानी हुआ करता था। 13 वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में, अलाउद्दीन खिलजी की ओर से मलिक काफूर ने गोवा पर हमला किया, और लूटकर अपना कब्ज़ा जमा लिया।https://books.google.com/books?id=4TslDwAAQBAJ&pg=PA127 Towns and Cities of Medieval India: A Brief Survey Aniruddha Ray Taylor & Francis 2016 978-1-351-99731-7 127–129 15 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20200114205424/https://books.google.com/books?id=4TslDwAAQBAJ&pg=PA127 14 जनवरी 2020 live 14 वीं शताब्दी में, विजयनगर के शासकों ने विजय प्राप्त की और उस पर कब्जा कर लिया।https://books.google.com/books?id=4TslDwAAQBAJ&pg=PA127 Towns and Cities of Medieval India: A Brief Survey Aniruddha Ray Taylor & Francis 2016 978-1-351-99731-7 127–129 15 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20200114205424/https://books.google.com/books?id=4TslDwAAQBAJ&pg=PA127 14 जनवरी 2020 live यह 15 वीं शताब्दी में बहमनी सल्तनत का हिस्सा बन गया, उसके बाद बीजापुर के सुल्तान आदिल शाह के शासन में था जब वास्को द गामा 1498 में भारत के कोझीकोड (कालीकट) पहुंचा। वास्को द गामा की वापसी के बाद, पुर्तगाल ने भारत में एक कॉलोनी (उपनिवेश) स्थापित करने के लिए एक सशस्त्र बेड़ा भेजा। 1510 में, पुर्तगाली एडमिरल अफोंसो डी अल्बुकर्क (लगभग 1453-1515) ने गोवा में अनेक लड़ाइयाँ लड़ीं, जिसमें पुर्तगाली अंततः जीत गए। गोवा के शासक आदिल शाह से कब्जा करने के उनके प्रयास में विजयनगर साम्राज्य के क्षेत्रीय एजेंट तिमय्या ने पुर्तगालियों की सहायता की थी।https://books.google.com/books?id=nwQDswEACAAJ Creole Societies in the Portuguese Colonial Empire Teotónio de Souza Cambridge Scholars Publishing 2015 978-1-4438-8027-5 J. Philip Havik 204–207 Chapter 10. Portuguese Impact upon Goa: Lusotopic, Lusophilic, Lusophonic? Malyn Newitt तिमय्याके विचारों इसलिए पुर्तगाली इतना प्रभावित हुए कि उन्होंने उसे बुतपरस्त कहने के बजाय "होली स्पिरिट का एक मेसेंजर" (पवित्र आत्मा का दूत) होने की उपाधि दी। https://books.google.com/books?id=ruTu9oaUgUgC&pg=PA27 Essays in Goan History Teotonio R. De Souza Concept Publishing 1989 978-81-7022-263-7 27 note 8 https://books.google.com/books?id=aCVuAAAAMAAJ The Portuguese And The Socio-Cultural Changes In India, 1500-1800 K. S. Mathew Teotónio R. de Souza Pius Malekandathil Institute for Research in Social Sciences and Humanities 2001 978-81-900166-6-7 439 गोवा भारत में पुर्तगाली औपनिवेशिक संपत्ति और एशिया के अन्य हिस्सों में गतिविधियों का केंद्र बन गया। यह अब पुर्तगालियों के लिए प्रमुख और आकर्षक व्यापारिक केंद्र बन गया था, जिसके ज़रिए वे पूर्व में स्थित विजयनगर साम्राज्य और बीजापुर सल्तनत के साथ व्यापार कर सकते थे। बीजापुर सल्तनत और पुर्तगाली सेनाओं के बीच दशकों तक युद्ध चलता रहा। भारत में इंक्विज़िशन का प्रवेश अंगूठाकार| फ्रांसिस ज़ेवियर ने पुर्तगाल से मई 1546 में गोवा इंक्विज़िशन शुरू करने का अनुरोध किया। इस सुझाव को 1560 में लागू किया गया, जेवियर की मृत्यु के आठ साल बाद।https://books.google.com/books?id=BMdU2Kj9RHcC&pg=PT148 Goa Maria Aurora Couto Penguin Books 2005 978-93-5118-095-1 109–121, 128–131 15 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20191217033031/https://books.google.com/books?id=BMdU2Kj9RHcC&pg=PT148 17 दिसंबर 2019 live डेलेओ डी मेंडोंसा (Délio de Mendonça) बताते हैं कि 16 वीं से 17 वीं शताब्दी तक मिशनरियों के बचे हुए रिकॉर्ड, यह साबित करते हैं कि वे बेहद रूढ़िवादी थे और जेंटायल्स (या gentiles, जिस शब्द से वे यहूदियों, हिंदुओं और मुसलमानों को संदर्भित करते थे) के प्रति उनका नज़रिया भेदभावपूर्ण और पूर्वाग्रह से ग्रस्त होता था। https://books.google.com/books?id=Mh3kKf0VSfQC Conversions and Citizenry: Goa Under Portugal, 1510-1610 Délio de Mendonça Concept 2002 978-81-7022-960-5 382–385 15 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20191226063604/https://books.google.com/books?id=Mh3kKf0VSfQC 26 दिसंबर 2019 