411 REFERENCE · Wikipedia
फगुआ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बिहार में वसंत पंचमी के बाद ही पूर्वांचल के जनपदों में होली के गीत गाए जाने लगते हैं और ये सिलसिला होली तक बरकरार रहता है। कुछ लोग इन गीतों को 'फाग' भी कहते हैं, लेकिन अंग प्रदेश में इसे फगुआ कहते हैं। फगुआ मतलब फागुन, होली। होली के दिन की परम्परा यह है कि सुबह सुबह धूल-कीचड़ से होली खेलकर, दोपहर में नहाकर रंग खेला जाता है, फिर शाम को अबीर लगाकर हर दरवाजे पर घूमके फगुआ गाया जाय। पर फगुआ और भांग की मस्ती में यह क्रम पूरी तरह बिसरा दिया जाता है। फगुआ का विशेष पकवान पिड़की (गुझिया) हर घर में बनता है और मेलमिलाप का समा बना रहता है।http://www.sahityakunj.net/LEKHAK/S/SurendrnathTiwari/saNuse_%20sahriyaa_rang.htm भोजपुरी अंचल की होली 4 मार्च 2008 एचटीएम साहित्यकुंज https://web.archive.org/web/20080522081710/http://www.sahityakunj.net/LEKHAK/S/SurendrnathTiwari/saNuse_%20sahriyaa_rang.htm 22 मई 2008 dead
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
होली लोकगीत
श्रेणी:होली