live गोवा और कोचीन ( कोच्चि ) दोनों में पुर्तगाली नियमित रूप से अपनी सैन्य शक्ति और युद्ध में संलग्न थे। उनकी हिंसा के कारण शासक वर्ग, व्यापारी और किसान उनसे घृणा करते थे। पुर्तगाली मिशनरी मानते थे कि भारत के नागरिक या तो उनके दुश्मन हैं, और जो नहीं है, वे अंधविश्वासी, कमजोर और लालची हैं। उनके रिकॉर्ड बताते हैं कि मिशनरियों द्वारा पेश किए गए आर्थिक लाभ जैसे कि नौकरी या कपड़ों के उपहार के लिए भारतीय ईसाई धर्म में परिवर्तित हो गए। बपतिस्मा लेने के बाद, इन नए परिवर्तित ईसाइयों ने क्रिप्टो-यहूदियों (जो पहले पुर्तगाल में जबरन ईसाई धर्म में परिवर्तित हो गए थे) के समान गुप्त रूप से अपने पुराने धर्म का अभ्यास करना जारी रखा। जेसुइट मिशनरियों ने इसे कैथोलिक ईसाई विश्वास की शुद्धता के लिए खतरा माना और क्रिप्टो-हिंदुओं, क्रिप्टो-मुस्लिमों और क्रिप्टो-यहूदियों को दंडित करने के लिए इंक्विज़िशन स्थापित करने के लिए पुर्तगाल के राजा पर दबाव डाला, जिससे विधर्म समाप्त हो जाए। फ्रांसिस ज़ेवियर ने राजा को चिट्ठी में गोवा में इंक्विज़िशन शुरू करने के लिए कहा, जिसके लिए ज़ेवियर की मौत के आठ साल बाद 1560 में राजा ने अनुकूल प्रतिक्रिया दी।https://books.google.com/books?id=BMdU2Kj9RHcC&pg=PT148 Goa Maria Aurora Couto Penguin Books 2005 978-93-5118-095-1 109–121, 128–131 15 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20191217033031/https://books.google.com/books?id=BMdU2Kj9RHcC&pg=PT148 17 दिसंबर 2019 live गोवा इंक्विज़िशन ने 1545 और 1563 के बीच दिए गए ट्रेंट की काउन्सिल के निर्देशों को गोवा और पुर्तगाल के अन्य भारतीय उपनिवेशों में अनुकूलित किया। इसमें स्थानीय रीति-रिवाजों पर हमला करना, ईसाई धर्मान्तरितों की संख्या बढ़ाने के लिए सक्रिय अभियोग (proselytization) लगाना, कैथोलिक ईसाइयों के दुश्मनों से लड़ना, हेरेटिकल (heretical, अर्थात् ईसाई धर्म से हटकर, या विधर्मी) व्यवहार को उखाड़ फेंकना और कैथोलिक धर्म की पवित्रता बनाए रखना शामिल था।https://books.google.com/books?id=Mh3kKf0VSfQC Conversions and Citizenry: Goa Under Portugal, 1510-1610 Délio de Mendonça Concept 2002 978-81-7022-960-5 29, 111–112, 309–310, 321–323 15 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20191226063604/https://books.google.com/books?id=Mh3kKf0VSfQC 26 दिसंबर 2019 live पुर्तगालियों ने जाति व्यवस्था को स्वीकार कर लिया, जिससे स्थानीय समाज के अभिजात्य वर्ग आकर्षित हुआ, मेंडोंसा ने कहा, क्योंकि सोलहवीं शताब्दी के यूरोपीय लोगों के पास उनकी स्वयं की संपत्ति प्रणाली (estate system) थी और यह माना जाता था कि सामाजिक विभाजन और वंशानुगत रॉयल्टी ईश्वर द्वारा स्थापित थी। समस्या त्योहारों, समन्वित धार्मिक प्रथाओं और अन्य पारंपरिक रीति-रिवाजों से थी, जिन्हें हेरेसी माना गया। इसलिए उन्होंने मूल निवासियों की आस्था का सफ़ाया करने के लिए इंक्विज़िशन स्थापित की। भारत में इंक्विज़िशन का आरम्भ इंक्विज़िशन का लक्ष्य लोगों को धार्मिक "अपराधों" के लिए दंडित करना था। गोवा से पहले ये पुर्तगाल और स्पेन में भी था। गोवा में इसके शुरू होने से पहले से भी, वहाँ पुर्तगालियों द्वारा धार्मिक उत्पीड़न चलता आ रहा था। 30 जून 1541 को एक पुर्तगाली आदेश आया था, जिसके तहत हिंदू मंदिरों को तबाह करके उनकी संपत्ति ज़ब्त करके कैथोलिक मिशनरियों को हस्तांतरित कर दी जाए।https://books.google.com/books?id=Aq0_WB5IXYkC&pg=PA152 Inquisition: The Reign of Fear Toby Green Pan Macmillan 2009 978-0-330-50720-2 152–154 1560 में गोवा में इंक्विज़िशन कार्यालय को अधिकृत करने से पहले, राजा जोआओ III (Joao III) ने 8 मार्च, 1546 को एक आदेश जारी किया, जिसमें हिंदू धर्म को निषिद्ध करने, हिंदू मंदिरों को नष्ट करने, हिंदू पर्वों के सार्वजनिक उत्सव पर रोक लगाने, हिंदू पुजारियों को निष्कासित करने और कोई भी हिंदू चित्र या मूर्ति बनाने वालों को गंभीर रूप से दंडित करने का आदेश दिया गया https://books.google.com/books?id=eG8xUFivagkC&pg=PA348 The Marrano Factory: The Portuguese Inquisition and Its New Christians 1536-1765 António José Saraiva BRILL Academic 2001 90-04-12080-7 348 यह आदेश भारत के उन सभी क्षेत्रों के लिए था, जो पुर्तगाली क़ब्ज़े में आते थे। इन क्षेत्रों में मुस्लिम मस्जिदों पर सन 1550 से पहले एक विशेष धार्मिक कर लगाया गया था। अभिलेखों से पता चलता है कि पुर्तगालियों द्वारा 1539 में "विधर्मी उक्तियों" (ऐसी कोई बात कह देना जो ईसाई धर्म के ख़िलाफ़ हो) के धार्मिक अपराध के लिए एक नव-परिवर्तित ईसाई को मार डाला गया था। एक यहूदी converso (या ईसाई धर्मांतरित जेरोनिमो डायस) को गैरोटिंग की सज़ा के लिए नामित किया गया था। उसे जल्दी 1543 के रूप में हेरेसी और वापस यहूदी बनने के "अपराध" में के चलते पुर्तगालियों ने काठ पर जला दिया था। ये सभी घटनाएँ इंक्विज़िशन से पहले की हैं। https://books.google.com/?id=ngqrCwAAQBAJ&pg=PA25&lpg=PA25&dq=jeronimo+Dias+converso+goa#v=onepage&q=jeronimo%20Dias%20converso%20goa&f=false Medicine, Trade and Empire: Garcia de Orta's Colloquies on the Simples and Drugs of India (1563) in Context Costa Palmira Fontes da 2016-03-03 Routledge 9781317098171 en इंक्विज़िशन कार्यालय की शुरुआत पुर्तगाल के कार्डिनल हेनरिक ने पहले इंक्विज़िटर (inquisitor) के रूप में अलेक्सो डिआज फलसाओं (Aleixo Díaz Falcão) को भेजा।http://libro.uca.edu/lea3/8lea1.htm A History of the Inquisition of Spain, Volume 3 Henry Charles Lea The Library of Iberian Resources Online 1 November 2012 https://web.archive.org/web/20120307002225/http://libro.uca.edu/lea3/8lea1.htm 7 मार्च 2012 dead उसने पहले ट्रिब्यूनल की स्थापना की, जो कि (हेनरी लेया के मुताबिक़) पुर्तगाली औपनिवेशिक साम्राज्य के उत्पीड़न का सबसे निर्दय वाहक बना। कार्यालय सुल्तान आदिल शाह के पूर्व महल में बसाया गया था।Hunter, William W, The Imperial Gazetteer of India, Trubner & Co, 1886 इंक्विज़िटर का पहला कृत्य हिंदू आस्था के अनुसार खुले तौर पर अंतिम संस्कार करने पर प्रतिबंध लगाना था। इंक्विज़िशन द्वारा लगाए गए अन्य प्रतिबंधों में शामिल हैं: http://recil.grupolusofona.pt/jspui/bitstream/10437/509/1/PortuGoa.pdf The Portuguese in Goa, in Acompanhando a Lusofonia em Goa: Preocupações e experiências pessoais Teotonio R. De Souza Lisbon: Grupo Lusofona 2016 28–29 15 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20160505060958/http://recil.grupolusofona.pt/jspui/bitstream/10437/509/1/PortuGoa.pdf 5 मई 2016 dead हिंदुओं के किसी भी सार्वजनिक कार्यालय में पद ग्रहण करने पर पाबंदी लगाई दी गई, अब केवल एक ईसाई ही इस तरह के पद पर नियुक्त हो सकता था।http://recil.grupolusofona.pt/jspui/bitstream/10437/509/1/PortuGoa.pdf The Portuguese in Goa, in Acompanhando a Lusofonia em Goa: Preocupações e experiências pessoais Teotonio R. De Souza Lisbon: Grupo Lusofona 2016 28–29 15 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20160505060958/http://recil.grupolusofona.pt/jspui/bitstream/10437/509/1/PortuGoa.pdf 5 मई 2016 deadhttps://books.google.com/books?id=rZtjR9JnwYwC&pg=PA121 Law and Colonial Cultures: Legal Regimes in World History, 1400-1900 Lauren Benton Cambridge University Press 2002 978-0-521-00926-3 120–121 15 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20200107171350/https://books.google.com/books?id=rZtjR9JnwYwC&pg=PA121 7 जनवरी 2020 live हिंदुओं के किसी भी ईसाई धर्म से सम्बंधित भक्ति वस्तुओं या प्रतीकों का उत्पादन करने पर पाबंदी लगाई गई। वे हिंदू बच्चे जिनके पिता की मृत्यु हो गई थी, उन्हें अब ईसाई धर्म परिवर्तन के लिए जेसुइट्स को सौंपने का प्रावधान लागू किया गया। यह पुर्तगाल से 1559 के एक शाही आदेश के तहत शुरू हुआ, इसके बाद कथित रूप से अनाथ हिंदू बच्चों को सोसाइटी ऑफ जीसस द्वारा जब्त कर लिया जाता और उन्हें ईसाई धर्म में परिवर्तित कर दिया गया।https://books.google.com/books?id=rZtjR9JnwYwC&pg=PA121 Law and Colonial Cultures: Legal Regimes in World History, 1400-1900 Lauren Benton Cambridge University Press 2002 978-0-521-00926-3 120–121 15 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20200107171350/https://books.google.com/books?id=rZtjR9JnwYwC&pg=PA121 7 जनवरी 2020 live यह कानून उन बच्चों पर भी लागू किया गया था जब उनकी माँ उस समय जीवित थी, और कुछ मामलों में तो तब भी जब उनके पिता जीवित हों। हिंदू बच्चे को जब्त करने पर पैतृक संपत्ति भी जब्त कर ली जाती थी। कुछ मामलों में, जैसा कि लॉरेन बेंटन बताते हैं, पुर्तगाली अधिकारियों ने "अनाथों की वापसी" के लिए पैसा वसूलना शुरू कर दिया था।https://books.google.com/books?id=rZtjR9JnwYwC&pg=PA121 Law and Colonial Cultures: Legal Regimes in World History, 1400-1900 Lauren Benton Cambridge University Press 2002 978-0-521-00926-3 120–121 15 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20200107171350/https://books.google.com/books?id=rZtjR9JnwYwC&pg=PA121 7 जनवरी 2020 live वे हिंदू महिलाएं जो ईसाई धर्म में परिवर्तित हो गईं, वे अपने माता-पिता की सभी संपत्ति को प्राप्त कर सकती थीं; सभी ग्राम सभाओं में हिंदू लिपिकों को हटाकर ईसाईयों को नियुक्त दिया गया; क्रिश्चियन गांवकार गाँव बिना किसी हिन्दू गांवकार की उपस्थिति में गाँव-सम्बंधी निर्णय ले सकते थे, किंतु हिन्दू गांवकार तब तक कोई गाँव निर्णय नहीं ले सकते थे जब तक कि सभी ईसाई गांवकार वहाँ मौजूद न हों; गोवा के जो गाँव ईसाई-बहुल थे, वहाँ हिंदुओं के गाँव की सभाओं में जाने पर पाबंदी लगा दी गई थी। https://books.google.com/books?id=rZtjR9JnwYwC&pg=PA121 Law and Colonial Cultures: Legal Regimes in World History, 1400-1900 Lauren Benton Cambridge University Press 2002 978-0-521-00926-3 120–121 15 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20200107171350/https://books.google.com/books?id=rZtjR9JnwYwC&pg=PA121 7 जनवरी 2020 live किसी भी कार्यवाही पर पहले हस्ताक्षर ईसाई सदस्यों को करना होता था, हिंदुओं को बाद में; http://recil.grupolusofona.pt/jspui/bitstream/10437/509/1/PortuGoa.pdf The Portuguese in Goa, in Acompanhando a Lusofonia em Goa: Preocupações e experiências pessoais Teotonio R. De Souza Lisbon: Grupo Lusofona 2016 28–30 15 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20160505060958/http://recil.grupolusofona.pt/jspui/bitstream/10437/509/1/PortuGoa.pdf 5 मई 2016 dead कानूनी कार्यवाही में, हिंदू गवाह के रूप में अस्वीकार्य थे, केवल ईसाई गवाहों के बयान स्वीकार्य थे। पुर्तगाली गोवा में हिंदू मंदिरों को ध्वस्त कर दिया गया था, और हिंदुओं को नए मंदिर बनाने या पुराने मंदिरों की मरम्मत करने से मना किया गया था। जेसुइट्स ने एक मंदिर विध्वंस दल का गठन किया था, जिसने 16 वीं शताब्दी से पूर्व बने मंदिरों को ध्वस्त कर दिया था। जिसमें 1569 में एक शाही फ़रमान आया था, जिसमें यह आदेश था कि भारत में पुर्तगाली उपनिवेशों में सभी हिंदू मंदिरों को ध्वस्त करके जला दिया जाये (desfeitos e queimados); हिंदू पुजारियों के पुर्तगाली गोवा में हिंदू शादियों में प्रवेश करने पर पाबंदी लगा दी गई। 1560 से 1774 तक, कुल 16,172 व्यक्तियों पर इंक्विज़िशन ने मुक़द्दमा चलाया।http://www.deccanherald.com/content/222426/goa-birthplace-indo-western-garments.html Goa was birthplace of Indo-Western garments: Wendell Rodricks 27 January 2012 Deccan Herald 31 October 2012 New Delhi, India https://web.archive.org/web/20120403173235/http://www.deccanherald.com/content/222426/goa-birthplace-indo-western-garments.html 3 अप्रैल 2012 live हालांकि इसमें विभिन्न राष्ट्रीयताओं के व्यक्ति भी शामिल थे, किंतु अधिकतर (लगभग तीन चौथाई) मूल निवासी भारतीय थे, और इनमें कैथोलिक और गैर-ईसाइयों की संख्या लगभग बराबर थी। इनमें से कुछ को सीमा पार करने और वहां की जमीन पर खेती करने के लिए गिरफ़्तार किया गया था।History of Christians in Coastal Karnataka, 1500–1763 A.D., Pius Fidelis Pinto, Samanvaya, 1999, p. 134 लॉरेन बेंटन के अनुसार, 1561 और 1623 के बीच, गोवा के अधिग्रहण में 3,800 मामले आए। यह एक बड़ी संख्या थी क्योंकि 1580 के दशक में गोवा की कुल जनसंख्या ही लगभग 60,000 थी, जिसमें से अनुमानित हिंदू आबादी के साथ लगभग एक-तिहाई या 20,000 थी। https://books.google.com/books?id=rZtjR9JnwYwC&pg=PA121 Law and Colonial Cultures: Legal Regimes in World History, 1400-1900 Lauren Benton Cambridge University Press 2002 978-0-521-00926-3 120–123 15 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20200107171350/https://books.google.com/books?id=rZtjR9JnwYwC&pg=PA121 7 जनवरी 2020 live कार्यान्वयन और परिणाम अंगूठाकार| गोवा इंक्विज़िशन का ऑटो-दा-फे (Auto-da-fé) जुलूस। Bethencourt Francisco 1992 The Auto da Fe: Ritual and Imagery Journal of the Warburg and Courtauld Institutes The Warburg Institute 55 155–168 10.2307/751421 751421 यह विधर्मियों को सार्वजनिक रूप से अपमानित और दंडित करने के लिए एक वार्षिक कार्यक्रम होता था। चित्र में मुख्य इंक्विज़िटर, डोमिनिकन फ़्रायर, पुर्तगाली सैनिकों और काठ पर जलकर सज़ा-ए-मौत पाने वाले धार्मिक अपराधी देखे जा सकते हैं। फ्रांसिस जेवियर (Francis Xavier) ने मई 1546 में पुर्तगाली राजा को गोवा के इंक्विज़िशन के लिए मूल अनुरोध भेजा था।https://books.google.com/books?id=BMdU2Kj9RHcC&pg=PT148 Goa Maria Aurora Couto Penguin Books 2005 978-93-5118-095-1 109–121, 128–131 15 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20191217033031/https://books.google.com/books?id=BMdU2Kj9RHcC&pg=PT148 17 दिसंबर 2019 liveHe was later declared a saint in Catholic Christianity and his remains were interred with a reverential display in Basilica of Bom Jesus, the Goan church. जेवियर के अनुरोध से तीन साल पहले, पुर्तगाल के भारतीय उपनिवेशों में अधिग्रहण शुरू करने की अपील विकर जनरल मिगुएल वाज़ (Vicar General Miguel Vaz) द्वारा भेजी गई थी। https://books.google.com/books?id=vtf1eRE8FC8C Discoveries, Missionary Expansion, and Asian Cultures Teotonio R. De Souza Concept Publishing 1994 978-81-7022-497-6 79–82 15 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20191215185800/https://books.google.com/books?id=vtf1eRE8FC8C 15 दिसंबर 2019 live इंडो-पुर्तगाली इतिहासकार टोटोनियो आर डी सूजा के अनुसार, मूल अनुरोधों के निशाने पर "मूर" (मुस्लिम), नए ईसाई और हिंदू थे, और इसने गोवा को कैथोलिक पुर्तगालियों द्वारा संचालित उत्पीड़न नरक बना डाला।https://books.google.com/books?id=vtf1eRE8FC8C Discoveries, Missionary Expansion, and Asian Cultures Teotonio R. De Souza Concept 1994 978-81-7022-497-6 79–82 15 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20191215185800/https://books.google.com/books?id=vtf1eRE8FC8C 15 दिसंबर 2019 live 1567 में जेसुइट्स और चर्च के गोवा के प्रांतीय काउंसिल की मांगों के तहत पुर्तगाली औपनिवेशिक प्रशासन ने हिंदू-विरोधी कानूनों को लागू किया। इसके पीछे दो मक़सद थे, पहला- हर उस चीज़ पर अंकुश लगाना था, जो कैथोलिकों को विधर्मी आचरण लगती थी, और दूसरा ईसाई धर्म के लिए धर्मांतरण को प्रोत्साहित करना। नए कानून के मुताबिक़ ईसाई अब हिन्दुओं को काम पर नहीं रख सकते थे, और हिंदुओं की सार्वजनिक पूजा को गैरकानूनी क़रार दिया गया।Sakshena, R.N, Goa: Into the Mainstream (Abhinav Publications, 2003), p. 24http://recil.grupolusofona.pt/jspui/bitstream/10437/509/1/PortuGoa.pdf The Portuguese in Goa, in Acompanhando a Lusofonia em Goa: Preocupações e experiências pessoais Teotonio R. De Souza Lisbon: Grupo Lusofona 2016 28–30 15 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20160505060958/http://recil.grupolusofona.pt/jspui/bitstream/10437/509/1/PortuGoa.pdf 5 मई 2016 live हिन्दुओं को ज़बरन ईसाई धर्म के सिद्धांत या और धर्म की आलोचना सुनने के लिए समय-समय पर चर्चों में इकट्ठा होने के लिए मजबूर किया जाता था।M. D. David (ed.), Western Colonialism in Asia and Christianity, Bombay, 1988, p.17 संस्कृत, मराठी और कोंकणी हिंदू पुस्तकों को इंक्विज़िशन द्वारा जला दिया गया था।https://books.google.com/books?id=UkAXPuObVBUC&pg=PA28 Burning Books Haig A. Bosmajian McFarland 2006 978-0-7864-2208-1 28–29 15 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20190401053346/https://books.google.com/books?id=UkAXPuObVBUC&pg=PA28 1 अप्रैल 2019 live इसने हिंदू पुजारियों को हिंदू शादियों के लिए गोवा में प्रवेश करने पर भी रोक लगा दी। नियम तोड़ने पर गैर-कैथोलिकों को जुर्माना, सार्वजनिक दंड, मोज़ाम्बिक में निर्वासन, कारावास, निष्पादन, ऑटो-दा-फ़े पर पुर्तगाली ईसाई अभियोजन पक्ष के आदेशों के तहत काठ पर जला देने जैसे दंडों का प्रावधान था।https://books.google.com/books?id=BMdU2Kj9RHcC&pg=PT148 Goa Maria Aurora Couto Penguin Books 2005 978-93-5118-095-1 109–121, 128–131 15 फ़रवरी 2020 https://web.archive.org/web/20191217033031/https://books.google.com/books?id=BMdU2Kj9RHcC&pg=PT148 17 दिसंबर 2019 livehttps://books.google.com/books?id=eG8xUFivagkC The Marrano Factory: The Portuguese Inquisition and Its New Christians 1536-1765 António José Saraiva BRILL Academic 2001 90-04-12080-7 352–354Priolkar, Anant Kakba; Dellon, Gabriel; Buchanan, Claudius; (1961), The Goa Inquisition: being a quatercentenary commemoration study of the Inquisition in India, Bombay University Press, pp. 114-149 गिरफ्तारी करने में मनमानी चलती थी, आयुक्त के ख़िलाफ़ गवाही देने वालों का नाम गुप्त रखा जाता था, आयुक्त की संपत्ति तुरंत ज़ब्त कर ली जाती, गुनाह क़बूलने के लिए उन्हें तरह-तरह से तड़पाया जाता और यातनाएं दी जाती थीं, और क़बूलनामा वापस लेने को बेईमानी क़रार दिया जाता, झूठा स्वीकारोक्ति की पुनरावृत्ति को बेईमान चरित्र का सबूत माना गया था, और जारी प्रक्रिया के बारे में चुप्पी की शपथ लेना आवश्यक थी- यदि वे अपने अनुभवों के बारे में किसी से बात करते तो उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया जाता।Priolkar, Anant Kakba; Dellon, Gabriel; Buchanan, Claudius; (1961), The Goa Inquisition: being a quatercentenary commemoration study of the Inquisition in India, Bombay University Press, pp. 87-99, 114-149https://books.google.com/books?id=hld-AwAAQBAJ&pg=PA14 Portugal and its Empire, 1250-1800 (Collected Essays in Memory of Glenn J. Ames): Portuguese Studies Review, Vol. 17, No. 1 Ivana Elbl Baywolf Press (Republished 2012) 2009 14–15 इंक्विज़िशन की यातनाओं के कारण पहले हिंदुओं और बाद में ईसाइयों और मुसलमानों को बड़ी संख्या में गोवा से भागकर ऐसे गोवा से आसपास के उन क्षेत्रों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा जो जेसुइट्स और पुर्तगाली भारत के नियंत्रण में नहीं थे।Shirodhkar, P. P., Socio-Cultural life in Goa during the 16th century, p. 123 अपने मंदिरों के विध्वंस के चलते हिंदू अपने पुराने मंदिरों के खंडहरों से मूर्तियों को निकालकर और पुर्तगाली नियंत्रित क्षेत्रों की सीमाओं के बाहर नए मंदिरों का निर्माण करके उन्हें वहाँ पुनर्स्थापित करते। गोवा की आज़ादी के बाद, कुछ मामलों में जहां पुर्तगालियों ने नष्ट किए गए मंदिरों के स्थान पर चर्चों का निर्माण किया था, हिंदुओं ने वार्षिक जुलूस शुरू किए, जहाँ वे अपने देवी-देवताओं को ले जाते, और अपने नए मंदिरों को उस स्थान से जोड़कर देखते जहां अब चर्च खड़े हैं। https://books.google.com/books?id=3a3OCwAAQBAJ&pg=PA144 Antagonistic Tolerance: Competitive Sharing of Religious Sites and Spaces Robert M. Hayden Aykan Erdemir Tuğba Tanyeri-Erdemir Timothy D. Walker Routledge 2016 978-1-317-28192-4 142–145 etal कोंकणी भाषा का दमन शुरुआत में पुर्तगाली पादरियों ने कोंकणी भाषा का गहन अध्ययन किया और उसे लोगों का धर्मांतरण करने के लिए एक संचार माध्यम के रूप में इसका प्रयोग किया। इसके विपरीत, इंक्विज़िशन के दौरान उन्होंने नए ईसाइयों को ग़ैर-कैथोलिंक लोगों से अलग रखने का हरसंभव प्रयास कर नस्लभेद का एक नया नमूना पेश किया।Sarasvati's Children: A History of the Mangalorean Christians, Alan Machado Prabhu, I.J.A. Publications, 1999, pp. 133–134 17 वीं शताब्दी के अंत में और इससे पहले 18 वीं शताब्दी में मराठों के गोवा पर आक्रमण करने के प्रयासों के समय कोंकणी का दमन किया गया। मराठों के बढ़ते पराक्रम को पुर्तगालियों ने अपने गोवा के नियंत्रण और भारत में व्यापार के रखरखाव के लिए एक गंभीर खतरे के रूप में देखा। मराठा खतरे के कारण, पुर्तगाली अधिकारियों ने गोवा में कोंकणी को दबाने के लिए एक दमनकारी कार्यक्रम शुरू करने का फैसला किया। पुर्तगाली का ज़बरन उपयोग लागू किया गया, और कोंकणी केवल सीमांत लोगों की भाषा बनकर रह गई।Newman, Robert S. (1999), The Struggle for a Goan Identity, in Dantas, N., The Transformation of Goa, Mapusa: Other India Press, p. 17 फ्रांसिस्कन (Franciscan) पादरियों के आग्रह पर, पुर्तगाली वायसराय ने 27 जून 1684 को कोंकणी के उपयोग को रोक दिया और यह निर्णय लिया कि तीन साल के भीतर, सामान्य रूप से स्थानीय लोग केवल पुर्तगाली भाषा बोलेंगे। अब उन्हें पुर्तगाली क्षेत्रों में किए गए अपने सभी संपर्कों और अनुबंधों में इसका उपयोग करने की आवश्यकता थी। उल्लंघन के लिए दंड कारावास रखा गया। राजा द्वारा 17 मार्च 1687 को इस डिक्री की पुष्टि की गई। 1731 में पुर्तगाली सम्राट को इंक्विज़िटर एंटोनियो अमरल कोटिन्हो के पत्र के अनुसार, ये कठोर उपाय सफल नहीं हुए।Priolkar, Anant Kakba; Dellon, Gabriel; Buchanan, Claudius; (1961), The Goa Inquisition: being a quatercentenary commemoration study of the inquisition in India, Bombay University Press, p. 177 उत्तर के पुर्तगाली प्रांत (जिसमें बसीन, चाउल और साल्सेट शामिल थे) पर मराठों की जीत के बाद, पुर्तगालियों ने कोंकणी पर नए सिरे से हमला किया। 21 नवंबर 1745 को, आर्कबिशप लोरेंको डे सांता मारिया ने यह निर्णय लिया कि पादरी बनने के आवेदकों को पुर्तगाली भाषा में और बोलने की क्षमता का ज्ञान होना चाहिए; इसने केवल आवेदकों पर ही लागू नहीं किया, बल्कि उनके करीबी संबंधों के लिए भी, और इसकी सरकारी कर्मचारियों द्वारा कठोर परीक्षाओं से पुष्टि की जाती थी। इसके अलावा, सभी बामोन (Bamonn, कैथोलिंक ब्राह्मण) और चारड्डो (Chardo, कैथोलिंक क्षत्रिय) को छह महीने के भीतर पुर्तगाली सीखने की आवश्यकता थी, जिसमें विफल रहे कि उन्हें शादी के अधिकार से वंचित कर दिया जाता। 1812 में, आर्चबिशप ने बच्चों को स्कूलों में कोंकणी बोलने से प्रतिबंधित कर दिया और 1847 में, यह मदरसों तक बढ़ा दिया गया था। 1869 में, कोंकणी को स्कूलों में पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया था। परिणामस्वरूप, गोवा के लोग कोंकणी में साहित्य विकसित नहीं कर पाए, और न ही यह भाषा आबादी को एकजुट कर सकी, क्योंकि इसे लिखने के लिए कई लिपियों (रोमन, देवनागरी और कन्नड़) का उपयोग किया गया था। कोंकणी lingua de criados (नौकरों की भाषा) बन गई,Routledge, Paul (22 July 2000), "Consuming Goa, Tourist Site as Dispencible space", Economic and Political Weekly, 35, p. 264 जबकि हिंदू और कैथोलिक कुलीन क्रमशः मराठी और पुर्तगाली भाषी बन गए। 1961 में, जब गोवा का भारत में विलय हुआ, तबसे कोंकणी भाषा वह गोंद बन गई है जो सभी जाति, धर्म और वर्ग के गोवावासियों को जोड़कर रखता है- वे इसे स्नेह से कोंकणी माई (माँ कोंकणी) कहकर पुकारते हैं। भारत में भाषा को पूर्ण मान्यता 1987 में मिली, जब भारत सरकार ने कोंकणी को गोवा की आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी। "Goa battles to preserve its identity" https://web.archive.org/web/20181030074004/https://timesofindia.indiatimes.com/City/Goa/Goa-battles-to-preserve-its-identity/articleshow/5935904.cms 30 अक्तूबर 2018 , Times of India, 16 May 2010अंगूठाकार| 18 वीं शताब्दी का एक फ्रांसीसी स्केच, जिसमें एक व्यक्ति दिखा रहा है जिसने गोवा इंक्विज़िशन द्वारा काठ पर जलाकर मार दिए जाने की सज़ा सुनाई गई है। इसके बाएँ हाथ में काठ है, और क़मीज़ पर सज़ा लिखी हुई है। यह स्केच चार्ल्स डेलन के उत्पीड़न से प्रेरित था। https://books.google.com/books?id=twawcm37sUkC L'Inquisition de Goa: la relation de Charles Dellon (1687) Gabriel Dellon Charles Amiel Anne Lima Editions Chandeigne 1997 978-2-906462-28-1 7–9 इंक्विज़िशन पर कुछ विचार यूरोपीय ज्ञानोदय के समय के महान फ़्रांसीसी लेखक वोल्टेयर ने गोवा के इंक्विज़िशन के बारे में लिखा है:Oeuvres completes de Voltaire – Volume 4, Page 786Oeuvres complètes de Voltaire, Volume 5, Part 2, Page 1066 Goa est malheureusement célèbre par son inquisition, également contraire à l'humanité et au commerce. Les moines portugais firent accroire que le peuple adorait le diable, et ce sont eux qui l'ont servi. दुर्भाग्यवश गोवा अपनी इंक्विज़िशन के लिए कुख्यात है, जो मानवता और वाणिज्य- दोनों के विरुद्ध है। पुर्तगाली मिशनरियों ने हमें यह विश्वास दिलाया कि वहाँ लोग शैतान की पूजा करते हैं, जबकि असलियत में तो वे स्वयं शैतान के सेवक निकले। fr इतिहासकार अल्फ्रेडो डी मेलो ने गोवा की इंक्विज़िशन का कुछ इस रूप में वर्णन किया, Memoirs of Goa by Alfredo DeMello दकियानूसी, पैशाचिक, लंपट, भ्रष्ट धार्मिक आदेश जो बुतपरस्ती (यानी हिंदू धर्म) को नष्ट करने और मसीह के वास्तविक धर्म को पेश करने के उद्देश्य से गोवा में लगाए गए थे। इन्हें भी देखें आटो-डा-फे (Auto-da-fé) स्पेनी इंक्विज़िशन पुर्तगाली इंक्विज़िशन (Portuguese Inquisition) Marranos गोवा का इतिहास भारत में यहुदियों का इतिहास भारत में इसाई धर्म गोवा में इसाई धर्म गोवा का इसाईकरण बाहरी कड़ियाँ गोवा इनक्विजीशन टिप्पणियाँ a a a none The Papal bull proclaimed the Apostolic Constitution on 21 July 1542.Bullarum diplomatum et privilegiorum santorum romanorum pontificum https://web.archive.org/web/20150708035939/http://archive.org/stream/bullarumdiplomat06cath#page/344/mode/2up 8 जुलाई 2015 , Augustae Taurinorum : Seb. Franco et Henrico Dalmazzo editoribusChristopher Ocker Politics and Reformations: Histories and Reformations https://books.google.com/books?id=ne3yO0iFOhYC&pg=PA91 2007 BRILL Academic 978-90-04-16172-6 91–93 b b b none In his 1731 letter to King João V, the Inquisitor António Amaral Coutinho states: The first and the principal cause of such a lamentable ruin (perdition of souls) is the disregard of the law of His Majesty, Dom Sebastião of glorious memory, and the Goan Councils, prohibiting the natives to converse in their own vernacular and making obligatory the use of the Portuguese language: this disregard in observing the law, gave rise to so many and so great evils, to the extent of effecting irreparable harm to souls, as well as to the royal revenues. Since i have been though unworthy, the Inquisitor of this State, ruin has set in the villages of Nadorá (sic), Revorá, Pirná, Assonorá and Aldoná in the Province of Bardez; in the villages of Cuncolim, Assolná, Dicarpalli, Consuá and Aquem in Salcette; and in the island of Goa, in Bambolim, Curcá, and Siridão, and presently in the village of Bastorá in Bardez. In these places, some members of village communities, as also women and children have been arrested and others accused of malpractices; for since they cannot speak any other language but their own vernacular, they are secretly visited by botos, servants and high priests of pagodas who teach them the tenets of their sects and further persuade them to offer alms to the pagodas and to supply other necessary requisites for the ornament of the same temples, reminding them of the good fortune their ancestors had enjoyed from such observances and the ruin they were subjected to, for having failed to observe these customs; under such persuasion they are moved to offer gifts and sacrifices and perform other diabolical ceremonies, forgetting the law of Jesus Christ which they had professed in the sacrament of Holy Baptism. This would not have happened had they known only the Portuguese language; since they being ignorant of the native tongue the botos, grous (gurus) and their attendants would not have been able to have any communication with them, for the simple reason that the latter could only converse in the vernacular of the place. Thus an end would have been put to the great loss among native Christians whose faith has not been well grounded, and who easily yield to the teaching of the Hindu priests. सन्दर्भ श्रेणी:भारत में धर्म का इतिहास श्रेणी:गोवा का इतिहास श्रेणी:पुर्तगाली इंक्विज़िशन